एक्सप्लोरर

दिल्ली की तर्ज पर ही पंजाब में होगा भगवंत मान का शपथ ग्रहण समारोह, नहीं होगा कोई VVIP गेस्ट

दिल्ली की तरह पंजाब में भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए आम आदमी पार्टी ने किसी भी दूसरे राज्य के मुख्यमंत्री या किसी भी अन्य पार्टी के बड़े नेता को निमंत्रण नहीं दिया है.

पंजाब विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल करने के बाद राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने की तैयारियां शुरू हैं. 16 मार्च को भगवंत मान शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां में मुख्यमंत्री के पद पर शपथ लेंगे. सूत्रों के मुताबिक, भगवंत मान के शपथ ग्रहण समारोह में कोई भी वीवीआईपी गेस्ट नहीं होगा. दिल्ली की तरह पंजाब में भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए आम आदमी पार्टी ने किसी भी दूसरे राज्य के मुख्यमंत्री या किसी भी अन्य पार्टी के बड़े नेता को निमंत्रण नहीं दिया है. शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत आम आदमी पार्टी के सभी बड़े नेता मौजूद रहेंगे.

मान ने राज्य के लोगों को किया आमंत्रित

वहीं, पंजाब के भावी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के लोगों को 16 मार्च को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया है. मान ने लोगों से बड़ी संख्या में समारोह में शामिल होने की अपील करते हुए पुरुषों से उस दिन विशेष रूप से 'बसंती' (पीली) पगड़ी और महिलाओं को पीला 'दुपट्टा' (शॉल) पहन कर आने का भी आग्रह किया. मान ने लोगों से उस पंजाब का निर्माण करने का भी आग्रह किया, जिसका भगत सिंह ने सपना देखा था.

अब आपकी अपनी सरकार होगी- मान

पंजाब के निर्वाचित मुख्यमंत्री ने सोमवार को टि्वटर पर एक वीडियो साझा करते हुए कहा, "मैं ही नहीं, पंजाब के तीन करोड़ लोग भी मेरे साथ शपथ लेंगे. हमें मिलकर भगत सिंह के सपनों को पूरा करना है और हम उनकी सोच को 16 मार्च को अमल में लाएंगे" भगवंत मान ने कहा, "मैं अकेला मुख्यमंत्री नहीं बना हूं. आप सब मुख्यमंत्री बन गए हैं. अब आपकी अपनी सरकार होगी."

मान ने धूरी सीट से जीत हासिल की है

उन्होंने राज्य के लोगों से वीडियो में अपील करते हुए कहा, "मैं अपने भाइयों और दोस्तों से उस दिन बसंती रंग की पगड़ी और बहनों से बसंती रंग का दुपट्टा पहनने का आग्रह करता हूं. हम उस दिन खटकर कलां को 'बसंती' रंग में बदल देंगे." बता दें कि आम आदमी पार्टी ने 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 92 सीट जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है. वहीं, भगवंत मान ने धूरी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दलवीर सिंह गोल्डी को 58,206 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की है.

ये भी पढ़ें- 

Uttarakhand New CM: कौन संभालेगा उत्तराखंड की कमान? इस तारीख को होगा एलान! रेस में हैं ये नाम

BMC Election 2022: नवाब मलिक की गिरफ्तारी से बढ़ी NCP की चिंता, मुंबई के लिए कार्यकारी अध्यक्ष ढूंढ रही पार्टी!

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget