एक्सप्लोरर

कांग्रेस को कोई सलाह देंगे अखिलेश यादव? सवाल पर भड़के सपा चीफ ने दिया ये जवाब, INDIA गठबंधन को लगेगी मिर्ची

Akhilesh Yadav Meets Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी को दीदी हमेशा से खटकती रही हैं. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने एक योद्धा की तरह मुकाबला किया है.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) चीफ अखिलेश यादव ने 7 मई को कोलकाता में पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी से मुलाकात कर उनके प्रति एकजुटता व्यक्त की. इस दौरान उनसे कांग्रेस को लेकर सवाल किया गया. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक अखिलेश यादव से पूछा गया, 'विपक्ष एक साथ नहीं हो पाया. कांग्रेस साथ नहीं आ पाई. कांग्रेस को कोई सलाह देंगे?' इस पर अखिलेश यादव ने कहा, 'मैं यहां किसी को कोई सलाह देने नहीं आया हूं. आदरणीय दीदी को अपमानित किया. उनके कार्यकर्ताओं को वोट नहीं डालने दिया.'

INDIA गठबंधन को मजबूत करेंगी ममता बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने ममता के कालीघाट स्थित आवास पर अखिलेश का स्वागत किया. यह बैठक सियासी लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद विपक्षी दल अपनी रणनीतियों पर फिर से विचार कर रहे हैं. ममता ने पश्चिम बंगाल चुनावों में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद विपक्षी इंडिया गठबंधन को मजबूत करने का संकल्प लिया है.

बंगाल में बीजेपी ने दो-तिहाई बहुमत हासिल किया

ममता बनर्जी से मुलाकात में अखिलेश ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खिलाफ विपक्षी एकता के लिए अपने समर्थन को दोहराया. बीजेपी ने 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा की 207 सीट जीतकर सदन में दो-तिहाई बहुमत हासिल कर लिया, जिससे राज्य में तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन का अंत हो गया. तृणमूल कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में महज 80 सीट से संतोष करना पड़ा.

हार के बाद ममता को इन नेताओं ने किया फोन

बंगाल में मिली हार के बाद ममता बनर्जी ने कहा था कि अब वह राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी गठबंधन को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेंगी. उन्होंने कहा था, 'इंडिया गठबंधन के नेताओं ने मुझे फोन करके एकजुटता व्यक्त की. सोनिया जी और राहुल गांधी ने भी मुझसे बात की है.' उन्होंने बताया था कि उन्हें अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव और हेमंत सोरेन ने भी फोन किया था.

ममता बनर्जी का कांग्रेस से नजदीकी बढ़ाना थोड़ा विरोधाभासी है, क्योंकि उनकी पार्टी पहले कांग्रेस और उसके नेताओं, खासकर राहुल गांधी, की आलोचना करती रही है और कई राज्यों जैसे पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में दोनों के बीच अक्सर मतभेद भी रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘जब तक मैं कुर्सी पर थी, मैंने बहुत कुछ सहन किया. अब मैं एक आजाद पंछी हूं, एक आम इंसान हूं. मैं संघर्ष करने वाली हूं. मैं सड़कों पर रहूंगी और सभी अत्याचारों के खिलाफ लड़ूंगी.’

ये भी पढ़ें : बंगाल और असम में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत में दिखा अनोखा ट्रेंड, SC-ST रिजर्व सीटों पर पार्टी का शानदार प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
Advertisement

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
पीएम मोदी के NEET लीक पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर कांग्रेस की पहली प्रतिक्रया, जयराम रमेश बोले- 'दबाव का असर...'
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
PM मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले ऐलान पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'अगर यह मामला…'
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget