एक्सप्लोरर

Uttarakhand Exit Poll Result: उत्तराखंड में एग्जिट पोल के बाद कांग्रेस ने उठाया बड़ा कदम, देहरादून पहुंचे ये बड़े नेता

Uttarakhand Exit Poll Result: हुड्डा के अलावा चुनाव के दौरान सक्रिय रहे कुछ अन्य नेताओं के उत्तराखंड पहुंचने की संभावना है, जिससे वो आखिरी पलों में पार्टी में होने वाली संभावित टूट-फूट पर नजर रख सकें.

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड चुनाव से ठीक पहले एग्जिट पोल के नतीजों ने बताया है कि कांग्रेस अबकी बार सत्ता में वापसी कर सकती है. एबीपी- सी वोटर के नतीजों में कांग्रेस बहुमत के करीब जाती दिख रही है. इसी बीच कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाते हुए अपने ऑब्जर्वर को उत्तराखंड भेज दिया है. कांग्रेस के सीनियर नेता दीपेंद्र हुड्डा को उत्तराखंड भेजा गया है. 

एबीपी-सी वोटर सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस को 32 से 38 सीटें मिल सकती है और बीजेपी को 26 से 32 सीटें मिल सकती है. आप को 0 से 2 और अन्य को 3 से सात सीटें मिल सकती है.

तोड़फोड़ को रोकने के लिए कांग्रेस की तैयारी
हरियाणा से कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र हुड्डा को कांग्रेस ने उत्तराखंड चुनाव के लिए स्पेशल ऑब्जर्वर बनाया था. चुनाव के दौरान भी हुड्डा ने उत्तराखंड में कांग्रेस का जमकर प्रचार किया और संगठन के तौर पर भी कामकाज देखा. लेकिन अब एग्जिट पोल के नतीजों के ठीक बाद कांग्रेस ने एक बार फिर हुड्डा को उत्तराखंड के मोर्चे पर भेज दिया है. क्योंकि उत्तराखंड में मामला काफी कांटे का नजर आ रहा है, ऐसे में दल-बदल का सबसे ज्यादा खतरा कांग्रेस को है. पार्टी किसी भी हाल में ये नहीं चाहेगी कि बहुमत के करीब होने पर भी सत्ता उनके हाथ से जाए. इसीलिए अभी से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. 

हुड्डा के अलावा चुनाव के दौरान सक्रिय रहे कुछ अन्य नेताओं के उत्तराखंड पहुंचने की संभावना है, जिससे वो आखिरी पलों में पार्टी में होने वाली संभावित टूट-फूट पर नजर रख सकें.  बताया गया है कि, ‘संभावित’ सरकार बनाने की प्रक्रिया की निगरानी के लिए आ रहे कांग्रेस के केंद्रीय नेताओं के लिए यहां राजपुर रोड स्थित एक होटल में कमरे बुक कराए जा चुके हैं. 

बीजेपी ने भी की पूरी तैयारी 
चुनाव नतीजों से ठीक पहले बीजेपी के रणनीतिकार और सीनियर नेता कैलाश विजयवर्गीय उत्तराखंड पहुंचे. जहां उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ नतीजों को लेकर चर्चा की. विजयवर्गीय की उत्तराखंड में मौजूदगी के कई मायने निकाले जा रहे हैं. क्योंकि अगर चुनावी नतीजों में कांग्रेस और भाजपा दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों में से किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला तो निर्दलीय, बसपा, सपा, आप और उत्तराखंड क्रांति दल के ‘विधायकों’ की सरकार बनाने में भूमिका महत्वपूर्ण हो जाएगी. 

ये भी पढ़ें - 

UP Exit Polls Result 2022 Live: यूपी में घट सकती हैं बीजेपी की सीटें, फिर से एक बार योगी सरकार!

Punjab Election 2022: पंजाब में विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले बोले भगवंत मान, कहा- हम लोगों का जनादेश...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget