एक्सप्लोरर

पूरी जानकारी: नामांकन से पहले आज वाराणसी में पीएम मोदी का रोड शो, शाम में करेंगे गंगा आरती

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी रोड शो में पीएम मोदी के साथ रहेंगे. रोड शो के बाद अगले दिन यानी 26 अप्रैल को पीएम नरेन्द्र मोदी नामांकन करेंगे.

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल अपने नामांकन से पहले आज वाराणसी में रोड शो करेंगे. ये रोड शो करीब सात किलोमीटर लंबा होगा. इस दौरान पीएम मोदी बीएचयू से लेकर दशाश्वमेघ घाट तक लोगों से मिलेंगे. रोड शो के बाद शाम में पीएम मोदी का गंगा आरती करने का भी कार्यक्रम है. मोदी का रोड शो बीएचयू चौराहे पर लगे पंडित मदन मोहन मालवीय की मूर्ति के पास से शुरु होगा.मोदी यहां प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद रोड शो शुरु करेंगे. पिछले विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी ने यहीं से रोड शो शुरू किया था. रास्ते में जगह जगह मोदी के स्वागत की अनूठे तरीक़े से तैयारी है. वाराणसी में रहने वाले अलग अलग राज्यों के लोग पारंपरिक तरीक़े से पीएम मोदी का अभिवादन करेंगे. बीएचयू से निकल कर पीएम नरेन्द्र मोदी का क़ाफ़िला पहलवान लस्सी वाले तक पहुंचेगा. ये बनारस की मशहूर लस्सी की दुकान है. रोड शो के दौरान होती रहेगी गुलाब के फूलों की बारिश पीएम नरेन्द्र मोदी का रोड शो अस्सी मोड़, मुमुक्षु भवन, आनंदमयी अस्पताल, शिवाला तिराहा, सोनारपुरा, जगमबाडी होते हुए गोदौलिया पहुँचेगा. सड़क के दोनों किनारों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है, जिससे कोई सड़क के बीच में न आ पाए. शहर में हर तरफ़ मोदी स्वागतम के बोर्ड लग गए हैं. रोड शो के दौरान गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश होती रहेगी. सात किलोमीटर के रोड शो का आख़िरी पड़ाव काशी विश्वनाथ मंदिर का द्वार है. रोड शो में पांच लाख लोगों को बुलाने की तैयारी है. वाराणसी के बग़ल के जिलों से भी लोगों को बुलाया गया है. कहीं कोई कसर न रह जाए. इसके लिए बीजेपी नेताओं की टीम ने शहर में डेरा डाल दिया है. पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ख़ुद वाराणसी में जमे हुए हैं. पीएम मोदी के रोडशो में कौन-कौन होगा शामिल? यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह भी रोड शो में पीएम मोदी के साथ रहेंगे. रोड शो के बाद अगले दिन यानी 26 अप्रैल को पीएम नरेन्द्र मोदी नामांकन करेंगे. इस मौक़े पर मंत्रिमंडल के उनके कई सहयोगी भी साथ रहेंगे. बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी मोदी के संग रहेंगे. नामांकन से पहले वे काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर जाकर पूजा अर्चना करेंगे. ये है आज का पूरा कार्यक्रम मोदी दोपहर 2.30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां से वह हेलीकॉप्टर द्वारा बीएचयू हेलीपैड पर लैंड करेंगे. वह दोपहर 3 बजे लंका पर मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा को माल्यार्पण कर रोड शो की शुरुआत करेंगे. रोड शो लगभग 6 बजे गदौलिया चौराहे पर खत्म पीएम करके मोदी गंगा आरती के लिए दशाश्वमेध घाट पर जाएंगे. इसके बाद पीएम सूर्या होटल में काशी के प्रबुद्ध लोगो के साथ बातचीत करेंगे व डिनर का भी कार्यक्रम है. वह डीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम के लिए जाएंगे. यह भी पढ़ें- ओडिशा: नवीन पटनायक ने दिया पीएम मोदी को अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्यौता सीपीआई की तेजस्वी से अपील, कहा- कन्हैया की जीत के लिए तनवीर हसन को मैदान से हटा लें पीएम की मिठाई वाली टिप्पणी पर बोलीं ममता- ये बंगाल की संस्कृति लेकिन इससे बीजेपी को वोट नहीं मिलेगा शायराना अंदाज में राहुल का पीएम मोदी पर हमला, कहा- हकीकत रूबरू हो तो अदाकारी नहीं चलती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget