एक्सप्लोरर

क्या इस बार भी कर्नाटक जीतने वाला हार जाएगा साल 2019 का लोकसभा चुनाव?

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि कर्नाटक जीतने के बाद लोकसभा चुनाव हार जाना एक अंधविश्वास है. उन्होंने कहा कि साल 1967 पहले तो कांग्रेस कर्नाटक में भी थी और केन्द्र में भी.

नई दिल्ली: कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा की 222 सीटों के लिए कल वोट डाले जाएंगे और चुनाव के नतीजे 15 मई को घोषित किए जाएंगे. कर्नाटक में जयनगर सीट पर वर्तमान विधायक बीएन विजयकुमार के निधन के चलते और एक जलाहल्ली में 10 हजार वोटर आईडी कार्ड बरामद होने के बाद मतदान स्थगित कर दिया गया है. कर्नाटक में बरसों से एक धारणा बनी हुई है कि जो भी पार्टी कर्नाटक में विधानसभा का चुनाव जीतती है, वह अगला लोकसभा चुनाव हार जाती है. यह सवाल जब बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह से पूछा गया तो उनका कहना था कि यह सब अंधविश्वास है और 1967 पहले तो कांग्रेस कर्नाटक में भी थी और केन्द्र में भी.

कर्नाटक चुनाव: 10 हजार फर्जी वोटर आईडी कार्ड मिलने के बाद चुनाव आयोग ने रद्द किया मतदान

आंकड़ों पर एक नजर- 

साल 2013 में कर्नाटक में क्या हुआ था?

साल 2013 में कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी. लेकिन अगले ही साल 2014 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी की जीत हुई. लोकसभा चुनाव में कर्नाटक की 28 सीटों में से बीजेपी ने 17 सीटें और कांग्रेस ने सिर्फ नौ सीटें जीती थी. जबकि 2013 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को सिर्फ 40 सीटें मिली थीं.

साल 2008 के पहले कर्नाटक में क्या हुआ था?

  • साल 2008 में बीजेपी ने कर्नाटक में सरकार बनाई थी और 2009 का लोकसभा चुनाव हार गयी थी. इस हिसाब से देखा जाए तो 2018 में कर्नाटक जीतने वाले को 2019 में लोकसभा चुनाव गंवाना पड़ सकता है.
  • साल 2004 में जनता दल सेक्यूलर (जेडीएस) ने कर्नाटक में सरकार बनाई थी, लेकिन इसी साल हुए लोकसभा चुनाव में जेडीएस को हार का सामना करना पड़ा था.
  • साल 1999 में कांग्रेस ने कर्नाटक में सरकार बनाई थी, लेकिन अगले साल यानी 1999 को हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस हार गई थी.
  • साल 1994 में जेडीएस ने कर्नाटक में सरकार बनाई थी, लेकिन साल 1998 के लोकसभा चुनाव में हार गई थी.
  • साल 1989 में कांग्रेस कर्नाटक में जीती, लेकिन साल 1989 में हार गई.
किंगमेकर की भूमिका निभा सकता है जेडीएस बता दें कि कर्नाटक में एक सीट पर मतदान बीजेपी प्रत्याशी और वर्तमान विधायक बी एन विजयकुमार के निधन के चलते स्थगित कर दिया गया है. ओपिनियन पोल के मुताबिक सत्तारुढ़ कांग्रेस और बीजेपी सत्ता के दो प्रबल दावेदार हैं जबकि पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा का जनता दल सेकुलर किंगमेकर की भूमिका निभा सकता है. जेडीएस फिलहाल एक दशक से सत्ता से बाहर है. बीजेपी न समर्थन लेगी और न देगी- अमित शाह कांग्रेस, पंजाब के बाद एकमात्र बड़े राज्य पर काबिज रहने के लक्ष्य पर केंद्रित है जबकि बीजेपी कर्नाटक में अपनी सरकार बनाने के लिए जुटी हुई है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि बीजेपी राज्य में इस बार 130 से ज्यादा सीटें जीतेगी. वहीं उन्होंने कहा है कि बीजेपी न तो किसी पार्टी से समर्थन लेगी और न ही किसी पार्टी को समर्थन देगी. कांग्रेस को विश्वास है कि वह लगातार सत्ता में नहीं आने के चलन को तोड़ेगी और सिद्धरमैया ने कहा कि उनकी पार्टी इतिहास रचेगी. गौरतलब है कि इस चुनाव में सिद्धरमैया समेत चार वर्तमान और पूर्व मुख्यमंत्री चुनाव मैदान में हैं. येद्दियुरप्पा शिकारीपुरा से, कुमारस्वामी चेन्नापटना और रमनगारा से और बीजेपी के जगदीश शेट्टार हुब्बली धारवाड़ से चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं. यह भी पढ़ें- कर्नाटक विधानसभा चुनावः 4.97 करोड़ से ज्यादा मतदाता करेंगे चुनावी फैसला कर्नाटक में कल होगी विधानसभा चुनाव की वोटिंग, 15 को आएंगे नतीजे मोदी का नेपाल दौरा: जनकपुर के नौलखा मंदिर में पूजा, दोनों देशों के विकास के लिए दिया 5T का मंत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget