एक्सप्लोरर

न्याय यात्रा के बीच राहुल गांधी के साथ यूपी में हुआ खेल! अब खेत में ही काटनी पड़ेगी रात

Rahul Gandhi Nyay Yatra News: कांग्रेस ने प्रशासन से यात्रा के दौरान ज्ञानपुर के विभूति नारायण इंटर कालेज में रात गुजारने की अनुमति मांगी थी. हालांकि, प्रशासन ने अनुमति देने से मना कर दिया.

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याया यात्रा अब उत्तर प्रदेश में आ गई है. यात्रा ने बिहार बार्डर से सटे चंदौली से यूपी में एंट्री ली है. चंदौली से शुरू हुई ये यात्रा दूसरे दिन भदोही पहुंचेगी. हालांकि, वहां ऐसा पेंच फंसा कि राहुल गांधी को पूरी रात खेत में बितानी पड़ेगी. 

दरअसल, कांग्रेस ने प्रशासन से यात्रा के दौरान ज्ञानपुर के विभूति नारायण इंटर कालेज में रात गुजारने की अनुमति मांगी थी. हालांकि, प्रशासन ने अनुमति देने से मना कर दिया. इसके चलते राहुल गांधी को भदोही के मुंशी लाटपुर गांव में खेत में रात बितानी होगी. उनके रुकने के लिए खेत में टेंट का बंदोबस्त भी किया जा रहा है.  

पुलिस भर्ती परीक्षा के चलते नहीं मिली इजाजत
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने इस संबंध में बताया कि विभूति नारायण इंटर कॉलेज में 17 और 18 फरवरी को पुलिस भर्ती परीक्षा होनी है. इसके मद्देनजर भारत जोड़ो न्याय यात्रा को कॉलेज के प्रांगण में यात्रा को ठहरने की अनुमति नहीं दी गई है. 

भदोही की जनता में उत्साह
वहीं, इस संबंध में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेंद्र दुबे ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा को लेकर भदोही की जनता में काफी उत्साह है. वह 1 हफ्ते से यात्रा की तैयारियों में लगे हैं और उन्होंने एक हफ्ते पहले विभूति नारायण इंटर कॉलेज में यात्रा के ठहरने की अनुमति मांगी लेकिन इसके बावजूद यहां परीक्षा आयोजित की जा रही है, जबकि परीक्षा का सेंटर बनाने के लिए यहां अन्य विकल्प भी थे.

यात्रा के दौरान खुले मैदान में ठहरे राहुल गांधी
राजेंद्र दुबे ने कहा कि राहुल गांधी पूरी यात्रा के दौरान कहीं भी होटल या कमरों में नहीं रहे. वह खुले मैदान में जनता के बीच में रह रहे हैं. राहुल गांधी भदोही और मिर्जापुर जनसभा करेंगे और फिर वहां से प्रयागराज के लिए रवाना होंगे.

मणिपुर से शुरू हुई थी यात्रा
भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत (14 जनवरी) को मणिपुर से हुई थी और 67 दिन में यह 6,713 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. इस दौरान यह 15 राज्यों के 110 जिलों से होते हुए 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी. ये यात्रा ऐसे समय पर हो रही है जब अप्रैल मई में लोकसभा चुनाव होने की संभावना है. 

यह भी पढ़ें- Rajya Sabha Election: अखिलेश यादव के पीडीए के सामने बीजेपी का PDA भारी! क्या पल्लवी पटेल ने बिगाड़ दिया खेल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget