एक्सप्लोरर

शिवसेना के सीएम वाले बयान पर भूपेंद्र यादव बोले- देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है चुनाव

भूपेंद्र यादव ने कहा कि शिवसेना मुख्यमंत्री होने की इच्छा जताने के लिए आजाद है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सहयोगी पार्टियों के ये बता दिया गया है कि ये चुनाव मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में शिवसेना नेताओं की तरफ से कई बार ये बयान सुनने को मिले कि राज्य का मुख्यमंत्री उनकी पार्टी से होगा. इसपर जब बीजेपी के महासचिव भूपेंद्र यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि शिवसेना अपने विचार जाहिर करने और मुख्यमंत्री होने की इच्छा जताने के लिए आजाद है. भूपेंद्र यादव ने साफ तौर पर कहा कि राज्य का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है. उन्होने कहा कि ये बात सहियोगियों को भी बता दी गई है.

बता दें कि भूपेंद्र यादव महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के प्रभारी हैं. जब शिवसेना नेताओं के बयान पर उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने ये बातें कही.बीजेपी नेता ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा कि हर राजनीतिक दल अपने भविष्य के बारे में चर्चा कर सकती है और अपनी अकांक्षाओं को जाहिर कर सकती है लेकिन ये चुनाव देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है.

पीएम मोदी बोले- कश्मीर के हालात सामान्य होने में 4 महीने भी नहीं लगेंगे, कांग्रेस-एनसीपी की भाषा पाकिस्तान जैसी

वहीं सीट बंटवारे के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि बीजेपी ऐसी राजनीति में विश्वास करती है जहां उसके सहयोगियों के लिए स्थान और उनकी भूमिका हो. उन्होंने विश्वास जताया कि चुनाव नतीजों में बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन को बहुमत हासिल होगा. भूपेंद्र यादव ने कहा कि राज्य में बीजेपी का गठबंधन मजबूत हुआ है और चुनाव में तीन चौथाई बहुमत मिलेगा.

गौरतलब है कि खुद शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने हाल ही में कहा था कि मुख्यमंत्री की कुर्सी पर शिवसैनिक ही बैठेगा, ये उनका वचन है. पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने ये बात कही थी. इसके अलावा पार्टी के सीनियर नेता संजय राउत ने भी आदित्य ठाकरे की तरफ इशारा करते हुए उन्हें राज्य का भावी सीएम बताया था.

महाराष्ट्र: लातूर की रैली में राहुल गांधी बोले- चांद पर रॉकेट जाने से पेट नहीं भरता

राज्य की 288 सीटों पर 21 अक्टूबर को चुनाव होने हैं. नतीजे 24 अक्टूबर को आएंगे. सीट बंटवारे के तहत बीजेपी 150 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. वहीं शिवसेना को 124 सीटें दी गई हैं. इसके अलावा बाकी की बची 14 सीटों सहयोगियों को दी गई हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
Embed widget