एक्सप्लोरर

Andhra Pradesh Exit Poll 2024: आंध्र प्रदेश में NDA का चला जादू, जानिए एबीपी सीवोटर एग्जिट पोल में किसे कितनी सीटें?

Andhra Pradesh Exit Poll Result 2024: लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे आ गए. ABP-CVoter एग्जिट पोल में आंध्र प्रदेश में NDA को भारी बढ़त मिलती दिख रही है. जानिए कांग्रेस और वाईएसआर का क्या हाल रहा?

Andhra Pradesh Exit Poll Result 2024: लोकसभ चुनाव के सभी चरणों का मतदान समाप्त होते ही शनिवार (1, जून) को देश की 543 सीटों के एग्जिट पोल सामने आ गए हैं. एग्जिट पोल में आंध्र प्रदेश की सभी 25 सीटों पर भी अलग-अलग रूझान सामने आए हैं. आंध्र प्रदेश में वाईएसआरसीपी, टीडीपी-बीजेपी गठबंधन और कांग्रेस के बीच कांटे की लड़ाई है.

आंध्र प्रदेश में लोकसभा की 25 सीटें हैं. ABP-Cvoter के एग्जिट पोल के मुताबिक, यहां NDA को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है. जबकि 'INDIA' गठबंधन शून्य पर सिमटता दिख रहा है. एग्जिट पोल में एनडीए को 21-25 सीटें मिलती दिख रही हैं. वहीं अन्य के खाते में शून्य से चार सीटें मिलने का अनुमान है. इस बार बीजेपी-टीडीपी ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था.   

आंध्र प्रदेश में किसे मिल रही कितनी सीटें?

राजनीतिक दल लोकसभा सीटें (25)
बीजेपी-टीडीपी+ 21-25
INDIA गठबंधन 0
अन्य  0-4

2019 के नतीजे

साल 2019 के आंध्र प्रदेश के लोकसभा चुनाव की नतीजों की बात करें तो वाईएसआरसीपी ने 25 में से 22 सीटों पर जीत दर्ज की थी. इसके अलावा टीडीपी को तीन सीटें मिली थी, जबकि कांग्रेस और बीजेपी का यहां खाता भी नहीं खुल पाया था. वाईएसआरसीपी को 49.9 फीसदी वोट मिला था, जबकि टीडीपी को 40.2 फीसदी वोट मिले थे.

2014 के नतीजे

आंध्र प्रदेश में 2014 के लोकसभा चुनाव टीडीपी ने 15 सीटों पर जीत दर्ज की थी. उसे 40.8 फीसदी वोट मिले. इसके अलावा YSRCP को 45.7 फीसदी वोटों के साथ आठ सीटों पर जीत मिली थी. साथ ही बीजेपी को यहां दो सीटें मिली और 7.2 प्रतिशत वोट शेयर रहा.

आंध्र प्रदेश में कब हुआ था मतदान?

बता दें कि आंध्र प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों पर एक ही चरण में 13 मई को वोटिंग हुई थी. आंध्र प्रदेश में वाईएस जगन मोहन रेड्डी की सरकार है. हालांकि, 2024 के चुनावी रण में जगन मोहन रेड्डी की पार्टी को बीजेपी-टीडीपी गठबंधन और कांग्रेस चुनौती दे रही है.

(एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल सर्वे 19 जून से 1 जून 2024 के बीच किया गया है. इसका सैंपल साइज 4 लाख 31 हजार 182 है और ये सर्वे सभी 543 लोकसभा सीटों पर किया गया, जिनमें 4129 विधानसभा सीटें भी शामिल हैं. एबीपी सी वोटर सर्वे का राज्य स्तर पर मार्जिन ऑफ एरर + और -3 प्रतिशत और क्षेत्रीय स्तर पर + और  -5 प्रतिशत है.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget