एक्सप्लोरर

Asaduddin Owaisi: चंद्रबाबू नायडू पर हमला, सीएम जगन मोहन रेड्डी की तारीफ, जानिए क्या है आंध्र प्रदेश में ओवैसी का ‘मास्टरप्लान’

Asaduddin Owaisi: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM लगातार पार्टी के विस्तार पर काम कर रही है. इसी कड़ी में अब ओवैसी आंध्र प्रदेश और अन्य राज्य की विधानसभाओं में चुनाव लड़ने का मन बना रहे है.

Asaduddin Owaisi Attack on Chandrababu Naidu : तेलुगु देशम पार्टी (TDP) प्रमुख चंद्रबाबू की गिरफ्तारी पर तेलुगु राज्यों में पिछले कुछ समय से खूब चर्चा हो रही है. कई स्थानीय और राष्ट्रीय नेता इस पर बोल चुके हैं. अब ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के असदुद्दीन ओवैसी ने भी चंद्रबाबू की गिरफ्तारी पर टिप्पणी की है.

हैदराबाद में पार्टी की आंतरिक बैठक में तेलुगु राज्यों के एमआईएम नेताओं की सभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि "चंद्रबाबू जेल में खुश हैं. हर कोई जानता है कि चंद्रबाबू जेल में क्यों गए. टीडीपी और चंद्रबाबू पर भरोसा नहीं किया जा सकता है."

'पार्टी को मजबूत करने पर करें पूरा फोकस'

इस बीच, असदुद्दीन ओवैसी ने प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी और उनकी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) सरकार की जमकर तारीफ की. ओवैसी ने कहा कि "वर्तमान में आंध्र प्रदेश में केवल दो राजनीतिक दल हैं." अपने कार्यकर्ताओं को उन्होंने कहा कि "आंध्र प्रदेश में एमआईएम के बढ़ने की गुंजाइश है इसलिए आंध्र प्रदेश में सभी नेता पार्टी को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करें."

आंध्र प्रदेश में चुनाव लड़ने की है तैयारी

ओवैसी ने यह भी कहा कि "पार्टी आंध्र प्रदेश में भी विधानसभा चुनाव लड़ने पर विचार कर रही है." उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा. उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे लोगों के बीच जाएं और उन्हें समझाएं कि वे चंद्रबाबू नायडू पर विश्वास न करें. वह लोगों को उनके कारनामों के बारे में बताएं.

ओवैसी पर भी उठ रहे कई सवाल

गौरतलब है कि ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) इससे पहले महाराष्ट्र, बिहार, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है. पार्टी अपना आधार बढ़ाने और नई विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की इच्छुक है. इसके तहत ही वह अब आंध्र प्रदेश में भी चुनाव लड़ने की योजना बना रही है, लेकिन जिस तरह से उन्होंने चंद्रबाबू की आलोचना और सत्तारूढ़ पार्टी व सीएम की तारीफ की है, उससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें

भारत-कनाडा विवाद: संयुक्त राष्ट्र महासभा में एस जयशंकर ने दी नसीहत तो कनाडाई दूत बोले, 'हमने देखा है कि विदेशी हस्तक्षेप...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget