एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: डैमेज कंट्रोल करने में लगी AAP, बागी विधायकों को साथ रखने की कोशिश जारी

दिल्ली चुनाव: आम आदमी पार्टी ने अपने 61 में से 15 विधायकों को टिकट नहीं दिया है. टिकट कटने पर कुछ विधायकों ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने मौजूदा 61 में से 15 विधायकों का टिकट काटा है. 15 में से कुछ विधायकों के बागी तेवर दिखाने के बाद अब आम आदमी पार्टी डैमेज कंट्रोल करने के मोड में आ गई है. आम आदमी पार्टी की ओर से कहा गया है कि जिन विधायकों के टिकट कटे हैं उन्हें भविष्य में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. वहीं सीएम केजरीवाल ने भी सभी विधायकों के पार्टी के साथ बने रहने की उम्मीद जताई है.

आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सरकार बनने पर टिकट कटने वाले विधायकों को नई भूमिका देने का दावा किया. उन्होंने कहा, ''जिन विधायकों के टिकट कटे हैं उन्हें पार्टी में बड़ी जगह दी जाएगी. सरकार बनने के बाद भी इन नेताओं की उसमें भूमिका तय की जाएगी.''

वहीं सीएम केजरीवाल ने सभी 15 विधायकों के पार्टी के साथ बने रहने की उम्मीद जताई है. उन्होंने कहा, ''जिन 15 विधायकों को टिकट नहीं दिया गया है वह पार्टी का हिस्सा हैं और हमारे साथ रहेंगे.'' अरविंद केजरीवाल ने इन विधायकों के दूसरी पार्टियों के संपर्क में होने के दावे को भी नकारा है.

दिल्ली चुनाव: बजट का विरोध नहीं करेंगे केजरीवाल, फंड बढ़ाने की मांग भी की

हालांकि कुछ विधायक ऐसे हैं जिन्होंने टिकट काटे जाने पर पार्टी के खिलाफ खुली बगावत कर दी है. बदरपुर के विधायक नारायण दत्त ने केजरीवाल पर पैसे के बदले टिकट बचने का आरोप लगाया है. नारायण दत्त की जगह पार्टी ने राम सिंह नेता को टिकट दिया है. सीलमपुर के विधायक इशराक खान ने भी टिकट काटे जाने पर बागी तेवर अपनाए हुए हैं.

दिल्ली चुनाव: टिकट कटने वाले विधायकों पर कांग्रेस की नज़र, सुभाष चोपड़ा का बड़ा दावा

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान होना है. नतीजों की घोषणा 11 फरवरी को होगी. 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी 67 सीटें जीतने में कामयाब हुई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
'बंगाल को बनाया जेल, TMC सांसद-विधायकों को दी जा रही धमकी', ममता का BJP पर हमला
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
दिल्ली में SIR का बढ़ा समय, अब 27 अक्टूबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
Embed widget