एक्सप्लोरर

दिल्लीः आप के साथ गठबंधन को लेकर कांग्रेस के अंदर विचार-विमर्श जारी

एक तरफ दिल्ली के प्रभारी पीसी चाको चाहते हैं कि यहां आप के साथ गठबंधन हो जाए तो दूसरी ओर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित इससे इंकार कर रही हैं.

नई दिल्लीः दिल्ली में अकेले चुनाव लड़ने के सर्वसम्मत फैसले के कुछ दिन बाद कांग्रेस लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के प्रयास के तहत यहां आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने पर फिर से विचार कर रही है. सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस नेतृत्व आप नेताओं से बात कर रहा है और पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप के साथ गठबंधन के लिए दिल्ली कांग्रेस के नेताओं को मनाने की कोशिशों में लगे हैं.

कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पी सी चाको ने कहा, ''आप के साथ गठबंधन की संभावनाओं को लेकर मैं दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से विचार-विमर्श कर रहा हूं. उन्होंने कहा, ''लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए कांग्रेस कार्य समिति ने देशभर में समान विचारधारा वाले दलों से गठबंधन करने का फैसला किया है.''

चाको ने कहा, ''मैं उम्मीद करता हूं कि दिल्ली कांग्रेस के नेता भी इस भावना को समझेंगे और आप के साथ गठबंधन का फैसला करेंगे. लेकिन अंतिम फैसला जल्द ही कांग्रेस अध्यक्ष लेंगे.''

इस मुद्दे पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित और चाको के विचार अलग-अलग हैं. दीक्षित साफ कर चुकी हैं कि राष्ट्रीय राजधानी में बाद में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आप के साथ गठबंधन करना पार्टी के हित में नहीं होगा.

चाको ने कहा कि दिल्ली में कुछ वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को लगता है कि बीजेपी को हराना पार्टी की तात्कालिक आवश्यकता है और इसके लिए आप के साथ गठबंधन किया जाना चाहिए. इन नेताओं ने मुद्दे पर राहुल गांधी को लिखा है.

वकीलों ने डीएम को पत्र लिखा, कहा- प्रियंका को काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रवेश की अनुमति न दी जाए

उन्होंने कहा कि गांधी पार्टी में विचार-विमर्श के बाद जल्द ही अंतिम फैसला करेंगे.

चाको ने कहा, ''मैं उम्मीद करता हूं कि दिल्ली के हमारे नेताओं को भी कांग्रेस कार्य समिति की नीति का पालन करना चाहिए. मैं उनसे बात कर रहा हूं और इस बारे में उन्हें मनाने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन अगर वे अब भी गठबंधन का फैसला नहीं करते तो यह उन पर निर्भर है.''

बता दें कि दिल्ली में सभी सातों पर लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 12 मई को होंगे. वोटों की गिनती 23 मई को होगी.

पीएम मोदी पर मायावती-अखिलेश का तंज, वोट के खातिर ‘चायवाले’ ने देश को बना दिया ‘चौकीदार’

सीएम योगी ने दिया दो साल के कामकाज का ब्योरा, कहा- देश के लिए उदाहरण बनी यूपी की कानून व्यवस्था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget