एक्सप्लोरर

ABP Opinion Poll: महाराष्ट्र और हरियाणा में विपक्ष का सूपड़ा साफ, बीजेपी को मिल सकती है बंपर जीत

हरियाणा और महाराष्ट्र दोनों जगहों पर बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है यानी मौजूदा सरकार ही दोबारा सत्ता में लौटती दिख रही है. महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें और हरियाणा में 90 सीटें हैं.

महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनावः मोदी सरकार को दूसरी बार प्रचंड बहुमत मिलने के बाद महाराष्ट्र-हरियाणा में विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं. इन दोनों ही राज्यों में बीजेपी की सरकार है. महाराष्ट्र में जहां देवेन्द्र फडणवीस मुख्यमंत्री हैं तो वहीं हरियाणा में बीजेपी मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में सरकार चला रही है.

महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को होने वाले हैं. 24 अक्टूबर को पता चलेगा इन दोनों राज्यों में सत्ता के शिखर पर कौन सी पार्टी बैठती है ? ऐसे राजनीतिक माहौल में एबीपी न्यूज ने सी-वोटर के साथ मिलकर इन दोनों राज्यों के सियासी नब्ज को टटोलने की कोशिश की है. सर्वे के मुताबिक सत्ताधारी एनडीए गठबंधन महाराष्ट्र में बंपर जीत के साथ वापसी कर रही है. वहीं विपक्ष का सूपड़ा साफ होता दिख रहा है. हरियाणा में बीजेपी भारी बहुमत के साथ वापसी करती दिख रही है. सर्वे के मुताबिक कांग्रेस में चल रही फूट का असर जमीन पर भी दिख रहा है.

महाराष्ट्र में कुल 288 विधानसभा सीटें हैं और ओपिनियन पोल के मुताबिक बीजेपी और उसके सहयोगियों को में 194 सीटों पर जीत हासिल हो सकती हैं. वहीं, कांग्रेस और उसके सहयोगियों को 86 सीटों पर जीत मिल सकती है. अन्य को 8 सीटें मिलने का अनुमान है.

ABP Opinion Poll: महाराष्ट्र और हरियाणा में विपक्ष का सूपड़ा साफ, बीजेपी को मिल सकती है बंपर जीत

महाराष्ट्र चुनाव में बीजेपी को 47 फीसदी, कांग्रेस को 39 फीसदी और अन्य पार्टियों को 14 फीसदी वोट मिल सकता है.

ABP Opinion Poll: महाराष्ट्र और हरियाणा में विपक्ष का सूपड़ा साफ, बीजेपी को मिल सकती है बंपर जीत

महाराष्ट्र में सीएम की पसंद कौन ?

ओपिनियन पोल में 35 प्रतिशत वोटर चाहते हैं कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक बार फिर से मौका मिले. वहीं 5 प्रतिशत लोग चाहते हैं कि उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बनें. एनसीपी प्रमुख शरद पवार को 7 फीसदी लोग मुख्यमंत्री पद पर देखना चाहते हैं.

ABP Opinion Poll: महाराष्ट्र और हरियाणा में विपक्ष का सूपड़ा साफ, बीजेपी को मिल सकती है बंपर जीत

हरियाणा में किसे कितनी सीटें

हरियाणा की कुल 90 सीटों में से बीजेपी विपक्ष का सफाया करते हुए 83 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है. वहीं कांग्रेस के खाते में 3 सीटें जा सकती हैं. ओपिनियन पोल के मुताबिक अन्य के खाते में 4 सीटें जा सकती हैं.

ABP Opinion Poll: महाराष्ट्र और हरियाणा में विपक्ष का सूपड़ा साफ, बीजेपी को मिल सकती है बंपर जीत

किसे कितने फीसदी वोट ?

बीजेपी- 48% कांग्रेस- 21% अन्य-31%

ABP Opinion Poll: महाराष्ट्र और हरियाणा में विपक्ष का सूपड़ा साफ, बीजेपी को मिल सकती है बंपर जीत

हरियाणा में सीएम की पसंद कौन ?

हरियाणा की सत्ता संभाल रहे मनोहर लाल खट्टर राज्य में मुख्यमंत्री के तौर पर पहली पसंद बनकर सामने आए हैं. ओपिनियन पोल में जब लोगों से सवाल किया गया कि उनके राज्य में वो किस नेता को मुख्यमंत्री के तौर पर देखना पसंद करेंगे? तो इस सवाल पर 40 प्रतिशत लोगों ने वर्तमान में राज्य की कमान संभाल रहे मनोहर लाल खट्टर का नाम लिया.

ABP Opinion Poll: महाराष्ट्र और हरियाणा में विपक्ष का सूपड़ा साफ, बीजेपी को मिल सकती है बंपर जीत

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं. यहां सरकार बनाने के लिए कम से कम 145 विधायकों का समर्थन चाहिए. मौजूदा समय में बीजेपी और शिवसेना मिलकर गठबंधन की सरकार चला रही है. देवेंद्र फड़णवीस राज्य में मौजूदा मुख्यमंत्री हैं. कांग्रेस यहां मुख्य विपक्षी दल के रूप में है.

हरियाणा

हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटे हैं. यहां सरकार बनाने के लिए कम से कम 46 विधायकों का समर्थन चाहिए. मौजूदा समय में बीजेपी की सरकार है जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कर रहे हैं. यहां भी कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल की भूमिका में है.

(सर्वे में हमने महाराष्ट्र-हरियाणा के 29 हजार 550 लोगों से बात की है. सर्वे 16 सितंबर से 16 अक्टूबर के बीच किया गया है.)

यह भी पढ़ें-

Haryana Assembly Election 2019 Opinion Poll: हरियाणा में बीजेपी की बल्ले-बल्ले, जीत सकती है 90 में से 83 सीटें

ABP Opinion Poll: क्या महाराष्ट्र के लोग एक बार फिर से देवेंद्र फडणवीस को सीएम देखना चाहते हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले AAP के लिए बढ़ीं चुनौतियां, BJP-कांग्रेस के संपर्क में कई विधायक
पंजाब चुनाव से पहले AAP के लिए बढ़ीं चुनौतियां, BJP-कांग्रेस के संपर्क में कई विधायक
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज

वीडियोज

US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump
Chitra Tripathi: 'हैट्रिक' पर योगी 'ओके'...शुभ-अशुभ में फंसे अखिलेश! | UP Election | Akhilesh Yadav
UP Elections 2027: Akhilesh Yadav का चुनाव लड़ने से इनकार...BJP ने किया पलटवार! | Chaar Ki Chaal

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
Embed widget