एक्सप्लोरर

कर्नाटक चुनाव: सिद्धारमैया, येदियुरप्पा और एचडी कुमारस्वामी में कौन हैं सबसे अधिक अमीर?

Karnataka Election 2018: जानें कर्नाटक में कांग्रेस के सीएम पद के उम्मीदवार सिद्धारमैया, बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के कैंडिडेट येदियुरप्पा और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी में सबसे अधिक अमीर कौन है?

नई दिल्ली: कर्नाटक की गद्दी पर बैठने के लिए कांग्रेस, बीजेपी या जेडीएस के बीच जोर आजमाइश जारी है. चुनाव में क्या रसूखदार नेता माइनिंग माफिया, करोड़पति चायवाला, अपराधी, अरबपति बिजनेसमैन मैदान में हैं. दरअसल चुनाव में पैसा और बाहुबल हावी रहा है. ऐसे में आज बात करते हैं तीन प्रमुख दल कांग्रेस, बीजेपी और जेडीएस के शीर्ष नेतृत्व की कि इनके पास कितनी संपत्ति है. वो तीन हैं सिद्धारमैया, येदियुरप्पा और एचडी कुमारस्वामी. इनमें से एक संभवत: राज्य की कमान संभालेंगे.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया विधानसभा चुनाव में चामुंडेश्वरी और बदामी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. और कांग्रेस ने इस बार भी उन्हें मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया है. सिद्धारमैया को विश्वास है की पार्टी की हार के सिलसिले को कर्नाटक में रोकेंगे और जीत का तोहफा दिल्ली में राहुल गांधी को सौंपेंगे. सिद्धारमैया बीजेपी को सत्ता से दूर रखने के लिए हर दांव अपना रहे हैं जो उन्हें गद्दी पर बैठा सकता है.

सिद्धारमैया की संपत्ति: सिद्धारमैया ने चामुंडेश्वरी सीट से नामांकन दाखिल करते हुए बताया है कि उनके पास 11 करोड़ 20 लाख रुपए की चल और अचल संपत्ति है. उनकी पत्नी पार्वती के पास 7 करोड़ 60 लाख रुपए की संपत्ति है. उन्होंने एक करोड़ 55 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति हिन्दू अविभाजित परिवार (HUF) के तहत घोषित की है.

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने एफिडेविट (हलफनामे) में चुनाव आयोग को बताया है कि उनकी जीविका का आधार राजनीति है और उनकी पत्नी गृहणी हैं. उनकी ओर से पेश संपत्ति के ब्योरों के मुताबिक सिद्धारमैया पर ढ़ाई करोड़ रुपये का कर्ज है. वहीं उनकी पत्नी पर भी सवा दो सौ करोड़ का कर्ज है. सिद्धारमैया के खिलाफ कोर्ट में एक भी केस लंबित नहीं है. हालांकि उनके खिलाफ 44 शिकायत दर्ज है.

कर्नाटक चुनाव: सिद्धारमैया, येदियुरप्पा और एचडी कुमारस्वामी में कौन हैं सबसे अधिक अमीर?

2013 में वरुणा सीट से नामांकन दाखिल करते हुए सिद्धारमैया ने बताया था कि उनके पास पांच करोड़ 16 लाख रुपये की संपत्ति है. यानि की उनकी संपत्ति पिछले पांच सालों में दोगुनी हुई है. वहीं उनकी पत्नी की संपत्ति में भी दोगुना इजाफा हुआ है. उन्होंने 2013 में बताया था कि उनके पास दो करोड़ 75 लाख रुपये की संपत्ति है.

येदियुरप्पा: कर्नाटक प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने पिछले दिनों शिकारीपुरा विधानसभा सीट से अपना नामांकन भरा. वह शिवमोगा जिले में स्थित अपने गृहनगर शिकारीपुरा से वर्ष 1983 से आठ बार चुनाव लड़ चुके हैं. उन्होंने चुनाव आयोग को दिये गये एफिडेविट में बताया है कि उनके पास छह करोड़ 54 लाख रुपये की संपत्ति है. एफिडेविट में शिकारीपुरा के 13 एकड़ जमीन, दो कमर्शियल बिल्डिंग, बेंगलुरू और शिकारीपुरा के दो मकान आदि का जिक्र है.

कर्नाटक चुनाव: सिद्धारमैया, येदियुरप्पा और एचडी कुमारस्वामी में कौन हैं सबसे अधिक अमीर?

पिछले साल की तुलना में देखें तो उनकी संपत्ति में 71 लाख रुपये यानि 12 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. उन्होंने अपने शपथपत्र में अपने ऊपर दर्ज 14 केस का जिक्र किया है. इनमें गलत तरीके से जमीन अधिग्रहण करने और वोटरों को प्रभावित करने का मामला शामिल है. 2013 में येदियुरप्पा के खिलाफ 17 केस दर्ज थे. येदियुरप्पा कर्नाटक में साल 2008 से 2011 तक बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री थे. उन्हें राज्य लोकयुक्त द्वारा पता लगाए गए करोड़ों रुपये के खनन घोटाले की वजह से इस्तीफा देना पड़ा था. उन्होंने बीजेपी भी छोड़ दी थी. बाद में अलग पार्टी बनाई. हालांकि उन्होंने फिर कमल थाम लिया.

एचडी कुमारस्वामी: कर्नाटक की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के नेता एचडी कुमारस्वामी दो विधानसभा क्षेत्र रामनगरा और चन्नापटना से चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने अपनी और पत्नी की कुल संपत्ति 167 करोड़ रुपए घोषित की है. उनपर 103 करोड़ रुपए का कर्ज है.

कर्नाटक चुनाव: सिद्धारमैया, येदियुरप्पा और एचडी कुमारस्वामी में कौन हैं सबसे अधिक अमीर?

पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस प्रमुख एचडी देवगौड़ा के बेटे के पास 42 करोड़ 91 लाख रुपये की चल और अचल संपत्ति है. वहीं पत्नी के पास 124 करोड़ 22 लाख रुपये की संपत्ति है. इनकी संपत्ति में पिछले पांच साल में 20 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है.

सबसे अमीर हैं कुमारस्वामी

सिद्धारमैया, येदियुरप्पा और एचडी कुमारस्वामी में सबसे अधिक संपत्ति कुमारस्वामी के पास है. वहीं संपत्ति के मामले में दूसरे स्थान पर सिद्धारमैया और उनका परिवार और तीसरे स्थान पर येदियुरप्पा हैं..

कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 12 मई को मतदान होगा. मतगणना 15 मई को होगी. सर्वे पर नजर डालें तो किसी भी दल को पूर्ण बहुमत मिलने के आसार नहीं हैं. ऐसे में 3 फरवरी 2006 से 9 अक्टूबर 2007 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे कुमारस्वामी किंगमेकर बनकर उभर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget