एक्सप्लोरर

Goa Exit Poll 2022: गोवा में किस पार्टी को कितनी सीट और कितने वोट? एग्जिट पोल के आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान!

Goa Exit Poll 2022: एबीपी न्यूज और सी वोटर ने एग्जिट पोल किया और जनता का मूड जानना चाहा. गोवा में सरकार बनाने के लिए 21 सीटें चाहिए, एग्जिट पोल में किसी भी पार्टी को इतनी सीटों पर जीत नहीं मिल रही.

ABP Cvoter Goa Exit Poll Result 2022: गोवा में 14 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 10 मार्च को घोषित होंगे. यहां की 40 सीटों पर 78.94 फीसदी मतदान हुआ था. चुनाव के नतीजों से पहले एबीपी न्यूज और सी वोटर ने एग्जिट पोल किया और जनता का मूड जानना चाहा. गोवा में सरकार बनाने के लिए 21 सीटें चाहिए, एग्जिट पोल में किसी भी पार्टी को इतनी सीटों पर जीत मिलती नहीं दिख रही है.

एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, गोवा में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिल रहा है. बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनती हुई दिख रही है. उसे 13 से 17 सीटों मिलने का अनुमान है. वहीं, कांग्रेस को 12 से 16, आम आदमी पार्टी को 1 से 5, एमजीपी+ को 5 से 9, अन्य को 0 से 2 सीटें मिलने का अनुमान है. आंकड़ों से साफ है कि एमजीपी+ यहां पर किंगमेकर की भूमिका में नजर आ रही है.

अगर यही चुनाव नतीजों में तब्दील होते हैं तो देखना होगा कि वह किस पार्टी को समर्थन देती है. एमजीपी जिस पार्टी को सपोर्ट करेगी राज्य में उसकी सरकार बनेगी. हालांकि आप भी यहां पर निर्णायक भूमिका में है.

किसको कितना वोट प्रतिशत

वोट शेयर की बात करें तो यहां पर बीजेपी को सबसे ज्यादा वोट मिलने का अनुमान है. उसे 32.7 फीसदी वोट मिल रहे हैं. वहीं, कांग्रेस को 30.2 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है, जबकि आम आदमी पार्टी को 14.5 फीसदी, एमजीपी को 10.5 फीसदी, अन्य को 12.2 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है.

2017 में क्या रहे थे नतीजे

2017 के चुनाव में कांग्रेस को 28.4 फीसदी वोट मिले थे. वहीं, बीजेपी को 32.5, आम आदमी पार्टी को 6.3, एमजीपी को 11.3 और अन्य को 21.5 फीसदी वोट मिलने मिले थे. 2022 के चुनाव में आम आदमी पार्टी को सबसे ज्यादा फायदा होता दिख रहा है. उसके वोट प्रतिशत में 8 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है.

वहीं, कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई थी. उसे 17 सीटों पर जीत मिली थी. हालांकि वह सरकार बनाने में असफल रही थी. 13 सीटों पर जीत हासिल करने वाली बीजेपी एमजीपी, गोवा फॉरवर्ड पार्टी और तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सत्ता पर काबिज हो गई. इस चुनाव में आप का खाता नहीं खुला था, जबकि एमजीपी 3 और अन्य के खाते में 7 सीटों आई थीं.  

ये भी पढ़ें- Goa Exit Poll 2022: गोवा में बहुमत से दूर बीजेपी और कांग्रेस, ये पार्टी बन सकती है किंगमेकर

ABP CVoter Manipur Exit Poll 2022: मणिपुर में 2017 के मुकाबले किस पार्टी को हो रहा फायदा, किसे सबसे ज्यादा नुकसान? - एग्जिट पोल के नतीजे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget