एक्सप्लोरर

Press Conference: अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में सबके सामने आकर पेट दिखाने लगा शख्स, AK बोले- 'मैं कराऊंगा, भाई हो मेरे...'

Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को PM मोदी के आरोपों का जवाब दिया और केंद्र सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए. इस दौरान एक व्यक्ति ने इलाज न मिलने की शिकायत की, जिससे माहौल असहज हो गया.

Delhi Election 2025: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार (3 जनवरी) को दिल्ली में केंद्र सरकार की नीतियों और आरोपों का जवाब दिया. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने दिल्ली में केंद्र की नाकामी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार दिल्ली के लिए कोई काम नहीं कर रही है. हालांकि इस पीसी के दौरान एक ऐसी घटना घटी, जिसने पूरी प्रेस कॉन्फ्रेंस को एक अजीब मोड़ दे दिया.

जब केजरीवाल दिल्ली सरकार की ओर से दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में बता रहे थे तभी अचानक एक व्यक्ति उठ खड़ा हुआ. उसने अपना पेट दिखाते हुए ये दावा किया कि उसे इलाज नहीं मिल रहा है. इस व्यक्ति ने ये भी कहा कि सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का फायदा उसे नहीं मिल पा रहा है. 

केजरीवाल ने दिया इलाज का आश्वासन

अरविंद केजरीवाल ने उस व्यक्ति को तुरंत इलाज का आश्वासन दिया. उन्होंने अपने सहयोगियों से कहा कि उस व्यक्ति का नाम और नंबर नोट करें ताकि उसका इलाज किया जा सके. केजरीवाल ने ये भी कहा कि दिल्ली सरकार की योजनाओं के तहत पैदल चलने वाले से लेकर मर्सिडीज में चलने वाले सभी लोगों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है.

बीजेपी ने उठाए सवाल, AAP को घेरा

इस घटना के बाद बीजेपी ने दिल्ली सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर हमला बोलते हुए कहा कि ये घटना दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविकता को उजागर करती है. बीजेपी ने आरोप लगाया कि एक तरफ केजरीवाल अपनी सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं का ढिंढोरा पीटते हैं, लेकिन दूसरी तरफ लोग इलाज के लिए तरस रहे हैं. इस घटना ने दिल्ली चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को एक चुनावी हथियार दे दिया है.

ये भी पढ़ें: BPSC Protest: हिरासत में लिए गए प्रशांत किशोर! PK की टीम बोली- जबरन उठाया , खाली कराया गया गांधी मैदान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget