एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election: 20 राज्यों की 91 सीटों पर कल होगी वोटिंग, जानिए पहले चरण की A टू Z जानकारी

Lok Sabha Election 2019: पहले चरण में केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालयान, अजीत सिंह और ओवैसी जैसे दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर लगी है.

Lok Sabha Election 2019: 11 अप्रैल यानी अब से कुछ घंटे बाद 17वीं लोकसभा चुनने के लिए पहले चरण की वोटिंग होगी. पहले चरण में 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान होना है. इन 91 सीटों पर कुल 1279 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे है. इतना ही नहीं 91 सीटों में आरएलडी सुप्रीमो अजित सिंह और एएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी जैसे दिग्गज नेताओं की सीटें भी शामिल है. इस बार लोकसभा चुनाव में सात चरणों में वोटिंग होगी. आखिरी चरण के तहत 19 मई को वोट डाले जाएंगे और 23 मई को नतीजे आएंगे. आइए सबसे पहले नज़र डालते हैं पहले चरण की वोटिंग को लेकर खास बातें.

पहला चरण- महत्वपूर्ण बातें

  • पहले चरण में जिन 20 राज्यों में वोटिंग होगी, उसमें दो केंद्र शासित प्रदेश भी शामिल हैं.
  • पहले चरण की 91 सीटों पर कुल 1279 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.
  • इन 1279 उम्मीदवारों में महिलाओं का आंकड़ा सिर्फ 89 है.
  • पहले चरण में साल 2014 के लोकसभा चुनाव में 72.12 फीसदी वोटिंग हुई थी.
  • 8 अप्रैल 2019 तक इन 91 सीटों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 रैलियां और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 20 रैलियां की हैं.
साल 2014 में पहले चरण में किस पार्टी ने जीती थी कितनी सीटें
  • बीजेपी- 32 सीटें
  • टीडीपी- 16 सीटें
  • टीआरएस- 11 सीटें
  • वाईएसआई कांग्रेस- 9 सीटें
  • कांग्रेस- 7 सीटें
  • बीजेडी- 4 सीटें
  • शिवसेना- 2 सीटें
  • टीएमसी- 2 सीटें
  • सीपीएम- 1 सीट
  • एलजेपी- 1 सीट
  • एनसीपी- 1 सीट
  • एनपीईपी- 1 सीट
  • एनपीएफ- 1 सीट
  • पीडीपी- 1 सीट
  • एसडीएफ- 1 सीट
  • एएमआईएम- 1 सीट

जानें किस राज्य में होगी वोटिंग, वहां किस सीट पर कितने उम्मीदवार खड़ें हैं और पिछले चुनाव में वोटिंग प्रतिशत क्या रहा था और वो सीट कौनसी पार्टी जीती थी.

अंडमान निकोबार

यहं सिर्फ एक सीट पर चुनाव होगा. इस सीट पर 15 उम्मीदवार मैदान में है. पिछली बार ये सीट बीजेपी ने जीती थी और यहां 70.67 फीसदी वोटिंग हुई थी.

आंध्र प्रदेश

यहं 25 सीटों पर चुनाव होगा. इन 25 सीटों पर 319 उम्मीदवार मैदान में हैं. पिछली बार टीडीपी ने 15 सीट, वाईएसआर कांग्रेस ने 8 सीट और बीजेपी ने 2 सीट जीती थी और यहां 78.97 फीसदी वोटिंग हुई थी.

अरुणाचल प्रदेश

यहां 2 सीटों पर चुनाव होगा. इन 2 सीटों पर 12 उम्मीदवार मैदान में हैं. पिछली बार यहां एक सीट कांग्रेस ने और एक सीट बीजेपी ने जीती थी और यहां 79.88 फीसदी वोटिंग हुई थी.

असम

यहां 5 सीटों पर चुनाव होगा. इन 5 सीटों पर 41 उम्मीदवार मैदान में हैं. पिछली बार यहां एक सीट कांग्रेस ने और 4 सीट बीजेपी ने जीती थी और यहां 78.66 फीसदी वोटिंग हुई थी.

बिहार

यहां 4 सीटों पर चुनाव होगा. इन 4 सीटों पर 44 उम्मीदवार मैदान में हैं. पिछली बार यहां की चारों सीटें एनडीए (बीजेपी 4 और एलजेपी 1) ने जीती थी और यहां 51.82 फीसदी वोटिंग हुई थी.

छत्तीसगढ़

यहां 1 सीट पर चुनाव होगा. इस 1 सीट पर 7 उम्मीदवार मैदान में हैं. पिछली बार यहां बीजेपी जीती थी और इस सीट पर 59.32 फीसदी वोटिंग हुई थी.

जम्मू-कश्मीर

यहां 2 सीटों पर चुनाव होगा. इन 2 सीटों पर 33 उम्मीदवार मैदान में हैं. पिछली बार यहां की एक सीट बीजेपी और एक पीडीपी ने जीती थी और यहां 53.56 फीसदी वोटिंग हुई थी.

लक्षद्वीप

यहां सिर्फ एक सीट पर चुनाव होगा. इस एक सीट पर 6 उम्मीदवार मैदान में है. पिछली बार ये सीट एनसीपी ने जीती थी और यहां 86.62 फीसदी वोटिंग हुई थी.

महाराष्ट्र

यहां 7 सीटों पर चुनाव होगा. इन 7 सीटों पर 116 उम्मीदवार मैदान में हैं. पिछली बार यहां की सातों सीटें एनडीए (बीजेपी 5 और शिवसेना 2) ने जीती थी और यहां 64.15 फीसदी वोटिंग हुई थी.

मणिपुर

यहां सिर्फ एक सीट पर चुनाव होगा. इस एक सीट पर 8 उम्मीदवार मैदान में है. पिछली बार ये सीट कांग्रेस ने जीती थी और यहां 84.12 फीसदी वोटिंग हुई थी.

मेघालय

यहां 2 सीटों पर चुनाव होगा. इन 2 सीटों पर 9 उम्मीदवार मैदान में हैं. पिछली बार यहां की एक सीट कांग्रेस और एक एनपीईपी ने जीती थी और यहां 70.67 फीसदी वोटिंग हुई थी.

मिजोरम

यहां सिर्फ एक सीट पर चुनाव होगा. इस एक सीट पर 6 उम्मीदवार मैदान में है. पिछली बार ये सीट कांग्रेस ने जीती थी और यहां 61.95 फीसदी वोटिंग हुई थी.

नागालैंड

यहां सिर्फ एक सीट पर चुनाव होगा. इस एक सीट पर 4 उम्मीदवार मैदान में है. पिछली बार ये सीट कांग्रेस ने जीती थी और यहां 87.91 फीसदी वोटिंग हुई थी.

ओडिशा

यहां 4 सीटों पर चुनाव होगा. इन 4 सीटों पर 26 उम्मीदवार मैदान में हैं. पिछली बार यहां की चारों सीटें बीजेडी ने जीती थी और यहां 64.67 फीसदी वोटिंग हुई थी.

सिक्किम

यहां सिर्फ एक सीट पर चुनाव होगा. इस एक सीट पर 11 उम्मीदवार मैदान में है. पिछली बार ये सीट एसडीएफ ने जीती थी और यहां 83.64 फीसदी वोटिंग हुई थी.

तेलंगाना

यहां 17 सीटों पर चुनाव होगा. इन 17 सीटों पर 443 उम्मीदवार मैदान में हैं. पिछली बार यहां की 11 सीटें टीआरएस, दो सीटें कांग्रेस, एक सीट बीजेपी, एक सीट वाईएसआर कांग्रेस, एक सीट टीडीपी और एक सीटी एआईएमआईएम ने जीती थी. यहां 71.17 फीसदी वोटिंग हुई थी.

त्रिपुरा

यहां सिर्फ एक सीट पर चुनाव होगा. इस एक सीट पर 13 उम्मीदवार मैदान में है. पिछली बार ये सीट सीपीएम ने जीती थी और यहां 86.17 फीसदी वोटिंग हुई थी.

उत्तर प्रदेश

यहां 8 सीटों पर चुनाव होगा. इन 8 सीटों पर 96 उम्मीदवार मैदान में हैं. पिछली बार यहां की 8 सीटें बीजेपी ने जीती थी और यहां 66.52 फीसदी वोटिंग हुई थी.

उत्तराखंड

यहां 5 सीटों पर चुनाव होगा. इन 5 सीटों पर 52 उम्मीदवार मैदान में हैं. पिछली बार यहां की 5 सीटें बीजेपी ने जीती थी और यहां 60.72 फीसदी वोटिंग हुई थी.

पश्चिम बंगाल

यहां 2 सीटों पर चुनाव होगा. इन 2 सीटों पर 18 उम्मीदवार मैदान में हैं. पिछली बार ये दोनों सीट टीएमसी ने जीती थी और यहां 82.96 फीसदी वोटिंग हुई थी.

बता दें कि 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में पहले चरण में बड़े चेहरों की बात करें तो मुजफ्फरनगर सीट से आरएलडी के अजित सिंह और बीजेपी के संजीव बालियान के बीच मुकाबला है. वहीं, बागपत सीट से अजित सिंह के बेटे जयंत चौधरी का मुकाबला बीजेपी के सत्यपाल सिंह से होगा.

एक नजर ग्राफिक्स पर

Lok Sabha Election: 20 राज्यों की 91 सीटों पर कल होगी वोटिंग, जानिए पहले चरण की A टू Z जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ozhukarai Election 2026 Results LIVE: विधानसभा क्षेत्र ओझुकाराई के सबसे तेज़ और सटीक नतीजे, यहाँ देखें लाइव
Ozhukarai Election 2026 Results LIVE: विधानसभा क्षेत्र ओझुकाराई के सबसे तेज़ और सटीक नतीजे, यहाँ देखें लाइव
Mannadipet Election 2026 Results LIVE: विधानसभा क्षेत्र मन्नादीपेट के सबसे तेज़ और सटीक नतीजे, यहाँ देखें लाइव
Mannadipet Election 2026 Results LIVE: विधानसभा क्षेत्र मन्नादीपेट के सबसे तेज़ और सटीक नतीजे, यहाँ देखें लाइव
Sainthia Election Result 2026 LIVE Updates : विधानसभा क्षेत्र सैंथिया (एससी) के सबसे तेज़ और सटीक नतीजे, यहाँ देखें लाइव
Sainthia Election Result 2026 LIVE Updates : विधानसभा क्षेत्र सैंथिया (एससी) के सबसे तेज़ और सटीक नतीजे, यहाँ देखें लाइव
Murarai Election Result 2026 LIVE Updates : विधानसभा क्षेत्र मुराराई के सबसे तेज़ और सटीक नतीजे, यहाँ देखें लाइव
Murarai Election Result 2026 LIVE Updates : विधानसभा क्षेत्र मुराराई के सबसे तेज़ और सटीक नतीजे, यहाँ देखें लाइव

वीडियोज

Sansani: चुनावी रण का आखिरी काउंटडाउन ! | West Bengal Election 2026 | Mamata Banerjee | BJP
AC Blast in Delhi News: AC ने ली 9 जान, रहिए सावधान....! | Vivek Vihar | Breaking | ABP News
Bengal Election Result 2026: बंगाल में किसकी सरकार? बता रहा सट्टा बाजार! | Betting Market
Delhi Vivek Vihar Fire: सावधान! AC बन सकता है 'Time Bomb', दिल्ली में एक झटके में ली 9 जान!
Delhi Vivek Vihar Fire: AC बना मौत का कारण! इस्तेमाल करते है तो ध्यान दें! | Delhi News | Tragedy

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में बीजेपी की जीत के लिए गोरखपुर में किया गया यज्ञ-हवन, ममता बनर्जी सरकार पर साधा निशाना
बंगाल में बीजेपी की जीत के लिए गोरखपुर में किया गया यज्ञ-हवन, ममता बनर्जी सरकार पर साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर चलते विमान से कूदा यात्री, लैंडिंग के तुरंत बाद खोल दिया इमरजेंसी गेट, जानें पूरा मामला
चेन्नई एयरपोर्ट पर चलते विमान से कूदा यात्री, लैंडिंग के तुरंत बाद खोल दिया इमरजेंसी गेट, जानें पूरा मामला
'मैं नर्वस था...', हेमा मालिनी संग डांस करने में छूट गया था अनिल कपूर का पसीना, 41 साल बाद किया खुलासा
'मैं नर्वस था...', हेमा मालिनी संग डांस करने में छूट गया था अनिल कपूर का पसीना, दिलचस्प है किस्सा
पंजाब किंग्स के साथ पहली बार हुआ इतना बुरा, मोहम्मद सिराज की सिर्फ 2 गेंदों ने बना दिया रिकॉर्ड
पंजाब किंग्स के साथ पहली बार हुआ इतना बुरा, मोहम्मद सिराज की सिर्फ 2 गेंदों ने बना दिया रिकॉर्ड
'युद्ध खत्म करो, प्रतिबंध हटाओ और मुआवजा दो', ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, ट्रंप के सामने क्या रखीं शर्तें?
'युद्ध खत्म करो, प्रतिबंध हटाओ और मुआवजा दो', ईरान ने अमेरिका को भेजा नया प्रस्ताव, क्या रखीं शर्तें?
फिलीपींस में 'मायोन' ज्वालामुखी का तांडव: 6 किमी तक का इलाका सील, हजारों लोगों ने छोड़े घर, अलर्ट लेवल-3 जारी
फिलीपींस में 'मायोन' ज्वालामुखी का तांडव: 6 किमी तक का इलाका सील, हजारों लोगों ने छोड़े घर
BMW ने पेश की शानदार कारें, क्या है कन्वर्टिबल कार और X6 की खासियत? यहां जानिए डिटेल्स
BMW ने पेश की शानदार कारें, क्या है कन्वर्टिबल कार और X6 की खासियत? यहां जानिए डिटेल्स
कपास की खेती के लिए मौसम हुआ मेहरबान, बुवाई के इस तकनीक से कई गुना बढ़ जाएगा उत्पादन
कपास की खेती के लिए मौसम हुआ मेहरबान, बुवाई के इस तकनीक से कई गुना बढ़ जाएगा उत्पादन
Embed widget