एक्सप्लोरर

Election Results 2023: MP-राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बीजेपी आगे, तेलंगाना में कांग्रेस को बढ़त, सुबह 10 बजे तक क्या बता रहे चुनाव आयोग के आंकड़े

Assembly Election Results: चुनाव आयोग की तरफ से भी शुरुआती रुझान जारी किया जाना शुरू हो चुका है. आइए जानते हैं कि किस राज्य में कौन सा दल आगे चल रहा है.

Assembly Election Results 2023: छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है. इन चारों राज्यों के विधानसभा चुनाव को लोकसभा चुनाव 2024 के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है. शुरुआती रुझानों में तेलंगाना और राजस्थान दो ऐसे राज्य नजर आ रहे हैं, जहां कांग्रेस बीआरएस और बीजेपी को टक्कर देते हुए दिख रही है. इसके अलावा छत्तीसगढ़ में कांग्रेस आगे चल रही है. 

चुनाव आयोग के सुबह 10 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, शुरुआती रुझानों में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस 18 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि बीजेपी 23 सीट पर बढ़त बनाए हुए है. मध्य प्रदेश में बीजेपी ने कांग्रेस से मीलों की दूरी बनाई हुई है. एमपी में अब तक 152 सीटों के रुझान सामने आए हैं, जिसमें से अकेले 104 पर बीजेपी आगे है, जबकि 44 सीटों पर बीजेपी को बढ़त मिली हुई है. मध्य प्रदेश वो राज्य है, जहां कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर की उम्मीद है. 

राजस्थान-तेलंगाना में क्या है हाल?

राजस्थान के भी शुरुआती रुझान सामने आ चुके हैं. राजस्थान के 187 सीटों के रुझान सामने आए हैं, जिसमें से बीजेपी 100 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस 68 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है. 19 सीटों पर अन्य दल आगे चल रहे हैं. तेलंगाना में 70 सीटों के रुझान जारी हो चुके हैं. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, तेलंगाना में 43 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है, जबकि बीआरएस 24 सीटों पर और बीजेपी 3 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं. 

किस राज्य में कौन किसे दे रहा टक्कर?

मध्य प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बीच टक्कर है. यहां अन्य दलों का बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं है. समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी जैसे दल भी इस चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं. राजस्थान में कांग्रेस और बीजेपी के बीच लड़ाई है, मगर अन्य दल किंगमेकर की भूमिका भी निभा सकते हैं. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बनाम बीजेपी देखने को मिलने वाला है. तेलंगाना में कांग्रेस और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के बीच कांटे की लड़ाई देखने को मिलने वाली है. 

यह भी पढ़ें: MP-राजस्थान में BJP को बड़ी बढ़त, छत्तीसगढ़ में क्लोज फाइट, तेलंगाना में कांग्रेस आगे, पल-पल बदल रहा आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget