एक्सप्लोरर

ABP Opinion Poll: पंजाब का किंग कौन? सीएम चन्नी हैं लोगों की पहली पसंद या फिर कोई और?

Punjab Election: कांग्रेस ने पुराने सीएम के चेहरे को बदलकर चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बना सत्ता विरोधी लहर को कम करने का प्रयास किया तो वहीं आम आदमी पार्टी पूरी तकत झोंक चुकी है.

Punjab Assembly Election 2022: पंजाब में अगले महीने होने जा रहे चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों की तरफ से अब प्रत्याशियों का ऐलान किया जा रहा है. इस बार एक तरफ जहां कांग्रेस ने पुराने सीएम के चेहरे को बदलकर चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम बना सत्ता विरोधी लहर को कम करने का प्रयास किया तो वहीं आम आदमी पार्टी पूरी तकत झोंक चुकी है. दूसरी तरफ कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी भी बीजेपी के साथ गठबंधन कर चुनाव को कांटे का बनाने में लगी हुई है. ऐसे में सवाल ये है कि आखिर राज्य की जनता किसे मौका देने जा रही है

एबीपी न्यूज़ सी वोटर सर्वे के मुताबिक, राज्य में कैप्टन अमरिंदर सिंह को 6 फीसदी लोग सीएम के तौर पर पसंद कर रहे हैं. सुखबीर सिंह बादल को 15 फीसदी तो वहीं अरविंद केजरीवाल को 17 फीसदी, चरणजीत सिंह चन्नी को 29 फीसदी, नवजोत सिंह सिद्दू को 6 फीसदी तो भगवंत मान को 23 फीसदी और अन्य को 4 फीसदी सीएम के तौर पर राज्य की जनता देखना चाहती है.

पंजाब में सीएम की पसंद कौन ?

सी वोटर का सर्वे

कैप्टन अमरिंदर- 6%

सुखबीर बादल- 15%

अरविंद केजरीवाल-17%

चरणजीत चन्नी-29%

नवजोत सिंह सिद्धूू-6%

भगवंत मान -23%

अन्य- 4%

किस रीजन में किसे कितनी सीटें?

दोआबा रीजन-

एबीपी न्यूज़ सी वोटर सर्वे के मुताबिक, पंजाब चुनाव में दोआबा रीजन में कुल 23 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को 7 से 11 सीटें मिल सकती है. जबकि आम आदमी पार्टी के खाते में 7 से 11 सीटें जा सकती है. अकाली दल के हिस्से में 2 से 6 सीटें जा सकती है तो वहीं बीजेपी एक सीट पर सिमट कर रह सकती है.

मांझा रीजन-

पंजाब के मांझा रीजन में विधानसभा की कुल 25 सीटें हैं. सी वोटर सर्वे के मुताबिक, इस बार चुनाव में कांग्रेस को मांझा रीजन से 14 से 18 सीटें मिल सकती है. जबकि आम आदमी पार्टी को 3 से 7 सीटें, अकाली दल को 2 से 6 सीटें तो वहीं भारतीय जनता पार्टी को महज 1 सीट से संतोष करना पड़ सकता है.

मालवा रीजन-

पंजाब का मालवा रीजन सीटों के लिहाज से सबसे बड़ा है. यहां पर कुल 69 सीटें हैं. कांग्रेस को मालवा रीजन में 13 से 17 सीटें मिल सकती है. मालवा रीजन में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरती हुई दिख रही है. आप यहां की 39 से 43 सीटें अपने नाम कर सकती है. जबकि अकाली दल 10 से 14 सीटें, बीजेपी-2 सीटें और अन्य 1 सीट हासिल कर सकती है.

नोट- 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है. ऐसे में abp न्यूज के लिए सी वोटर ने चुनावी राज्यों का मूड जाना है. 5 राज्यों के इस सबसे बड़े सर्वे में 89 हजार से ज्यादा लोगों की राय ली गई है. चुनावी राज्यों की सभी 690 विधानसभा सीटों पर लोगों से बात की गई है. सर्वे 12 दिसंबर से 8 जनवरी के बीच किया गया है. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर माइनस प्लस तीन से माइनस प्लस 5 फीसदी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget