एक्सप्लोरर

विदेश में नौकरी करनी है? ये वाली नौकरियां बहुत आसानी से मिलती हैं और पैसा भी अच्छा है

Career Options To Work In Abroad: विदेश में जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो ये करियर ऑप्शन आपके लिए बढ़िया च्वॉइस हो सकते हैं. आप अपनी रुचि के हिसाब से सेलेक्शन कर सकते हैं.

Career Options To Work In Abroad: कुछ कैंडिडेट्स को विदेश में काम करने में खास रुचि होती है. वे ऐसे करियर ऑप्शन की तलाश में रहते हैं जिसमें विदेशी धरती पर जाने के चांस ज्यादा हों या जिस नौकरी में केवल विदेश में ही काम करने को मिले. अगर आप भी ऐसी ही लिस्ट में शुमार हैं तो हम आपके लिए लाए हैं कुछ करियर ऑप्शन, जिन्हें सेलेक्ट करके आप विदेश में काम कर सकते हैं. अपनी रुचि और एक्सपर्टी के हिसाब से आप सेलेक्शन कर सकते हैं.

आईटी सेक्टर

जॉब मार्केट में बढ़ती डिमांड के कारण आईटी सेक्टर एक ऐसा सेक्टर है जिसे ज्वॉइन करने पर विदेश जाने के चांसेस अच्छे रहते हैं. यहां नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर, सिस्टम्स एनालिस्ट, सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन पैकेजर, फुल स्टेक डेवलेपर, यूजर एक्सपीरियंस डिजाइनर जैसे कई पद पर काम किया जा सकता है. साल की सैलरी 70 से 80 हजार डॉलर तक हो सकती है. इन फील्ड्स में जाने के लिए आईटी में ग्रेजुएशन की डिग्री चाहिए होती है.

फाइनेंशियल सर्विसेस

फाइनेंशियल सर्विसेस यानी बैंक, क्रेडिट कार्ड कंपनी, इंश्योरेंस कंपनी, इनवेस्टमेंट फर्म वगैरह में भी आप काम कर सकते हैं. इस फील्ड में इनवेस्टमेंट बैंकर, फाइनेंशियल एडवाइजर, फाइनेंशियल एनालिस्ट, एकाउंटेंट जैसे पद पर काम किया जा सकता है. एंट्री के लिए फाइनेंस, एकाउंट्स, बिजनेस, इकोनॉमिक्स या संबंधित विषय में बैचलर की डिग्री होनी चाहिए. सैलरी साल के 50 हजार से लेकर 80 हजार डॉलर तक मिलती है. ये पद, अनुभव और कंपनी पर निर्भर करता है.

ट्रांसलेशन एंट इंटरप्रिटेशन सर्विसेस

ट्रांसलेटर और इंटरप्रेटर के तौर पर विभिन्न भाषाओं और कल्चर का ज्ञान रखने वाले कैंडिडेट्स के पास ग्रो करने के बढ़िया अवसर होते हैं. इस फील्ड में लिटररी ट्रांसलेटर, कांफ्रेंस इंटरप्रेटर्स, लीगल या ज्यूडिशियल ट्रांसलेटर और कम्यूनिटी इंटरप्रेटर्स के तौर पर काम किया जा सकता है. कांफ्रेंस इंटरप्रेटिंग में मास्टर्स डिग्री या ट्रांसलेटर बनने के लिए किसी भी फील्ड में ग्रेजुएशन किए उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं लेकिन भाषा का अच्छा ज्ञान जरूरी है. सैलरी साल के 48 हजार से 73 हजार डॉलर तक है.

इंटरनेशनल डेवलेपमेंट एंड ह्यूमैनिटेरियन एड

दूसरों की मदद करने का जज्बा है तो इस फील्ड में आ सकते हैं. डेवलेपिंग कंट्रीज में इनकी बहुत डिमांड रहती है. यहां कम्यूनिकेशंस ऑफिसर, फंडरेजर, कैपेसिटी बिल्डिंग स्पेशलिस्ट, इवैल्युएशन स्पेशलिस्ट जैसे तमाम पद पर काम किया जा सकता है. यहां एंट्री के लिए कम्यूनिकेशन, सोशल वर्क, सोशियोलॉजी जैसे फील्ड में डिग्री होनी चाहिए. सेलेक्शन के बाद साल के 50 से 70 हजार डॉलर तक कमाए जा सकते हैं.

ये ध्यान रखें कि यहां दी जानकारी सांकेतिक है. सेलेक्शन से लेकर सैलरी तक के नियम संस्थान और जिस कंपनी के लिए आप काम करते हैं, वे अलग हो सकते हैं. बहुत बार पैसा इस बात पर निर्भर करता है कि आपके अंदर कितनी स्किल्स हैं, आपको क्या एक्सपीरियंस है वगैरह.

यह भी पढ़ें: आज जारी होंगे UGC NET परीक्षा 2023 के नतीजे 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10वीं पास खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, दक्षिण पूर्व रेलवे में आई भर्ती
10वीं पास खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, दक्षिण पूर्व रेलवे में आई भर्ती
महाराष्ट्र में मेधावी छात्रों को NEET-JEE और CET की मुफ्त तैयारी कराएगा प्रशासन
महाराष्ट्र में मेधावी छात्रों को NEET-JEE और CET की मुफ्त तैयारी कराएगा प्रशासन
NTA ने छात्रों के लिए शुरू की हेल्पलाइन, एक नंबर पर 24x7 मिलेगी मदद 
NTA ने छात्रों के लिए शुरू की हेल्पलाइन, एक नंबर पर 24x7 मिलेगी मदद 
महाराष्ट्र में कक्षा 6 की हिस्ट्री, साइंस और भूगोल की किताबों में हुए बड़े बदलाव  
महाराष्ट्र में कक्षा 6 की हिस्ट्री, साइंस और भूगोल की किताबों में हुए बड़े बदलाव  

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
Embed widget