एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: कांग्रेस को लग सकता है तगड़ा झटका, महाबल मिश्रा के बेटे विनय की AAP में शामिल होने की संभावना

दिल्ली चुनाव: महाबल मिश्रा कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद हैं. महाबल मिश्रा को पार्टी का पूर्वांचली चेहरा माना जाता है.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है. पूर्व सांसद और दिग्गज नेता महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं. कांग्रेस में हो रही अनदेखी के चलते विनय मिश्रा के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की संभावना है. पहले ऐसी खबरें थीं कि विनय मिश्रा द्वारका से टिकट की दावेदारी पेश कर रहे हैं.

विनय मिश्रा के आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने की खबर पर पिता और पूर्व सांसद महाबल मिश्रा ने कोई जानकारी नहीं होने की बात कही है. उन्होंने कहा, ''मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि विनय आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं. मेरी अब तक विनय से इस बारे में कोई बात नहीं हो पाई है. मैं अपने बेटे से बात करने के बाद ही इस पर कोई बयान दूंगा.'' हालांकि महाबल मिश्रा ने कांग्रेस में अनदेखी होने की खबरों को नकार दिया.

महाबल मिश्रा का यह भी कहना है कि विनय एक बिजनेसमैन हैं और अपना कोई भी फैसला लेने के लिए आजाद हैं. बता दें कि पार्षद से सांसद का सफर तय करने वाले महाबल मिश्रा को कांग्रेस का पूर्वांचली चेहरा माना जाता है. महाबल मिश्रा नासिरपुर विधानसभा से तीन बार विधायक रहे हैं और वह 2009 में पश्चिमी दिल्ली से सांसद बनने में भी कामयाब रहे थे.

दिल्ली चुनाव: JJP ने शुरू किया चुनाव प्रचार, केजरीवाल सरकार पर जमकर बरसे दुष्यंत चौटाला

वहीं बात अगर विनय मिश्रा की करें तो वह 2013 में भी चुनावी मैदान में किस्मत आजमा चुके हैं. विनय ने कांग्रेस के टिकट पर पालम से 2013 का विधानसभा चुनाव लड़ा था. हालांकि विनय मिश्रा को हार का सामना करना पड़ा था. पहले सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक विनय मिश्रा इस बार पालम की बजाए द्वारका सीट से विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाना चाहते हैं.

दिल्ली चुनाव: अमित शाह के घर हुई मैराथन बैठक, जल्द हो सकता है BJP उम्मीदवारों के नाम का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayatollah Ali Khamenei Funeral: अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के उतरने पर BJP सांसद बोले, '...बहुत बड़ी बात होगी'
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के उतरने पर BJP सांसद बोले, '...बहुत बड़ी बात होगी'
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी

वीडियोज

Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के उतरने पर BJP सांसद बोले, '...बहुत बड़ी बात होगी'
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर के उतरने पर BJP सांसद बोले, '...बहुत बड़ी बात होगी'
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी में VHP ने घसीटा प्रियंका गांधी-अखिलेश यादव का नाम तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'विपक्ष पर उंगली उठाने का...'
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता बनर्जी
TMC टूटने के बाद कम नहीं हुई ममता की ताकत! उनके बिना राज्यसभा की एक सीट भी नहीं जीत पाएंगे ऋतब्रता
Embed widget