एक्सप्लोरर

इस चुनाव में निर्णायक लहर और सुनामी बीजेपी-NDA के पक्ष में देखी जाएगी-अमित शाह

25 अप्रैल को दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक काशी लोक सभा क्षेत्र में बीजेपी की ओर से एक भव्य रोड शो का आयोजन किया गया है जो महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा से प्रारंभ होकर लंका, अस्सी, सोनारपुरा, मदनपुरा, गोदौलिया होते हुए दशाश्वमेध घाट पर समाप्त होगा.

नई दिल्लीः बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज वाराणसी, उत्तरप्रदेश में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और प्रधानमंत्री और वाराणसी के सांसद नरेन्द्र मोदी के वाराणसी से नामांकन और क्षेत्र के लिए किए गए विकास कार्यों पर अपनी बात रखी. अमित शाह की वाराणसी, उत्तरप्रदेश में आयोजित प्रेस वार्ता में पीएम मोदी के नामांकन और रोड शो से जुड़ी जानकारी भी दी गई.

अमित शाह ने बताया कि 25 अप्रैल को दोपहर तीन बजे से शाम सात बजे तक काशी लोक सभा क्षेत्र में बीजेपी की ओर से एक भव्य रोड शो का आयोजन किया गया है जो महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा से प्रारंभ होकर लंका, अस्सी, सोनारपुरा, मदनपुरा, गोदौलिया होते हुए दशाश्वमेध घाट पर समाप्त होगा. भव्य रोड शो के बाद पीएम मोदी शाम सात बजे गंगा आरती में भाग लेंगे. गंगा आरती के बाद वे काशी के बुद्धिवियों के साथ वाराणसी के होटल डी पेरिस में वार्तालाप करेंगे.

26 अप्रैल को सुबह 09:30 बजे वे इसी स्थान पर काशी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता करेंगे. इस कार्यक्रम के पश्चात् प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी नगर देवता कालभैरव के दर्शन कर नामांकन करने जायेंगे. मोदी काशी से ही सांसद रहे और विश्व की सबसे पुरातन नगरी काशी को अपनी आध्यात्मिक गरिमा एक इंच भी नीचे लाए बगैर विश्व की सबसे आधुनिक नगर बनाने की दिशा में ढेर सारे काम पांच साल के अंदर हुए हैं.

अमित शाह ने कहा कि इस बार भी नामांकन के भव्य रोड शो और मोदी के नामांकन के बाद मुझे लगता है निर्णायक लहर और सुनामी बीजेपी और एनडीए के पक्ष में देखी जाने वाली है. एक बहुत बड़ी लहर 2014 में मोदी के नामांकन में दिखाई पड़ी थी. इस बार भी एक प्रचंड लहर मोदी के नामांकन के पहले दिखाई पड़ती है. जिस दिन मोदी ने 2014 में नामांकन किया ये लहर सुनामी में परिवर्तित हुई थी.

जिस प्रकार से काशी का विकास नरेन्द्र मोदी ने सांसद के नाते, देश के प्रधानमंत्री के नाते किया है आज काशी पूरे विश्व के अंदर अपनी गरिमामय स्थान को फिर से एक बार प्राप्त करने के लिए गौरवान्वित हुई हैं. मोदी के नामांकन में भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता और संसदीय दल के सभी नेता सम्मिलित होंगे इसके अलावा प्रकाश सिंह बादल, नीतीश कुमार, रामविलास पासवान, एआईएडीएमके, असम गण परिषद और अपना दल के नेता एवं उद्धव ठाकरे भी सम्मिलित होंगे.

नार्थ ईस्ट में एनईडीए के अंतर्गत जितने दल भाजपा के साथ जुड़े हैं, उन सभी दलों के नेता मोदी के नामांकन के समय उपस्थित रहेंगे. हिन्दू आतंकवाद के नाम से हमारी संस्कृति को बदनाम किया गया. मक्का मस्जिद और समझौता ब्लास्ट दोनों मामलों में अदालत ने इस थ्योरी को नकारा है.

अमित शाह ने कहा कि पहले राहुल बाबा एंड कंपनी और ये गठबंधन हारने के बाद ईवीएम पर सवाल उठाते थे. अब पहले से हार दिखाई पड़ रही है इसलिए अभी से सवाल उठा रहे हैं. जब तीनों राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनीं तो सब जगह फोटो खिंचवाने अखिलेश यादव गए. इसी ईवीएम से वोटिंग हुई थी तो वो सच था या झूठ था? जब हार जाते हैं तो ईवीएम ठीक नहीं है और जब जीत जाते हैं तो तब ईवीएम ठीक है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget