एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: बजट का विरोध नहीं करेंगे केजरीवाल, फंड बढ़ाने की मांग भी की

दिल्ली चुनाव: केजरीवाल ने कहा है कि बजट की घोषनाओं से वोटर्स पर असर पड़ सकता है, पर वह विकास के लिए इसका विरोध नहीं करेंगे.

नई दिल्ली: दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी और बीजेपी एक-दूसरे पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं चूक रही है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उन पर बजट का विरोध करने का काफी दवाब है, लेकिन वह ऐसा कोई कदम नहीं उठाएंगे. केजरीवाल ने यह बयान बजट में दिल्ली को लेकर होने वाले घोषणाओं के मद्देनज़र दिया है.

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ''मेरे ऊपर एक फरवरी को आने वाले बजट का विरोध करने का काफी दवाब है. चुनाव से पहले कोई भी सरकार वोटर्स को लुभाने के लिए घोषणाएं नहीं कर सकती है. ये हकीकत है कि केंद्र सरकार के आने वाले बजट से वोटर्स आकर्षित हो सकते हैं. लेकिन मैंने इसका विरोध करने से इंकार कर दिया है.''

केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली का विकास किसी भी शर्त पर रूकना नहीं चाहिए. उन्होंने कहा, ''दिल्ली के विकास को लेकर किसी भी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए. बजट में दिल्ली को लेकर ज्यादा से ज्यादा घोषणाएं होनी चाहिए.'' केजरीवाल ने दिल्ली की बढ़ती हुई आबादी को देखते हुए ज्यादा फंड देने की मांग भी की है.

इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने टिकट काटे जाने वाले 15 विधायकों के दूसरी पार्टियों के संपर्क में होने के दावे को भी नकारा है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिन 15 विधायकों को टिकट नहीं दिया गया है वह पार्टी का हिस्सा हैं और हमारे साथ रहेंगे.

दिल्ली चुनाव: टिकट कटने वाले विधायकों पर कांग्रेस की नज़र, सुभाष चोपड़ा का बड़ा दावा

बता दें कि दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है. दिल्ली चुनाव के नतीजों का एलान 11 फरवरी को होगा. 2015 में आम आदमी पार्टी ने 67 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी.

दिल्ली चुनाव: अकाली दल को 4 सीटें दे सकती है बीजेपी, जेजेपी के साथ भी बातचीत जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget