एक्सप्लोरर

Narendra Modi: खुली जीप, भीड़ के बीच से एंट्री, ये है पीएम नरेंद्र मोदी के चुनाव प्रचार का नया स्टाइल

Election News: नरेंद्र मोदी के भाषण और लोगों से जुड़ने की उनकी कला की हर कोई तारीफ करता है. समय के साथ मोदी ने इसमें अब काफी बदलाव किया है. ये बदलाव हाल के दिनों में चुनाव प्रचार के दौरान दिख रहा है.

PM Modi Election Campaign: इस साल के नवंबर-दिसंबर में पांच राज्यों (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, राजस्थान और मिजोरम) में, जबकि अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं. इसे लेकर सभी राजनीतिक दल प्रचार में जुट गए हैं. वोटरों तक पहुंचने के लिए तमाम कोशिशें हो रही हैं. नेता रैली, जनसभा और रोड शो का सहारा ले रहे हैं. बीजेपी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कैंपेनिंग शुरू कर दी है. हालांकि इस बार पीएम मोदी के चुनाव प्रचार का स्टाइल काफी बदला-बदला नजर आ रहा है.

बात चाहे जनसभा में एंट्री की हो या भाषण की या फिर रोड शो के दौरान की. हर जगह नरेंद्र मोदी का अंदाज बदला-बदला नजर आ रहा है. यही नहीं, उनके कपड़ों के स्टाइल में भी थोड़ा बहुत बदलाव नजर आ रहा है. आइए आपको आज बताते हैं पीएम के इन्हीं बदले अंदाज के बारे में विस्तार से.

1. स्टेज पर एंट्री का तरीका बदला

अभी तक नरेंद्र मोदी जनसभा में स्टेज पर पहुंचने के लिए उस रास्ते का इस्तेमाल करते थे, जिसे पहले से उनके लिए ही बनाया जाता था. सुरक्षाकर्मी उस रास्ते को पहले से स्कैन करके रखते थे. पर पिछले दिनों भोपाल की जनसभा में उन्होंने इसका तरीका बदल दिया. वह भीड़ के बीच से बने रास्ते से निकलते हुए स्टेज पर पहुंचे.

2. रोड शो के लिए अब ओपन जीप

चुनाव प्रचार के मद्देनजर होने वाले रोड शो के लिए भी नरेंद्र मोदी ने काफी कुछ बदलाव किया है. पहले वह जहां अपनी कार में गेट के किनारे खड़े होकर या सन रूफ से बाहर निकलकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते थे, वहीं अब वह कार की जगह ओपन जीप में निकल रहे हैं. ओपन जीप में आने से वह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच बना पा रहे हैं, जबकि लोग भी उन्हें अपने पास महसूस करते हैं. इस तरह वह गुजरात के मिनी रोड शो में भी निकले थे, जबकि राजस्थान में ऐसा ही हुआ.

3. कपड़ों में भी बदलाव

पीएम मोदी अपने कपड़ों की वजह से हमेशा चर्चा में रहते हैं. मोदी ने रोड शो और जनसभा के लिए कपड़ों के स्टाइल को भी बदला है. वह अब ऐसे कपड़े का चयन कर रहे हैं जिससे वह लोगों के बीच के ही लगें. लोग उनसे जुड़ा हुआ महसूस कर सकें. जैसा कि पिछले दिनों गुजरात में एक मिनी रोड शो के दौरान वह सादे सफेद कुर्ते में नजर आ रहे थे, उनका गमछा भी सादा था. केसरी रंग का यह गमछा आम लोगों के गमछे जैसा ही नजर आ रहा था.

4. जनसभा में भाषण के दौरान

अगर आप पीएम मोदी के मौजूदा भाषण और पहले के भाषण की तुलना करेंगे तो आपको इसमें अंतर नजर आएगा. पहले मोदी मंच से बार-बार किसी भी लाइन को शुरू करते वक्त भाइयों-बहनों और मित्रों कहते थे. वहीं, अब उन्होंने इसका इस्तेमाल लगभग कम कर दिया है.

5. बाहर की अपलब्धियों पर ज्यादा फोकस

नरेंद्र मोदी अब अपने भाषणों में लोकल मुद्दों और उपलब्धियों पर कम बात करते दिख रहे हैं. वह इसकी जगह अब इंटरनेशनल अचीवमेंट्स को भुनाते दिख रहे हैं. वह लोगों से दुनिया में भारत के बढ़ते कद का जिक्र करते हैं. वह जी-20 के आयोजन जैसी उपलब्धियों को गिनाते हैं. वह चंद्रयान-3 से विदेशों में भारत की चमक जैसी चीजों को गिनाते हैं और लोगों से पूछते हैं कि जब दुनिया में भारत का मान बढ़ता है तो क्या आपको अच्छा नहीं लगता.

ये भी पढ़ें

M K Stalin On BJP: 'सबसे बड़ा हथियार है ध्यान भटकाने की राजनीति', आखिर किसके लिए बोले तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttrakhand Election 2027: बीजेपी के पहले इलेक्शन मोड में कांग्रेस, फोन से अल्मोड़ा रैली को संबोधित कर राहुल गांधी ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल
बीजेपी के पहले इलेक्शन मोड में कांग्रेस, फोन से अल्मोड़ा रैली को संबोधित कर राहुल गांधी ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल
'महाराष्ट्र जैसी टूट की ओर बढ़ रही है ममता बनर्जी की पार्टी TMC', पश्चिम बंगाल के मंत्री ने दावा करते हुए क्या कहा
'महाराष्ट्र जैसी टूट की ओर बढ़ रही है ममता बनर्जी की पार्टी TMC', पश्चिम बंगाल के मंत्री ने दावा करते हुए क्या कहा
'जनता गुस्से में थी इसलिए...', अग्निमित्रा पॉल ने अभिषेक और कल्याण बनर्जी पर हुए हमले क लेकर क्या कह दिया
'जनता गुस्से में थी इसलिए...', अग्निमित्रा पॉल ने अभिषेक और कल्याण बनर्जी पर हुए हमले क लेकर क्या कह दिया
Rajya Sabha Election 2027: राज्यसभा चुनाव और '2027 मिशन' पर BJP की अहम बैठक, नितिन नवीन आज करेंगे प्रदेश अध्यक्षों के साथ मंथन
राज्यसभा चुनाव और '2027 मिशन' पर BJP की अहम बैठक, नितिन नवीन आज करेंगे प्रदेश अध्यक्षों के साथ मंथन

वीडियोज

TRP Ratings of TV: 'Vasudha' ने फिर मारी बाजी, इस हफ्ते भी नंबर 1 पर रहकर रचा इतिहास! #sbs
Bollywood News: सलमान की टीम के लीगल नोटिस पर 'काला हिरण' मेकर्स का पलटवार, विवाद ने पकड़ी रफ्तार (04.06.26)
स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
MP Rajya Sabha Elections 2026: बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा, 35 लाख तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी दी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
22 सिक्स और 22 चौके, इस बल्लेबाज ने तूफानी शतक ठोक रचा इतिहास; सबको पीछे छोड़ा
'गलती से भी कोई BJP में न आए जाए', TMC में टूट के बीच बोले दिलीप घोष, कहा- दरवाजा कसके बंद है
'गलती से भी कोई BJP में न आए जाए', TMC में टूट के बीच बोले दिलीप घोष, कहा- दरवाजा कसके बंद है
Explained: 4 मई से 4 जून तक... फिरहाद ने साथ छोड़ा, जहांगीर का इस्तीफा और अभिषेक के पीछे ED! कैसे अर्श से फर्श पर आ गईं ममता बनर्जी?
फिरहाद ने साथ छोड़ा, जहांगीर का इस्तीफा और अभिषेक के पीछे ED! कैसे अर्श से फर्श पर आ गईं ममता?
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?
इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?
Embed widget