एक्सप्लोरर

AAP Punjab CM Face: भगवंत मान बनाए गए आम आदमी पार्टी के पंजाब में मुख्यमंत्री उम्मीदवार, CM केजरीवाल ने किया एलान

Punjab Polls: आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने पंजाब चुनाव के लिए अपनी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार का एलान कर दिया है.

Punjab Assembly Election 2022: आम आदमी पार्टी ने पंजाब में पार्टी के मुख्यमंत्री के चेहरे के तौर पर भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नाम पर मुहर लगा दी है. पंजाब में आम आदमी (Aam Aadmi Party) का चेहरा अब भगवंत मान ही होंगे. पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर भगवंत मान ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एलान करते हुए कहा है कि 21 लाख से ज्यादा लोगों अपनी राय दी, जिसमें 93 फीसदी लोगों ने भगवंत मान के पक्ष में वोट दिया. जबकि तीन फीसदी लोगों ने नवजोत सिंह सिद्धू के लिए वोट किया.

सीएम केजरीवाल ने कहा, 'पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए AAP की तरफ पंजाब सीएम और AAP का सीएम चेहरा भगवंत मान जी हैं.' ये एलान करने के बाद अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान को गले लगाकर बधाई दी.

कौन हैं भगवंत मान

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान पंजाब में सबसे बड़ा चेहरा हैं, संगरूर से दो बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं. पार्टी कार्यकर्ताओं समेत नेतृत्व में अच्छी पैठ है. अपनी शैली को लेकर मालवा इलाके समेत पूरे पंजाब में खासे लोकप्रिय हैं. जट सिख समाज से आते हैं जिसका पंजाब में दबदबा है. युवा नेता भगवंत मान की साफ छवि और भाषण का अंदाज उनकी ताकत है. हालांकि आलोचक उन्हें अनुभवहीन बताते हैं और उनपर शराब की लत के आरोप भी लगते हैं.

लंबे समय से कयास लगाए जा रहे थे कि आम आदमी पार्टी पंजाब के लिए भगवंत मान को सीएम फेस बना सकती है. पार्टी में सीएम चेहरे की रेस में भगवंत मान ही सबसे आगे चल रहे थे. 

ये भी पढ़ें-

Sand Mining Case: पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, CM चन्नी के करीबी रिश्तेदार समेत 10 जगहों पर की छापेमारी

BJP और निषाद पार्टी के बीच 17 सीटों पर हो सकता है समझौता, जानें- संजय निषाद के हिस्से कौन सी सीटें आएंगी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget