एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलिया की तरह 56 एग्जिट पोल गलत होने के इंतजार में विपक्ष, जानें अचानक कहां से आई ये 'थ्योरी'

एग्जिट पोल के इन नतीजों के बाद पार्टियां रणनीति बनाने में जुट गई हैं. कल बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एनडीए नेताओं को डिनर पर बुलाया है. सूत्रों के मुताबिक इस डिनर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद होंगे.

नई दिल्ली: चुनाव नतीजों से पहले एबीपी न्यूज़-नीलसन के एग्जिट पोल में एनडीए की दोबारा सरकार बनने के अनुमान के बाद अब सियासी घमासान और तेज हो गया है. बीजेपी जश्न मना रही है तो वहीं विपक्ष सवाल उठा रहे हैं. एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 277 सीटें मिल सकती हैं. कांग्रेस और सहयोगियों को 130 जबकि अन्य को 153 सीटें मिल सकती हैं.

एग्जिट पोल के नतीजों में झटका लगता देख अब विपक्ष एक नई थ्योरी लेकर सामने आया है. विपक्ष की ओर से ऑस्ट्रेलिया के एग्जिट पोल की बात कही जा रहे हैं. आप सोच रहे होंगे कि भारत के चुनाव के बीच अचानक ऑस्ट्रेलिया के एग्जिट पोल कहां से आ गए. बता दें की कल एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आने के बाद कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी ऑस्ट्रेलिया के एग्जिट पोल का दावा किया था.

उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा, ''मेरा मानना ​​है कि एग्जिट पोल सभी गलत हैं. पिछले सप्ताह ऑस्ट्रेलिया में, 56 अलग-अलग एग्जिट पोल गलत साबित हुए. भारत में बहुत से लोग पोल करने वालों को इस डर से सच नहीं बताते कि सरकार की तरफ से ना हों. असली नतीजों के लिए 23 तारीख तक इंतजार करेंगे.''

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में हाल ही में हुए चुनाव से पहले पहले करीब 50 से ज्याद एग्जिट पोल्स फेल हो गए थे. इन सभी एग्जिट पोल में ऑस्ट्रेलिया की लेबर पार्टी की जीत का दावा किया जा रहा था लेकिन जब चुनाव के परिणाम इसके बिल्कुल उलट और हैरानी भरे आए. नतीजों में सत्तारूढ़ प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के नेतृत्व वाले कंजर्वेटिव गठबंधन ने जोरदार वापसी की. स्कॉट मॉरिसन के गठबंधन के हिस्से 74 सीटें आईं जबकि लेबर पार्टी 66 सीट पर ही सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया में बहुमत के लिए 76 सीटों की जरूरत होती है, ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधि सभा में कुल 151 सीटें हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तीसरी बार कुर्सी संभालने वाले ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के ट्विटर पर बधाई दी. पीएम मोदी ने लिखा, ''चुनाव में जीत पर स्कॉट मॉरिसन आपको हार्दिक बधाई. हम आपके शानदार नेतृत्व में ऑस्ट्रेलिया के लोगों की सफलता की कामना करते हैं. रणनीतिक साझेदार के रूप में अपने संबंधों को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए हम साथ मिलकर काम करने की दिशा में आगे बढ़ें.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
हॉर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर आराधना मिश्रा की प्रतिक्रिया, पिता प्रमोद तिवारी का भी आया बयान
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर आराधना मिश्रा की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
सलमान खान की 'मातृभूमि' को सरकार से मिली क्लियरेंस, जानें- किस तारीख को हो सकती है रिलीज?
सलमान की 'मातृभूमि' की रिलीज पर बड़ा अपडेट, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
हॉर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर आराधना मिश्रा की प्रतिक्रिया, पिता प्रमोद तिवारी का भी आया बयान
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर आराधना मिश्रा की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
सलमान खान की 'मातृभूमि' को सरकार से मिली क्लियरेंस, जानें- किस तारीख को हो सकती है रिलीज?
सलमान की 'मातृभूमि' की रिलीज पर बड़ा अपडेट, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
ऑल-टाइम बेस्ट फील्डर्स इलेवन, धोनी-जडेजा समेत 4 भारतीय शामिल; युवराज सिंह को नहीं मिली जगह
मुंबई में CJP प्रोटेस्ट के दौरान हादसा, दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग की मौत
मुंबई में CJP प्रोटेस्ट के दौरान हादसा, दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग की मौत
'नहीं बताया कि असली मिशन...', भारत के ASAT टेस्ट से US में मची थी खलबली, समझें पूरी बात
'नहीं बताया कि असली मिशन...', भारत के ASAT टेस्ट से US में मची थी खलबली, समझें पूरी बात
क्या दिल टूटने पर सच में दर्द होता है, जानें क्या है इसका साइंस?
क्या दिल टूटने पर सच में दर्द होता है, जानें क्या है इसका साइंस?
धान की जगह दूसरी फसल उगाएं, सरकार देगी 8,000 रुपये प्रति एकड़
धान की जगह दूसरी फसल उगाएं, सरकार देगी 8,000 रुपये प्रति एकड़
Embed widget