एक्सप्लोरर

2026 Elections: 2026 के चुनावों के लिए टारगेट सेट! कितनी सीटें जीतेगी BJP? दिग्गज नेता ने कर दी भविष्यवाणी

Assam Assembly Elections: असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने 2026 में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की जीत का दावा किया और 90 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा.

Assam Vidhan Sabha Elections 2026: असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने 2026 में असम में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की जीत का दावा किया. सीएम ने कहा कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों में 2026 के विधानसभा चुनावों में 100 में से 90 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है. 

लोकसभा चुनावों में भाजपा में असम में 11 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ा और 9 सीटों पर जीत दर्ज की. वहीं उनके सहयोगी दल असम गण परिषद ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा और एक पर जीत दर्ज की. वहीं यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल ने एक सट पर चुनाव लड़कर जीत दर्ज की. 

14 में से 3 पर कांग्रेस ने जीत की दर्ज

असम में कुल 14 लोकसभा सीटें हैं, जिसमें से कांग्रेस ने 3 पर जीत दर्ज की. वहींं असम विधानसभा के निर्वाचन क्षेत्रों की बात करें तो कुल 126 हैं. भाजपा ने लोकसभा चुनाव में असम के कुल 93 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त हासिल की. वहीं इसके सहयोगी दलों एजीपी ने 10 और यूपीपीएल ने 7 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बनाई. कांग्रेस ने 31 विधानसभा क्षेत्रों में और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट ने दो विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बनाई. 

बेहतरीन रहा भाजपा का प्रदर्शन

भारतीय चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट के 10 विधानसभा क्षेत्रों, गुवाहाटी लोकसभा सीट के अंतर्गत नौ विधानसभा क्षेत्रों, काजीरंगा लोकसभा सीट के अंतर्गत नौ विधानसभा क्षेत्रों, दारांग-उदलगुरी लोकसभा सीट के अंतर्गत 10 विधानसभा क्षेत्रों, सोनितपुर लोकसभा सीट के अंतर्गत सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त बनाई. इसी प्रकार से अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में भी भाजपा का प्रदर्शन काफी बेहतरीन रहा. 

सहयोगी दलों ने भी बनाई मजबूत पकड़

वहीं भाजपा की सहयोगी पार्टियों की बात करें तो एजीपी ने बारपेटा लोकसभा सीट के तहत नौ विधानसभा क्षेत्रों और धुबरी लोकसभा सीट पर एक पर बढ़त हासिल की, जबकि यूपीपीएल ने कोकराझार लोकसभा सीट के तहत 7 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त हासिल की.

यह भी पढ़ें- CSDS Post Survey: अगर तीन फैक्टर नहीं देते साथ तो BJP को हो जाती बड़ी मुश्किल, ताजा सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget