एक्सप्लोरर

UPSSSC Group C Recruitment: यूपी में समूह ग की भर्ती के लिए होगी प्रीलिम्स परीक्षा, 1 साल के लिए होगी वैध

UPSSSC Group C Recruitment 2020: उत्तर प्रदेश सरकार में ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए अब देनी होगी प्रीलिम्स परीक्षा. इसका परसेंटाइल स्कोर 1 साल तक होगा मान्य

UPSSSC Group C Recruitment 2020 Prelims Exam: उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए नई व्यवस्था लागू की है.  इसका उद्देश्य भर्ती के दौरान होने वाली किसी भी प्रकार की धांधली को रोकना होगा. इसके लिए उत्तर प्रदेश सेवा चयन आयोग {UPSSSC} द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली में प्रारंभिक परीक्षा (पेट) कराएगा. इसका रिजल्ट परसेंटाइल स्कोर के आधार पर जारी किया जाएगा.  यह एक साल के लिए मान्य होगा.

इस संबंध में शासनादेश प्रदेश के अपर मुख्य सचिव  कार्मिक मुकुल सिंहल ने जारी कर दिया है. प्रीलिम्स परीक्षा एक साल में एक बार आयोजित करवाई जायेगी. इस नई व्यवस्था में प्राप्त अंकों के आधार पर रिजल्ट घोषित नहीं किये जायेंगे बल्कि परसेंटाइल स्कोर ही घोषित किया जाएगा. परसेंटाइल स्कोर के आधार पर ही मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की शार्ट लिस्टिंग की जायेगी. विभिन्न विभागों की स्पेशल जरूरतों व सेवा नियमावलियों के प्रावधानों के मुताबिक़  प्रारंभिक परीक्षा में मिले परसेंटाइल स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग किए गए अभ्यर्थियों को  मुख्य परीक्षा, कौशल परीक्षा या शारीरिक परीक्षा में शामिल किया जाएगा.

प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त परसेंटाइल स्कोर अगले एक वर्ष तक मान्य होंगें या केंद्र सरकार द्वारा भविष्य में आयोजित की जाने वाली परीक्षा में प्राप्त अंक के आधार पर, जो इन दोनों पहले हो तक के लिए मान्य होगा. राष्ट्रीय भर्ती संस्था (NRA-एनआरए) के गठन के बाद आयोग, मुख्य परीक्षाओं के लिए कैंडिडेट्स की शार्टलिस्टिंग एनआरए के सामान्य अर्हता परीक्षा (सीईटी) में प्राप्त स्कोर के आधार पर करेगा.

नई व्यवस्था से अभ्यर्थियों को  अलग – अलग भर्ती परीक्षा के लिए बार बार आवेदन करने की जरुरत नहीं पड़ेगी.  “अपने अभ्यर्थी को जाने” प्रक्रिया को अपनाते हुए उनका एक बारगी पंजीकरण कराए जाने और द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली के अंतर्गत समूह ग के विभिन्न विभागों के सभी प्रकार के पदों के लिए प्रारंभिक अर्हकारी परीक्षा आयोजित होगी.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख को जल्द मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 103 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ 
लद्दाख को जल्द मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 103 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ 
कभी हाथों में थी हथकड़ी, कैदी रहते हुए दी परीक्षा, अब बने DSP
कभी हाथों में थी हथकड़ी, कैदी रहते हुए दी परीक्षा, अब बने DSP
खाली रह गईं बीएड की सीटें, इस राज्य के छात्र 23 तक करें आवेदन
खाली रह गईं बीएड की सीटें, इस राज्य के छात्र 23 तक करें आवेदन
हरियाणा में 61.5% लड़कियां छोड़ रहीं पढ़ाई, चूल्हा-चौका बन रहा वजह-रिपोर्ट
हरियाणा में 61.5% लड़कियां छोड़ रहीं पढ़ाई, चूल्हा-चौका बन रहा वजह-रिपोर्ट

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget