एक्सप्लोरर

आम आदमी पार्टी ने गौतम गंभीर पर दो वोटर आईडी रखने का लगाया आरोप 

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि गंभीर के पास राजेंद्र नगर और करोल बाग के दो मतदाता पहचान पत्र हैं और उन्हें इस अपराध के लिए एक साल तक जेल की सजा का सामना करना पड़ सकता है.

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को दावा किया कि पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी के प्रत्याशी गौतम गंभीर का नाम मतदाता सूची में दो बार दर्ज है. पार्टी ने उनके खिलाफ इस मामले में तीस हजारी कोर्ट में आपराधिक शिकायत दर्ज की है.

पूर्वी दिल्ली से 'आप' उम्मीदवार आतिशी ने कहा कि ये आपराधिक मामला है और गौतम गंभीर को तत्काल अयोग्य करार दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस मामले में गौतम गंभीर के खिलाफ तीस हजारी कोर्ट में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है.’’

आतिशी ने आरोप लगाया कि गंभीर के पास राजेंद्र नगर और करोल बाग के दो मतदाता पहचान पत्र हैं और उन्हें इस अपराध के लिए एक साल तक जेल की सजा का सामना करना पड़ सकता है. क्रिकेट से राजनीति में आये गंभीर की तरफ से इस मामले में अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है.

पहली बार चुनाव लड़ेंगे गौतम गंभीर

पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट पर पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. यहां पर उनकी टक्कर कांग्रेस प्रत्याशी अरविंदर सिंह से हैं. गौतम गंभीर पहली बार राजनीतिक के पिच पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. संपत्ति के मामले में गौतम गंभीर बीजेपी के सभी उम्मीदवारों से अमीर है. चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के मुताबिक, गौतम गंभीर की कुल संपत्ति 147 करोड़ रुपये की है.

ये भी पढ़ें:

पीएम मोदी ने वाराणसी लोकसभा सीट से किया नामांकन, एनडीए के बड़े नेता रहे मौजूद

हंसराज हंस के बाद अब मशहूर गायक दलेर मेहंदी बीजेपी में हुए शामिल, दोनों रिश्ते में हैं समधी

दिल्लीः लोकसभा चुनाव लड़ रहे 173 उम्मीदवारों में महिलाओं की संख्या मात्र 13

ये भी देखें: राहुल गांधी ने रैली के बीच में ही अचानक इस लड़के को मंच पर बुलाया, जानें क्यों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना

3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान

बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी

भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'

गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह

एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं

CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'

Embed widget