एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: 14 जनवरी तक आ सकती है AAP, कांग्रेस की पहली लिस्ट

दिल्ली चुनाव: बीजेपी 18 जनवरी को अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है. बीजेपी हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 50 कार्यकर्ताओं से राय लेकर अपने उम्मीदवारों का चयन करेगी.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान होना है. वैसे तो दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर हैं, लेकिन लगातार 15 साल तक दिल्ली की सियासत पर राज करने वाली कांग्रेस पार्टी भी वापसी की कोशिशों में लगी हुई है. दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए इस हफ्ते नॉमिनेशन प्रक्रिया शुरू होनी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक आम आदमी पार्टी और कांग्रेस 14 जनवरी से तक उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकते हैं. वहीं 18 जनवरी को बीजेपी दिल्ली चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है.

2015 के विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटें जीतकर बड़ा धमाका किया था. अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक आम आदमी पार्टी अपने ज्यादातर विधायकों को एक बार फिर से चुनावी मैदान में उतार सकती है. इसके अलावा लोकसभा चुनाव में आप के टिकट पर किस्मत आजमाने वाले राघव चड्डा और अतिशी को भी विधानसभा चुनाव में मैदान में उतारा जा सकता है.

नई दिल्ली से मैदान में होंगे केजरीवाल

सामने आई जानकारी के मुताबिक आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के चयन के लिए कुछ मुख्य पैमाने बनाए हैं. आप ऐसे उम्मीदवारों को प्राथमिकता देगी जिनकी छवि साफ हो, भ्रष्टाचार का चार्ज नहीं हो और कोई आपराधिक रिकॉर्ड ना हो. इसके अलावा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के नई दिल्ली सीट से ही दोबारा चुनाव लड़ने की संभावना है.

दिल्ली चुनाव: कांग्रेस को लग सकता है तगड़ा झटका, महाबल मिश्रा के बेटे विनय की AAP में शामिल होने की संभावना

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है बीजेपी की ओर से संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार की जा रही है. बीते शनिवार को बीजेपी ने 1,400 संभावित उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार की है. दिल्ली बीजेपी हर विधानसभा क्षेत्र में अपने कम से कम 50 कार्यकर्ताओं से राय लेकर उम्मीदवार के नाम का एलान करेगी.

18 को आएगी बीजेपी की पहली लिस्ट

इससे पहले बीजेपी के दिल्ली इलेक्शन इंचार्ज प्रकाश जावड़ेकर ने एक बयान में 18 जनवरी को पहली लिस्ट आने की बात कही थी. दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने भी कहा है कि उम्मीदवारों के चयन प्रक्रिया पर तेजी से काम हो रहा है.

बता दें कि आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल के चेहरे पर ही दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ रही है. कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने ही सीएम उम्मीदवार के लिए किसी चेहरे की घोषणा नहीं की है. 2015 में आम आदमी पार्टी को 70 में से 67 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि बीजेपी के खाते में तीन सीटें आई थी. 2015 में कांग्रेस पार्टी का खाता भी नहीं खुला था. दिल्ली में 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी और नतीजों का एलान 11 फरवरी को किया जाएगा.

दिल्ली चुनाव: अमित शाह के घर हुई मैराथन बैठक, जल्द हो सकता है BJP उम्मीदवारों के नाम का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
ITBP डीजी का चीन वाला बयान सुन बोले अभिजीत दीपके- 'सुरक्षाबलों का इस्तेमाल दिल्ली में...'
ITBP डीजी का चीन वाला बयान सुन बोले अभिजीत दीपके- 'सुरक्षाबलों का इस्तेमाल दिल्ली में...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार

वीडियोज

Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने किसे कहा मुंह मारने वाला पति? सहेलियों ने लिए मजे
ITBP डीजी का चीन वाला बयान सुन बोले अभिजीत दीपके- 'सुरक्षाबलों का इस्तेमाल दिल्ली में...'
ITBP डीजी का चीन वाला बयान सुन बोले अभिजीत दीपके- 'सुरक्षाबलों का इस्तेमाल दिल्ली में...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
केंद्रीय मंत्री अठावले का बड़ा बयान, 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे, क्योंकि...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
हिरन की रिवर्स साइकोलॉजी, चीते के हाथ से निकला शिकार; देखें वीडियो
Embed widget