एक्सप्लोरर

दिल्ली: चुनाव आयोग से योगी आदित्यनाथ की शिकायत करेगी AAP, बैन लगाने की होगी मांग

पिछले दो दिन से योगी आदित्यनाथ दिल्ली में बीजेपी उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे हैं. शाहीन बाग के जरिए योगी केजरीवाल पर निशाना साधने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं दे रहे.

दिल्ली चुनाव: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने में अब सिर्फ पांच दिन का वक्त बचा है. प्रचार अभियान के आखिरी दौर में आम आदमी पार्टी और बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. प्रचार अभियान के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शाहीन बाग में हो रहे आंदोलन के जरिए केजरीवाल को निशाने पर ले रहे हैं. हालांकि अब आम आदमी पार्टी ने सीएम योगी के विवादित बयानों की शिकायत चुनाव आयोग से करने का फैसला किया है.

राज्यसभा सांसद संजय सिंह की अगुवाई में आम आदमी पार्टी के नेता आज शाम 5.45 बजे चुनाव चीफ इलेक्शन कमीशनर से मिलेंगे. आम आदमी पार्टी चुनाव आयोग से दिल्ली में योगी आदित्यनाथ की सभाओं को बैन करवाने की मांग लेकर चुनाव आयोग के दफ्तर जाएगी. आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि योगी आदित्यनाथ अपने बयानों से दिल्ली चुनाव के दौरान लोगों में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं.

दिल्ली चुनाव में योगी आदित्यनाथ बीते दो दिन से बीजेपी उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रहे हैं. योगी आदित्यनाथ ने अब तक दिल्ली चुनाव में सात सभाएं की है. सीएम योगी के जरिए बीजेपी की कोशिश पूर्वांचली वोटर्स को लुभाने की है. वहीं योगी आदित्यनाथ लगातार शाहीन बाग के जरिए केजरीवाल पर काम नहीं करने के आरोप लगा रहे हैं.

विकासपुरी में एक सभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा, ''दिल्ली के सीएम सिर्फ शाहीन बाग के लोगों को बिरयानी खिलाने का काम कर रहे हैं. उन्हें दिल्ली की कोई फिक्र नहीं है. शाहीन बाग की वजह से पूरी दिल्ली जाम हो गई है.'' इसके अलावा पाकिस्तानी मंत्री के मोदी को हराने वाले बयान के जरिए भी योगी ने केजरीवाल को घेरने की कोशिश की है.

दिल्ली चुनाव: योगी का केजरीवाल पर आरोप, कहा- शाहीन बाग में बिरयानी खिला रहे हैं दिल्ली के सीएम

दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच ही मुख्य मुकाबला देखने को मिल रहा है. बीजेपी पिछले 10 दिन से शाहीन बाग के आंदोलन को ही मुख्य मुद्दा बनाए हुए है, जबकि आम आदमी पार्टी अपने पांच साल में किए गए कामों को भुनाने की कोशिशों में लगी है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान होना है, जबकि नतीजे 11 फरवरी को आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget