एक्सप्लोरर

49 फीसदी लोगों का मानना, चुनाव के लिए राम मंदिर मामले का इस्तेमाल करती है BJP- सर्वे

ABP न्यूज़-सी वोटर सर्वे: साल 1990 के दौरान बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने जोर शोर से राम मंदिर का मुद्दा उठाया और इसे राजनीतिक रूप दे दिया, जिससे उसे बहुत फायदा हुआ.

ABP न्यूज़-सी वोटर सर्वे: देश में दो महीने बाद लोकसभा चुनाव हैं. ऐसे में ABP न्यूज़ ने सी वोटर के साथ मिलकर देश के कई अहम मुद्दों पर जनता की राय ली है. इनमें से सबसे बड़ा मुद्दा राम मंदिर का है. साल 1990 के दौरान बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने जोर शोर से राम मंदिर का मुद्दा उठाया और इसे राजनीतिक रूप दे दिया, जिससे उसे बहुत फायदा हुआ. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर आरोप लगते रहे हैं कि वह राम मंदिर मामले पर गंभीर नहीं है और सिर्फ चुनावों में हिंदु वोट पाने के लिए वह इस मामले को हवा देती रहती है.

क्या कहती है देश की जनता?

इस मुद्दे पर एबीपी न्यूज़ और सी वोटर ने जब देश की जनता से राय ली तो 49.3 फीसदी लोगों ने कहा कि बीजेपी सिर्फ चुनावों के लिए राम मंदिर मामले का इस्तेमाल करती है. वहीं, 39.1 फीसदी लोगों का मानना है कि बीजेपी राम मंदिर निर्माण के लिए बहुत गंभीर है. जबकि 11.6 फीसदी लोगों ने कहा कि वह इस मामले पर कुछ नहीं कह सकते.

राम मंदिर नहीं बना तो 25 फीसदी लोग बीजेपी को कभी वोट नहीं देंगे- सर्वे

इतना ही नहीं जब लोगों से सवाल किया गया कि अगर राम मंदिर का मामला सुप्रीम कोर्ट में हल नहीं हुआ और मोदी सरकार इसपर अध्यादेश भी नहीं लाई तो क्या आप बीजेपी को वोट देंगे? इस सवाल के जवाब में 50.4 फीसदी लोगों ने कहा कि वह बीजेपी को बाकी मुद्दों पर वोट करेंगे. वहीं 25 फीसदी लोगों ने कहा कि वह बीजेपी को कभी वोट नहीं देंगे. जबकि 15.6 फीसदी लोगों ने कहा कि अगर मोदी सरकार अध्यादेश नहीं लाई तो वह बीजेपी को वोट नहीं करेंगे. 9 फीसदी लोगों ने इस मामले पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.

बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर का मामला फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में है. राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद जैसे संगठन जल्द से जल्द राम मंदिर निर्माण के लिए लगातार मोदी सरकार पर दबाव डाल रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ कर दिया है कि वह इस मामले में अध्यादेश नहीं लाएगी और सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करेगी.

यह भी पढ़ें-

ABP न्यूज़-सी वोटर सर्वे: बहुमत से 39 सीटें दूर रह जाएगा NDA, यूपी में भी BJP की कमर टूटी

राहुल गांधी बोले- प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री का फैसला कई साल पहले लिया जा चुका था

शिवसेना ने फिर की प्रियंका गांधी की तारीफ, कहा- इंदिरा गांधी की तरह 'हुकुम की रानी' साबित होंगी

सामान्य वर्ग आरक्षण: सुप्रीम कोर्ट ने कानून पर रोक लगाने से किया इनकार, केंद्र को भेजा नोटिस

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget