एक्सप्लोरर

इस्तीफे के बाद बोले तंवर- अब आराम करूंगा, बीजेपी में जाना होता तो पहले ही चला जाता

अशोक तंवर अपने समर्थकों के लिए 15 टिकट मांग रहे थे लेकिन जब टिकटों की घोषणा हुई तो तंवर के हिस्से में एक भी सीट नहीं आयी. तीन दिन पहले नाराज़ तंवर ने अपने समर्थकों के साथ राजधानी दिल्ली में सोनिया गांधी के घर के बाहर शक्ति प्रदर्शन किया था.

नई दिल्ली: टिकट बंटवारे से नाराज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. इस्तीफे के बाद अशोक तंवर ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए प्रदेश नेतृत्व पर गंभीर सवाल उठाए हैं. अशोक तंवर ने कहा कि हरियाणा कांग्रेस अब हुड्डा कांग्रेस में तब्दील हो चुकी है और राज्य के प्रभारी गुलाम नबी आज़ाद ने भी कार्यकर्ताओं के साथ इंसाफ़ नहीं किया.

तंवर के इस्तीफ़े के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वो बीजेपी में शामिल हो सकते हैं लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि उन्हें बीजेपी की तरफ़ से छह बार निमंत्रण आ चुका है, अगर ऐसा करना होता तो मैं पहले ही कर चुका होता मैं किसी भी दल में शामिल नहीं हुआ. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब मैं आराम करूंगा.

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने पार्टी से दिया इस्तीफा

अशोक तंवर ने आज ट्वीट करके अपने इस्तीफे की जानकारी दी है. अशोक तंवर ने सोनिया गांधी को लिखे पत्र में भूपेंद्र सिंह हुड्डा और ग़ुलाम नबी आज़ाद पर तो आरोप लगाए हैं, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने जिन नेताओं को प्रमोट किया था उनको एक षड्यंत्र के तहत से हटाया जा रहा है. दरअसल अशोक तंवर अपने समर्थकों को हरियाणा विधानसभा चुनाव में टिकट दिलाने में असमर्थ रहे थे. उसके बाद उन्होंने सोनिया गांधी के घर के बाहर अपने समर्थकों को संबोधित किया था. अशोक तंवर कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें उम्मीद है कि सोनिया गांधी न्याय करेंगी. लेकिन जब उम्मीदवारों की सूची जारी हुई तो उसमें तंवर के एक भी समर्थक को टिकट नहीं मिली वहीं दूसरी तरफ हुड्डा 60 सीटें लेने क़ामयाब रहे हो.

हरियाणा: चुनाव नजदीक आते ही सक्रिय हुए राम रहीम और रामपाल के 'गैंग'

इससे पहले अशोक तंवर ने एक और पत्र सोनिया गांधी को लिखा था जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें पार्टी के सभी पदों से मुक्त कर दिया जाए. उन्होंने कहा था कि वो पार्टी के एक साधारण कार्यकर्ता की तरह काम करेंगे. तंवर राहुल गांधी के काफी नजदीकी माने जाते थे, राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटने के बाद झारखंड के अध्यक्ष अजय कुमार और अब अशोक तंवर ने भी कांग्रेस से इस्तीफ़ा दे दिया है. ऐसे ही बगावती सुर मुंबई के नेता संजय निरुपम के दिख रहे हैं.

यह वीडियो भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय

वीडियोज

एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण
चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget