एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ीं, संदीप दीक्षित ने पार्टी नेताओं से मतभेद की बात कबूली

दिल्ली चुनाव: संदीप दीक्षित ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में अपना नाम नहीं आने पर दर्द बयां किया है. संदीप दीक्षित का कहना है कि पार्टी नेताओं के साथ मतभेद के चलते उन्हें स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जगह नहीं मिली.

दिल्ली चुनाव: दिल्ली में अपनी खोई जमीन वापस हासिल करने की कोशिशों में लगी कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें बढ़ गई हैं. विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से 13 दिन पहले कांग्रेस के नेताओं की आपसी फूट खुलकर सामने आ गई है. कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नाम नहीं आने के लिए पार्टी के क्षेत्रीय नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया है.

ईस्ट दिल्ली से सांसद रहे संदीप दीक्षित ने कहा कि पार्टी नेताओं के साथ मतभेद के चलते उनका नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है. हालांकि संदीप दीक्षित ने यह भी कहा कि वह अपने पुराने लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवारों का प्रचार करेंगे.

बता दें कि कांग्रेस ने बुधवार को अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी. स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के अलावा नवजोत सिंह सिद्धू का नाम भी शुमार था. लेकिन पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को इस लिस्ट में जगह नहीं मिली.

दिल्ली चुनाव: अमित शाह पर केजरीवाल का पलटवार, कहा- वक्त निकाल कर दिल्ली के स्कूल देखिए

संदीप दीक्षित का कहना है कि शीला दीक्षित के योगदान को भूला नहीं जाना चाहिए, क्योंकि उनके कार्यकाल में दिल्ली में बहुत ज्यादा बदलाव आया. दिल्ली विधानसभा चुनाव में शीला दीक्षित की नई दिल्ली सीट से उनकी बेटी लतिका दीक्षित को उतारने की चर्चा थी. लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया गया. पिछले साल शीला दीक्षित के देहांत से पहले उनके और प्रभारी पीसी चाकू के बीच भी मतभेद सामने आए थे.

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान होना है, जबकि नतीजों का एलान 11 फरवरी को होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget