एक्सप्लोरर

स्कॉर्पियो​-थार से लेकर XUV 700​ तक कौन डिजाइन करता है महिंद्रा की​ गाड़ियां, जानें वह कितने पढ़े-लिखे?

महिंद्रा की दमदार गाड़ियों के डिजाइन में रामकृपा आनंदन का बड़ा योगदान रहा है. वर्तमान में महिंद्रा की डिजाइन टीम की कमान इंटरनेशनल लेवल के डिजाइनर प्रताप बोस के हाथों में है.

जब-जब भारत में महिंद्रा की दमदार गाड़ियों का नाम आता है फिर चाहे वो स्कॉर्पियो हो, थार हो या XUV700 तो लोगों के जेहन में सबसे पहले उनकी ताकत और डिजाइन की छवि उभरती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन गाड़ियों के पीछे वो कौन सा चेहरा है, जिसने इन्हें इतना आकर्षक और अलग बनाया? वह नाम है रामकृपा आनंदन (Ramkripa Ananthan) का भारत की जानी-मानी कार डिजाइनर, जिन्होंने महिंद्रा की पहचान को ही नया आयाम दिया.

रामकृपा आनंदन का जन्म साल 1971 में हुआ. वह ऐसे परिवार से आती हैं, जहां शिक्षा और ज्ञान को सबसे ऊपर माना जाता था. रामकृपा ने अपनी पढ़ाई की शुरुआत मैकेनिकल इंजीनियरिंग से की. वह भारत के सबसे टॉप संस्थानों में से एक BITS पिलानी की छात्रा रहीं. यहां से उन्हें मशीनों और तकनीक की गहरी समझ मिली. लेकिन उनका मन सिर्फ मशीनों तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्हें उन्हें और खूबसूरत रूप देने का जुनून भी था. इसी जुनून ने उन्हें आगे बढ़ाया और उन्होंने डिजाइन की पढ़ाई के लिए IDC School of Design, IIT बॉम्बे का रुख किया.

महिंद्रा में एंट्री और शुरुआती काम

साल 1997 में रामकृपा आनंदन ने महिंद्रा एंड महिंद्रा से जुड़कर अपने करियर की शुरुआत की. पहली बार उन्होंने कारों के इंटीरियर डिजाइन पर काम किया. उस समय उन्होंने महिंद्रा बोलेरो और स्कॉर्पियो जैसी गाड़ियों के अंदरूनी हिस्सों (इंटीरियर) का डिजाइन किया. धीरे-धीरे उनका कॉन्फिडेंस बढ़ा और उनके आइडियाज महिंद्रा टीम में चर्चा का विषय बनने लगे. उनकी मेहनत और सोच ने उन्हें उस मुकाम पर पहुंचा दिया, जहां वे महिंद्रा की पूरी डिजाइन टीम को लीड करने लगीं.

स्कॉर्पियो, थार और XUV700- डिजाइन की नई पहचान

जब महिंद्रा ने भारतीय सड़कों पर स्कॉर्पियो उतारी, तो यह सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि "स्टेटस सिंबल" बन गई. उसके दमदार लुक और डिजाइन के पीछे रामकृपा का ही हाथ था. स्कॉर्पियो की सफलता ने महिंद्रा को घर-घर तक पहुंचाया.इसके बाद जब महिंद्रा ने थार पेश की, तो यह गाड़ी युवाओं के सपनों की कार बन गई. फिर आई XUV700, जिसने लॉन्च के साथ ही शानदार बुकिंग रिकॉर्ड बना दिया. करीब 25 वर्ष महिंद्रा के साथ बिताने के बाद रामकृपा ने एक नया कदम उठाया. उन्होंने अपना खुद का Krux Studio शुरू किया, जहां वे नई डिजाइन सोच और आइडियाज पर काम करने लगीं.

बोस कर रहे लीड

फिलहाल की बात करें तो महिंद्रा की डिजाइन लीडरशिप का चेहरा प्रताप बोस हैं. प्रताप बोस टाटा मोटर्स से महिंद्रा में आए और उन्हें ग्लोबल स्तर पर डिजाइनिंग की दुनिया में काफी सम्मान हासिल है. बोस ने भारत के टॉप डिजाइन संस्थान नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID), अहमदाबाद से इंडस्ट्रियल डिजाइन की पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने लंदन के प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज ऑफ आर्ट (Royal College of Art) से एम.ए. इन व्हीकल डिजाइन (2003) पूरा किया.

यह भी पढ़ें-  NIRF Ranking 2025: एनआईआरएफ रैंकिंग 2025 जारी, ओवरऑल कैटेगरी में इस कॉलेज ने किया टॉप

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे में अप्रेंटिस बनने का मौका, 2008 पदों पर निकली भर्ती 
रेलवे में अप्रेंटिस बनने का मौका, 2008 पदों पर निकली भर्ती 
DU में 7 अक्टूबर को लगेगा जॉब फेयर, 85 से ज्यादा कंपनियां होंगी शामिल 
DU में 7 अक्टूबर को लगेगा जॉब फेयर, 85 से ज्यादा कंपनियां होंगी शामिल 
कर्नाटक में SIR ड्यूटी का असर, बिना पढ़ाई छात्रों ने दी मिड टर्म परीक्षा 
कर्नाटक में SIR ड्यूटी का असर, बिना पढ़ाई छात्रों ने दी मिड टर्म परीक्षा 
CBSE 10वीं के छात्रों को राहत, नहीं बदलेगा पास होने का नियम
CBSE 10वीं के छात्रों को राहत, नहीं बदलेगा पास होने का नियम

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लद्दाख की 28 जगहों के भारत ने नाम बदले, चीन को लग सकता है झटका
लद्दाख की 28 जगहों के भारत ने नाम बदले, चीन को लग सकता है झटका
BJP से बागी हुए MLC प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी सपा में शामिल, अखिलेश ने बनाया उम्मीदवार
BJP से बागी हुए MLC प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी सपा में शामिल, अखिलेश ने बनाया उम्मीदवार
Asian Games 2026 Day 15 Live Update: क्रिकेट टीम ने दिलाया 19वां गोल्ड, मेडल टेबल में भारत पांचवें स्थान पर
LIVE: क्रिकेट टीम ने दिलाया 19वां गोल्ड, मेडल टेबल में भारत पांचवें स्थान पर
प्रभास की 'फौजी' की रिलीज में क्यों हो रही देरी? सामने आई अब असल वजह
प्रभास की 'फौजी' की रिलीज में क्यों हो रही देरी? सामने आई अब असल वजह
क्या पहले से अटैक का था प्लान? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, इनसाइड स्टोरी
क्या पहले से अटैक का था प्लान? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, इनसाइड स्टोरी
वोटर लिस्ट में नाम हटने-जुड़ने की होगी समीक्षा, 2026 तक आएगी रिपोर्ट
वोटर लिस्ट में नाम हटने-जुड़ने की होगी समीक्षा, 2026 तक आएगी रिपोर्ट
अब गन्ने में नहीं लगेगा लाल सड़न रोग! 12 नई किस्मों को मिली मंजूरी
अब गन्ने में नहीं लगेगा लाल सड़न रोग! 12 नई किस्मों को मिली मंजूरी
बेज्जती हो गई भाई!' नारे लगा रहे युवक को गोद में टांग ले गए दारोगा जी
बेज्जती हो गई भाई!' नारे लगा रहे युवक को गोद में टांग ले गए दारोगा जी
Embed widget