एक्सप्लोरर

अमित शाह ने साधा नायडू पर निशाना, कहा- एनडीए में उनकी वापसी के सारे दरवाजे बंद

आंध्र प्रदेश में एक रैली के दौरान कार्यकर्ताओं से बात करते हुए शाह ने चंद्रबाबू नायडू को 'यू-टर्न' सीएम बताया.

नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश की सीएम चंद्रबाबू नायडू के एनडीए से अलग होने के बाद से ही दोनों दलों के बीच तल्खी काफी बढ़ गई है. चंद्रबाबू नायडू पर हमला बोलते हुए बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भविष्य में उनके साथ किसी भी तरह के गठबंधन से इंकार किया है. अमित शाह ने साफ शब्दों में कहा है कि उनकी पार्टी अगर 2019 में सत्ता में वापस आती है तो चंद्रबाबू नायडू को एनडीए का हिस्सा नहीं बनाया जाएगा.

आंध्र प्रदेश में एक रैली के दौरान कार्यकर्ताओं से बात करते हुए शाह ने चंद्रबाबू नायडू को 'यू-टर्न' सीएम बताया. नायडू के राजनीतिक करियर पर सवाल उठाते हुए शाह ने कहा, ''नायडू ने कांग्रेस के साथ उस वक्त अपने करियर की शुरुआत की थी, जब वह सत्ता में थी. पर कांग्रेस के हारने के बाद मौका मिलते ही नायडू ने कांग्रेस छोड़ दी एन टी रामाराव की टीडीपी ज्वाइन कर ली.''

शाह ने आगे कहा, ''नायडू ने एनटीआर को धोखा दिया और उनकी पार्टी पर कब्जा कर लिया. जब अटल बिहारी वाजपेयी पीएम बने तो नायडू ने एनडीए ज्वाइन कर ली. जैसे ही 2004 में एनडीए की सरकार गिरी नायडू ने भी खुद को अलग कर लिया.''

शाह ने कहा, ''10 साल सत्ता के बगैर गुजारने के बाद जब नायडू को लगा कि मोदी के बिना सरकार नहीं बन सकती, तो वो एनडीए का हिस्सा बन गए.'' शाह यहीं नहीं रुके और उन्होंने कहा, ''तेलंगाना चुनाव से पहले नायडू ने तेलगू लोगों को अपमान करते हुए कांग्रेस के साथ हाथ मिला लिया. चुनाव में हारने के बाद नायडू खुद को कांग्रेस से भी अलग कर लिया और अब वह महागठबंधन का हिस्सा हैं.''

नायडू के लिए बीजेपी के सभी दरवाजे बंद होने की बात करते हुए शाह ने कहा, ''जैसे ही चुनाव की उलटी गिनती शुरू होगी, नायडू फिर से बीजेपी के साथ आने की कोशिश करेंगे, पर अब उन्हें बीजेपी का साथ नहीं मिलेगा. एनडीए में नायडू के लिए सभी दरवाजें बंद हो चुके हैं. हम उन्हें वापस नहीं लेंगे.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget