एक्सप्लोरर

राज्यों में कांग्रेस के सभी प्रभारी फेल, सिर्फ मुकुल वासनिक का रहा शानदार प्रदर्शन

मोदी लहर में सवार बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर केंद्र में सरकार बनाने जा रही है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ख़ुद अमेठी से चुनाव हार गए हैं.

नई दिल्ली: 23 मई को आए लोकसभा चुनाव के नतीजे में कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ हो गया है. कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ-साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ख़ुद अमेठी से चुनाव हार गए हैं. मोदी लहर में सवार बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर केंद्र में सरकार बनाने जा रही है.

अब बात कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिवों की जम्मू-कश्मीर की प्रभारी अम्बिका सोनी ख़ुद तो चुनाव नहीं लड़ीं लेकिन उनके प्रभारी रहते जम्मू-कश्मीर में पार्टी खाता भी नहीं खोल पाई.

रजनी पाटिल को राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के बाद हिमाचल प्रदेश का प्रभारी बनाया गया था. वहां भी कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिली.

पंजाब की प्रभारी हिमाचल से विधायक आशा कुमारी हैं. पंजाब में कांग्रेस की सरकार है जहां पार्टी को 8 सीटें मिली.

हरियाणा में पिछले पांच साल से ना ही कोई ज़िला अध्यक्ष है और ना ही ब्लॉक अध्यक्ष. दस सीटों वाले राज्य के प्रभारी ग़ुलाम नबी आज़ाद हैं. यहां भी पार्टी खाता नहीं खोल पाई

दिल्ली के प्रभारी पीसी चाको ने ख़ुद चुनाव नहीं लड़ा और इनके राज्य में भी सातों सीटें बीजेपी ने जीती.

राजस्थान में हाल ही में कांग्रेस की सरकार बनी थी. यहां के प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे हैं. राजस्थान की 25 सीटों में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला.

मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस को 29 में से केवल एक सीट मिली है. यहां के प्रभारी दीपक बाबरिया हैं.

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के प्रभारी पीएल पुनिया हैं जिनके बेटे यूपी से चुनाव लड़े और हार गए. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को दो सीट मिली. पुनिया ख़ुद चुनाव नहीं लड़े.

गुजरात के प्रभारी राजीव सातव जो 2014 में सांसद चुन कर आए थे लेकिन इस बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा. यहां भी पार्टी खाता नहीं खोल पाई.

महाराष्ट्र के प्रभारी वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे हैं जो ख़ुद भी कर्नाटक से चुनाव हार गए और महाराष्ट्र में पार्टी महज़ एक सीट पर सिमट गई.

ओडिशा के प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह हैं जो राजस्थान से लोकसभा चुनाव लड़े और हार गए. लेकिन जिस राज्य के प्रभारी है वहां पार्टी का खाता नहीं खुल पाया.

झारखंड के प्रभारी महासचिव आरपीएन सिंह हैं जो कुशीनगर से लोकसभा चुनाव हार गए. लेकिन झारखंड में पार्टी को एक सीट मिली.

तमिलनाड के प्रभारी मुकुल वासनिक हैं जहां पार्टी को 9 सीटों के साथ बड़ी राहत है. वहीं केरल भी मुकुल वासनिक के पास है. वहां भी कांग्रेस ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और पार्टी के हिस्से में 15 सीटें आई.

आंध्र प्रदेश के महासचिव ओमान चांडी भी खाता नहीं खोल पाए. बिहार के प्रभारी शंक्ति सिंह गोहिल पार्टी को एक सीट दिलाने में कामयाब रहे.

पश्चिम बंगाल के प्रभारी गौरव गोगई लोकसभा चुनाव जीत गए और बंगाल में कांग्रेस के हिस्से में 2 सीट आई.

अब बात यूपी की राहुल गांधी ने यूपी की ज़िम्मेदारी प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया को दी थी जहां सिर्फ़ सोनिया गांधी एक सीट जीत पाई. ख़ुद राहुल गांधी भी चुनाव हार गए.

असम के प्रभारी हरीश रावत उत्तराखंड से ख़ुद चुनाव हार गए और असम में कांग्रेस को सिर्फ़ तीन सीट मिली.

पिछली लोकसभा के मुकाबले मुस्लिम सांसदों का हुआ इजाफा, ओवैसी की पार्टी के सांसद दोगुने हुए

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget