एक्सप्लोरर

Amit Shah in Bihar: बिहार में लालू और नीतीश कुमार पर जमकर बरसे अमित शाह, बताया क्यों नहीं हो रहा दरभंगा एम्स का काम

Elections 2023: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह आज बिहार के दौरे पर हैं. यहां उन्होंने टूरिज्म को लेकर केंद्र सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों को गिनाया.

Amit Shah in Jhanjharpur: केंद्रीय मंत्र अमित शाह शनिवार (16 सितंबर 2023) को बिहार के झंझारपुर में नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव पर जमकर बरसे. उन्होंने बिहार की बदहाली के लिए नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव को जिम्मेदार ठहराया.

यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने मोदी सरकार की ओर से बिहार में कराए गए विकास कार्यों को भी गिनाया. जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने सबसे पहले बिहार की जनता का हृदय से धन्यवाद अदा किया.

जन्माष्टमी और रक्षाबंधन की छुट्टी पर घेरा

अमित शाह ने कहा, “पिछले दिनों लालू और नीतीश की सरकार ने घोषणा की थी कि रक्षाबंधन और जन्माष्टमी की छुट्टी नहीं होगी. बिहार की जनता ने जो सबक सिखाया इनका दिमाग ठिकाने आ गया.”

दरभंगा एम्स पर भी बोले अमित शाह

अमित शाह ने अपने भाषण में दरभंगा एम्स का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने दरभंगा में 1250 रुपये से एम्स प्रस्तावित किया. नीतीश सरकार ने इसके लिए 81 एकड़ जमीन मेडिकल कॉलेज में दी, लेकिन फिर वापस ले लिया. बाद में उन्होंने ऐसी जगह जमीन दी जहां सिर्फ गड्ढे हैं. इस वजह से वहां एम्स नहीं बन पा रहा. अगर बिहार सरकार 81 एकड़ जमीन वापस नहीं ली होती, तो एम्स दरभंगा में बन गया होता और मरीजों का इलाज हो रहा होता.

‘बिहार में टूरिज्म को बढ़ावा दिया’

उन्होंने बिहार में टूरिज्म को लेकर केंद्र सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों को भी गिनाया. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने रामायण सर्किट में सीतामढ़ी, बक्स और दरभंगा को शामिल करके टूरिज्म पर जोड़ दिया. मिथिला मखाना को जीआई टैग देने का काम मोदी सरकार ने किया. सवा सौ करोड़ रुपये की लागत से दरभंगा, सकरी, जयनगर और समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास करने का काम मोदी सरकार कर रही है.

लालू प्रसाद यादव को घेरा

अमित शाह ने कहा, कोशी महासेतु जिसे अटल जी ने शुरू किया था, उसे यूपीए सकार ने ठंडे बस्ते में डाला, उसे पूरा करने का काम नरेंद्र मोदी सरकार ने किया. सुपौल अररिया रेल लाइन भी हमने बनाई. जब यह प्रोजेक्ट रुका था तब लालू यादव यूपीए सरकार में मंत्री थे. उन्होंने आगे कहा, मैं लालू जी को पूछना चाहता हूं कि 10 साल तक सत्ता में भागीदार थे, यूपीए की सरकार थी, आपने इस दौरान बिहार को क्या दिया. उन्होंने अपने भाषण में 1200 करोड़ रुपये से पटना हवाई हड्डे के पुनर्विकास की बात भी कही.

ये भी पढ़ें

CWC Meeting 2023: कांग्रेस के इस नेता ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कुछ ऐसा कि परेशान हो जाएगी बीजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget