एक्सप्लोरर

Assembly Election 2023: कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव वाले राज्यों के लिए स्क्रीनिंग कमेटी बनाई, जानें किस राज्य में कौन होंगे इसके सदस्य

Congress Screening Committee: कांग्रेस ने इस साल के आखिरी में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया है. जानें कमेटी का राज्य स्तर पर क्या जिम्मेदारी होगा?

Assembly Elections 2023: कांग्रेस ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के विधानसभा चुनावों के लिए बुधवार (3 जुलाई) को स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया. इस कमेटी में पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं को स्थान दिया गया है. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी सूचना के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनावी राज्यों के लिए स्क्रीनिंग कमेटी के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. 

राजस्थान की अध्यक्षता गौरव गोगोई करेंगे
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए गठित कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्षता पार्टी सांसद गौरव गोगोई करेंगे, वहीं गणेश गोदियाल और अभिषेक दत्त इसका सदस्य होंगे. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कुछ अन्य नेता इस समिति में पदेन सदस्य होंगे.

कांग्रेस की मध्य प्रदेश के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष पार्टी महासचिव जितेंद्र सिंह होंगे. साथ में अजय कुमार लल्लू और सप्तगिरि उल्का इसमें सदस्य होंगे. जबकि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और कुछ अन्य वरिष्ठ नेता इसमें पदेन सदस्य होंगे. 

कमेटी संभावित उम्मीदवारों के नाम तय करेगी
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन राज्य के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्षता करेंगे. एल हनुमनतैया और नेटा डिसूजा इसमें सदस्य होंगे. जबकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव, कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज, प्रभारी कुमारी सैलजा और कुछ अन्य नेता इसमें पदेन सदस्य होंगे.

कांग्रेस सांसद के मुरलीधरन को तेलंगाना के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्षता करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं कांग्रेस के दिग्गज बाबा सिद्दीकी और जिग्नेश मेवानी इसके सदस्य होंगे. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी और कुछ अन्य नेता इसके पदेन सदस्य बनाए गए है. 

स्क्रीनिंग कमेटी हर सीट पर कुछ संभावित उम्मीदवारों के नाम तय करके पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति को भेजती है जहां उम्मीदवार के नाम पर अंतिम मुहर लगती है. इन सभी राज्यों में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना है

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: मोदी सरकार समय से पहले करवा सकती है चुनाव, कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जताई अंदेशा, उठाया ये कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget