एक्सप्लोरर

डिप्टी जेलर ने पास की UPSC परीक्षा, दादा करते थे मिट्टी के बर्तन बनाने का काम

​Success Story: मोहित ने इसी साल मैनपुरी जेल में डिप्टी जेलर का पद संभाला था. यूपीएससी परीक्षा में सफलता के बाद रिश्तेदारों से लेकर अधिकारियों तक सभी उन्हें बधाई दे रहे हैं.

​UPSC Success Story: यूपीएससी ने सिविल सर्विस परीक्षा के नतीजे 23 मई को जारी कर दिए हैं. जिसमें कुल 933 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में सफलता हासिल की है. हर साल इस परीक्षा के लिए लाखों उम्मीदवार तैयारी करते हैं, लेकिन कुछ ही अभ्यर्थी इस एग्जाम में सफल हो पाते हैं. बहुत से उम्मीदवार दो दूसरे पद पर तैनात रहते हुए जी-जान से परीक्षा की तैयारी करते हैं और सफलता का स्वाद चखते हैं. जिनमें से एक यूपी के रहने वाले डिप्टी जेलर मोहित कुमार भी हैं.

यूपी के मेरठ जनपद के रहने वाले मोहित कुमार डिप्टी जेलर के पद जिला कारागार मैनपुरी में तैनात हैं. जिन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 512वीं रैंक प्राप्त कर सफलता प्राप्त की है. मोहित कुमार की कामयाबी पर उन्हें उच्च अधिकारियों की ओर से बधाई दी गई है. मोहित कुमार के पिता पीतम सिंह एक प्राइवेट नौकरी करते हैं. जबकि उनकी मां कुसुमलता गृहणी हैं. उनकी एक छोटी बहन भी है जो फ़िलहाल पढ़ाई कर रही है.

कई प्रयासों के बाद मिली सफलता

मोहित कुमार बताते हैं कि उन्हें पहले कई प्रयासों में असफलता हाथ लगी है. वह इससे पहले तीन बार मुख्य परीक्षा पास कर चुके हैं. वह 2019 में परीक्षा पास कर डिप्टी जेलर बने थे. इसी साल मार्च महीने में मोहित ने डिप्टी जेलर के रूप में मैनपुरी जिला कारागार में ज्वाइनिंग की. मोहित के पिता बताते हैं कि उनके पिता यानि मोहित के दादा दाताराम गांव में मिट्टी के बर्तन बनाने का कार्य करते थे. उनका और पूरे परिवार का सपना था कि एक दिन मोहित बड़े अधिकारी बने जो अब पूरा हो चला है। मोहित शुरुआत से ही पढ़ाई में काफी होशियार थे. यूपीएससी परीक्षा पास कर उन्होंने सभी का सपना पूरा किया है और जिले का नाम रोशन किया है. मोहित ने ये सफलता 8वें प्रयास में पाई है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये
UP होम गार्ड भर्ती में हुई धांधली, टेढ़ी नाक और कमजोर आंख बता कर लिए रुपये

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget