एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: बीजेपी 25 और शिवसेना 23 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, अमित शाह बोले- उद्धव ठाकरे से मनमुटाव खत्म

बीजेपी-शिवसेना के बीच गठबंधन की घोषणा करते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम एक दूसरे को साथ लेकर, एक दूसरे के साथ विचार विमर्श करके आगे बढ़ेंगे. उद्धव ठाकरे ने राम मंदिर के निर्माण की भावना व्यक्त की है जो बीजेपी की भी भावना है और उस दिशा में हम सारे प्रयास कर रहे हैं.

Lok Sabha Election 2019: हां-ना, हां-ना करते शिवसेना और बीजेपी ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन की आधिकारिक घोषणा कर दी है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में गठबंधन की घोषणा की गई.

इस मौके पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, ''बीजेपी शिवसेना के करोड़ों कार्यकर्ताओं की मन की बात पूरी हो गई है. सभी चाहते थे कि बीजेपी और शिवसेना साथ चुनाव लड़े. उद्धव ठाकरे से विस्तृत चर्चा के बाद गठबंधन पर फैसला लिया गया. शिवसेना और अकाली दल ने हर मौकों पर बीजेपी का साथ दिया है. इसी टेबल पर आज मनमुटाव खत्म हो चुका है.'' उन्होंने कहा कि हम सूबे के 48 सीटों में से 45 सीटों पर चुनाव जीतेंगे.

समझौते के तहत लोकसभा चुनाव में शिवसेना 23 और बीजेपी 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं विधानसभा चुनाव में 50-50 का फॉर्मूला होगा. प्रेस कांफ्रेंस के दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, प्रकाश जावड़ेकर और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मौजूद थे.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बीजेपी और शिवसेना पिछले 25 साल से एक है. कुछ मुद्दों पर हमारे बीच मतभेद हुए होंगे. लेकिन दोनों पार्टियां हिंदुत्व की विचारधारा वाली पार्टी है. इसलिए इतने साल हम एक रहे.

उन्होंने कहा, ''पिछले विधानसभा चुनावों में कुछ कारणों की वजह से हम एक नहीं हो पाए. लेकिन पिछले 5 सालों से हम केंद्र की सरकार एक होकर चला रहे हैं. हमने अगले सारे चुनाव एक होकर लड़ने का निर्णय लिया है. हम एक दूसरे को साथ लेकर, एक दूसरे के साथ विचार विमर्श कर आगे बढ़ेंगे.''

जयपुर से मुंबई आने के बाद शाह ने लक्जरी होटल में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की और उपनगर बांद्रा में शिवसेना प्रमुख के आवास मातोश्री गए. जहां अमित शाह और उद्धव ठाकरे के बीच बैठक हुई.

ध्यान रहे कि इससे पहले ठाकरे सहित दूसरे शिवसेना नेता कहते रहे हैं कि पार्टी चुनावों में अकेले ही उतरेगी. एक साल पहले ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने आगामी चुनावों में अकेले जाने का प्रस्ताव पारित किया था.

2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी और शिवसेना साथ चुनाव लड़ी थी और बीजेपी 23 और शिवसेना 18 सीट जीतने में कामयाब रही थी. शिवसेना ने 20 और बीजेपी ने 24 सीटों पर हाथ आजमाया था.दोनों दलों ने अक्टूबर 2014 में महाराष्ट्र विधानसभा का चुनाव अलग-अलग लड़ा और चुनाव के बाद सरकार बनाने के लिए साथ आ गए. केंद्र और राज्य सरकार में भागीदार होने के बावजूद बीजेपी और शिवसेना के बीच तल्खी भरे संबंध रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget