एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: AAP को राहत, बागी विधायक जगदीप सिंह ने नॉमिनेशन वापस लिया

दिल्ली चुनाव: जगदीप सिंह के अलावा विधायक हाजी इशराक खान ने भी अपना नॉमिनेशन वापस ले लिया है. हालांकि इशराक पार्टी को समर्थन देंगे या नहीं इस पर स्थिति साफ नहीं है.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: दिल्ली चुनाव में नामांकन वापस लेने के लिए आम आदमी पार्टी को राहत मिली है. टिकट ना मिलने से नाराज आप के दो विधायकों ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन वापस ले लिया है. हरि नगर से विधायक जगदीप सिंह ने पार्टी में बने रहने का ही फैसला किया है. वहीं सीलमपुर के विधायक हाजी इशराक खान ने भी अपना नामांकन वापस लिया है. हालांकि इशराक खान पार्टी में बने रहेंगे या नहीं इस पर उन्होंने कोई बयान नहीं दिया है.

हरि नगर के निवर्तमान विधायक जगदीप सिंह ने कहा कि उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सलाह पर अपना इस्तीफा वापस ले लिया है. उन्होंने कहा, ''मैंने सोचा कि पार्टी के साथ रहना बेहतर है. आप नेतृत्व और मुख्यमंत्री ने मुझे पार्टी के साथ रहने की सलाह दी. इसलिए, मैंने सोचा कि हमने पिछले कुछ सालों में अच्छा काम किया है इसलिए मुझे पार्टी से जुड़े रहना चाहिए.''

गौरतलब है कि सिंह ने टिकट काटे जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए पिछले हफ्ते आप छोड़ दी थी. हाल ही में कांग्रेस छोड़कर आने वाली राजकुमारी ढिल्लों को पार्टी ने इस विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा है. सीलमपुर में भी आम आदमी पार्टी ने मौजूदा विधायक इशराक खान का टिकट काटकर अब्दुल रहमान को उम्मीदवार बनाया है.

दिल्ली चुनाव: कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ीं, संदीप दीक्षित ने पार्टी नेताओं से मतभेद की बात कबूली

आम आदमी पार्टी ने अपने मौजूदा 61 में से 46 विधायकों को दोबारा चुनाव मैदान में उतारा है. पार्टी ने 15 विधायकों के टिकट काटे हैं. हालांकि बागी तेवर दिखाते हुए द्वारका के विधायक आदर्श शास्त्री और दिल्ली कैंट से विधायक कमांडो सुरेंद्र कांग्रेस-एनसीपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं.

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान होना है, जबकि नतीजों का एलान 11 फरवरी को होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra Rain Live Updates: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; स्कूल-कॉलेज भी बंद
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; स्कूल-कॉलेज भी बंद
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला, 4 की मौत, शवों के उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला, 4 की मौत, शवों के उड़े चीथड़े
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Maharashtra Rain Live Updates: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; स्कूल-कॉलेज भी बंद
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी, नासिक में बादल फटने की चेतावनी; स्कूल-कॉलेज भी बंद
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला, 4 की मौत, शवों के उड़े चीथड़े
जयपुर में खतरनाक हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कई लोगों को कुचला, 4 की मौत, शवों के उड़े चीथड़े
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
India vs England 3rd T20: करो या मरो की जंग में कैसी होगी प्लेइंग XI? जानें पिच और मौसम का हाल
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
'जहरीला' कॉम्बिनेशन! आगरा के वेंडर ने बना डाला कड़वा 'नीम पराठा', वीडियो देख भड़के लोग
'जहरीला' कॉम्बिनेशन! आगरा के वेंडर ने बना डाला कड़वा 'नीम पराठा', वीडियो देख भड़के लोग
Embed widget