एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: योगी का केजरीवाल पर आरोप, कहा- शाहीन बाग में बिरयानी खिला रहे हैं दिल्ली के सीएम

बीते दो दिन से योगी आदित्यनाथ दिल्ली चुनाव में शाहीन बाग में हो रहे आंदोलन के जरिए केजरीवाल को निशाने पर ले रहे हैं. योगी आदित्यनाथ की कोशिश पूर्वांचली वोटर्स को बीजेपी के पक्ष में लुभाने की है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: दिल्ली चुनाव में अब प्रचार अभियान आखिरी दौर में हैं. प्रचार अभियान के आखिरी दौर में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शाहीन बाग के जरिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं. योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि शाहीन बाग की वजह से पूरी दिल्ली जाम हो गई है. उन्होंने केजरीवाल पर शाहीन बाग के लोगों का साथ देने का आरोप भी लगाया है. योगी आदित्यनाथ पूर्वांचली वोटर्स को लुभाने के लिए दिल्ली के विकासपुरी इलाके में रैली करने पहुंचे हैं.

योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''शाहीन बाग की वजह पूरी दिल्ली जाम हो गई है. देश की सम्प्रभुता को चुनौती दी जा रही है. राज्य की सत्ताधारी पार्टी को सिर्फ और सिर्फ उसकी उसकी चिंता है.'' इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने केजरीवाल पर 'भारत तेरे टुकड़े-टुकड़े' के नारे लगाने वाले लोगों के साथ खड़ने होने का आरोप लगाया है.

स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ दिल्ली में सात रैलियां की हैं. योगी आदित्यनाथ के तीन बयानों को लेकर पहले ही काफी विवाद हो चुका है. उन्होंने कहा था कि दिल्ली की केजरीवाल की सरकार सिर्फ और सिर्फ शाहीन बाग के लोगों को बिरयानी खिलाने का काम कर रही है.

इसके साथ ही सीएम योगी प्रचार अभियान में पाकिस्तान का नाम लाने से भी नहीं चूके. उन्होंने आरोप लगाया कि पाकिस्तान की सरकार मोदी को हराने के लिए आम आदमी पार्टी के समर्थन में बोल रहे हैं. उन्होंने कहा कि आप तय कर लीजिए आपको किसका साथ देना है.

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ''दिल्ली के हजारों नौजवान नौकरी के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा जाते हैं मगर वो वक्त पर ड्यूटी नहीं पहुंच रहे, जिस वजह से मल्टिनैशनल कंपनी उनकी तनख्वाह में भारी कटौती करती हैं.''

दिल्ली चुनाव: देरी के लिए योगी आदित्यनाथ ने शाहीन बाग को जिम्मेदार ठहराया, कहा- पूरी व्यवस्था खराब हुई

बता दें कि दिल्ली चुनाव के आखिरी दौर में बीजेपी राष्ट्रवाद के मुद्दे के जरिए आम आदमी पार्टी पर आक्रमक रुख अपनाए हुए है. अमित शाह समेत बीजेपी के तमाम बड़े नेता केजरीवाल पर शाहीन बाग के लोगों के साथ खड़े होने का आरोप लगा रहे हैं. वहीं केजरीवाल खुद को शाहीन बाग के आंदोलन के साथ नहीं दिखाने की कोशिशों में लगे हुए हैं.

दिल्ली: कपिल मिश्रा ने फिर किया विवादित ट्वीट, कहा- AAP का नाम मुस्लिम लीग होना चाहिए

दिल्ली चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान होना है, जबकि नतीजे 11 फरवरी को आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
AIMIM चीफ ओवैसी की शर्तों पर अखिलेश के करीबी नेता का पलटवार, B-टीम की छवि सुधारने की दी नसीहत
CJP Protest LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, अभिजीत दीपके भी मौजूद
LIVE: संसद मार्च में घायल छात्रों से मिलेंगे राहुल गांधी, जंतर-मंतर पर CJP का प्रोटेस्ट जारी, दीपके भी मौजूद
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'मुझे माफ कर दो...', लाठीचार्ज के अगले ही दिन CJP के अभिजीत दीपके ने किससे कहा सॉरी?
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
'तो क्या CJP के सदस्य...', प्रियंका चतुर्वेदी ने विजेता दहिया के वायरल वीडियो पर उठाया सवाल
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget