एक्सप्लोरर

ABP News C Voter Survey: गणतंत्र दिवस पर PM Modi के उत्तराखंडी टोपी पहनने से क्या चुनाव में BJP को फायदा होगा? सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

ABP News C Voter Survey: इस बार चुनाव में सरकार किसकी बनेगी और कौन विपक्ष में बैठेगा. ये सवाल आजकल उत्तराखंड के हर घर में उठ रहा है. एबीपी न्यूज भी लगातार सी वोटर के साथ मिलकर यही जानने में लगा है.

Uttarakhand Assembly Election: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सूबे की राजनीति में घमासान मचा हुआ है. कोई पार्टी दूसरे पर आरोप लगाने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है. जनता को अपने पाले में लाने के लिए जनता पर वादों और योजनाओं की बारिश की जा रही है. बीजेपी जहां लोगों को अपने 5 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिना रही है. जबकि कांग्रेस बीजेपी पर वादाखिलाफी और जनता को ठगने के आरोप लगा रही है. साथ ही महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर लगातार घेर भी रही है. 

लेकिन इस बार चुनाव में सरकार किसकी बनेगी और कौन विपक्ष में बैठेगा. ये सवाल आजकल उत्तराखंड के हर घर में उठ रहा है. एबीपी न्यूज भी लगातार सी वोटर के साथ मिलकर यही जानने में लगा हुआ है कि लोगों का मूड क्या है, लोग किसे वोट देने के बारे में सोच रहे हैं और विभिन्न मुद्दों पर उनकी राय क्या है. लोगों से एबीपी न्यूज ने जब पूछा कि क्या गणतंत्र दिवस पर पीएम ने उत्तराखंडी टोपी पहनी, इसका चुनाव में बीजेपी को फायदा होगा ? करीब 46 प्रतिशत लोग ने कहा कि हां इससे बीजेपी को फायदा होगा. जबकि 41 प्रतिशत लोगों ने इसका जवाब नहीं में दिया. 13 लोगों ने पता नहीं में जवाब दिया.

गणतंत्र दिवस पर पीएम ने उत्तराखंडी टोपी पहनी, इसका चुनाव में बीजेपी को फायदा होगा ?

हां- 46%
नहीं- 41%
पता नहीं- 13%

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर ब्रह्मकमल से सुसज्जित उत्तराखंड की टोपी और मणिपुर का पारंपरिक गमछा ‘लेंग्यान’ पहना था, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था. राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने से पहले मोदी पारंपरिक कुर्ता पायजामा के साथ दोनों राज्यों के पारंपरिक परिधानों के अभिन्न अंगों को पहनकर राष्ट्रीय समर स्मारक पहुंचे थे.

शहीदों को नमन करने के बाद वह राजपथ पहुंचे थे. प्रधानमंत्री जब भी केदारनाथ धाम जाते हैं, वह पूजा के लिए ब्रह्मकमल का ही उपयोग करते हैं. ब्रह्मकमल उत्तराखंड का राजकीय फूल है. स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री की पगड़ियां चर्चा का विषय रहती हैं. इस बार गणतंत्र दिवस समारोहों में उन्होंने उत्तराखंड की टोपी और मणिपुर के लेंग्यान को प्राथमिकता दी.

Punjab Election 2022: 'कांग्रेस को कोई नहीं हरा सकता, सिर्फ कांग्रेस ही खुद को हरा सकती है', गुटबाजी के सवाल पर ये क्या कह गए Sidhu

Punjab Election 2022: सुखबीर सिंह बादल का सिद्धू पर निशाना, बोले- वो ब्लैकमेलर है, उसने कांग्रेस की गर्दन पकड़ी हुई है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget