एक्सप्लोरर

Andhra Pradesh Election 2024: आंध्र प्रदेश में दिखेगा तेलंगाना इफेक्ट! इसलिए अपने 40 विधायकों का टिकट काट सकते हैं सीएम जगन

Election: आंध्र प्रदेश में YSR कांग्रेस अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी 175 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है. इसी कड़ी में किए सर्वे में उसे कई सीटों पर सत्ता विरोधी लहर का पता चला है.

Andhra Pradesh Assembly Election 2024: हाल ही में आए तेलंगाना विधानसभा चुनाव के नतीजों का असर पड़ोसी राज्य पर भी पड़ता दिख रहा है. यहां भारत राष्ट्र समिति (BRS) की हार से सबक लेते हुए वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के सुप्रीमो और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी 2024 में होने वाले विधानसभा चुनावों में कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं. बताया जा रहा है कि वह ऐसी कम से कम 40 विधानसभा सीटों पर मौजूदा विधायकों का टिकट काट सकते हैं, जहां सत्ता विरोधी लहर तेज बताई जा रही है.

बताया जा रहा है कि पार्टी के करीब 40 विधायक अलग-अलग वजहों से अपने विधानसभा क्षेत्रों में सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रहे हैं. 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने 175 में से 151 सीटों पर जीत दर्ज की थी. पार्टी यहां स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार चला रही है.

जहां नए उम्मीदवार उतारे, वहां जीती BRS

बता दें कि तेलंगाना में बीआरएस की हार में यह सामने आया है कि उसे अधिकतर उन सीटों पर हार मिली है, जहां जीते हुए विधायक ही उम्मीदवार थे और वहां सत्ता विरोधी लहर भी थी. दरअसल, बीआरएस सुप्रीमो के.चंद्रशेखर राव ने पिछले महीने हुए विधानसभा चुनाव में 12 विधायकों को छोड़कर लगभग सभी मौजूदा विधायकों को फिर से टिकट दिया था. दिलचस्प बात यह है कि जिन 12 जगहों पर पार्टी ने मौजूदा विधायकों की जगह नए उम्मीदवारों को टिकट दिया, उनमें से 9 पर बीआरएस को जीत मिली है. नतीजों की समीक्षा में पार्टी को पता लगा कि अगर केसीआर ने 10 से 15 और विधायकों के टिकट काटकर नए उम्मीदवार उतारे होते तो नतीजा कुछ और होता.

सीएम जगन ने रखा है सभी सीटें जीतने का लक्ष्य

175 सदस्यों वाले आंध्र प्रदेश विधानसभा में इस समय वाईएसआर कांग्रेस के पास 151 विधायक हैं. सीएम जगन ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पहले से ही बड़ा लक्ष्य बना रखा है. उन्होंने "175 क्यों नहीं" के नारे के साथ सभी 175 सीटें जीतने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है.

एक बड़े नेता ने भी दिए टिकट काटने के संकेत

वाईएसआर कांग्रेस के एक बड़े नेता ने कहा, “अगर पार्टी सत्ता बरकरार रखना चाहती है तो हमारे नेता जोखिम नहीं ले सकते. जीत सुनिश्चित करने के लिए विधायकों के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर को रोकना सबसे प्रमुख कारक है. ऐसी स्थिति में प्रत्याशी बदलने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है. पार्टी उन सीटों पर नए उम्मीदवार खड़ा करेगी जहां ऐसी समस्या है.”

ये भी पढ़ें

मुख्यमंत्री नहीं बनाए जाने के बाद भी क्यों बागी नहीं हुए शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे? समझें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा- मैंने अपनी आंखों से देखा था
सलमान खान ने बिरयानी खाते-खाते कराया था PRP ट्रीटमेंट, प्रोड्यूसर का दावा
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
संसद में दान मांगते दिखे पप्पू यादव, फिर कोई चिल्लाया 'चोर-चोर'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget