एक्सप्लोरर

IAS Success Story: पोलियो ने पांव छीना और मौत ने पिता, गुजारे के लिए बेचीं चूड़ियां, फिर किस्मत को मात देकर बने IAS

IAS Ramesh Gholap Success Story: आईएएस रमेश घोलप बचपन में ही पोलियो का शिकार हो गए थे. उन्होंने अपनी जिंदगी में कई परेशानियों का सामना किया लेकिन उनकी मेहनत और लग्न ने उन्हें आईएएस दिया.

IAS Success Story: कहते हैं ना मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती. इसी बात का एक सटीक उदाहरण आईएएस अधिकारी रमेश घोलप हैं. उनकी जिंदगी में एक समय ऐसा भी था कि उनके पास अपने पिता के अंतिम संस्कार में भी जाने के पैसे नहीं थे. यही नहीं उन्होंने अपनी मां के साथ चूड़ी तक बेचीं. लेकिन कड़ी मेहनत और लगन के चलते यूपीएससी एग्जाम क्रैक कर आईएएस बनने के सपने को पूरा किया.
 
आईएएस ऑफिसर रमेश घोलप बचपन में पोलियो का शिकार हो गए थे. वह जब छोटे थे तभी उनके बाएं पैर में पोलियो हो गया था. इतना ही नहीं उनके घर में आर्थिक तंगी भी थी. जिस कारण वह अपनी मां के साथ सड़क पर चूड़ियां भी बेचा करते थे. रमेश के पिता की एक छोटी सी साइकिल की दुकान थी. एक दिन उनके पिता की तबियत बिगड़ी और घर का सारा भार उनकी मां के कंधों पर आ गया. आईएएस अफसर रमेश घोलप ने अपनी प्रारंभिक पढाई अपने गांव से ही प्राप्त की है. जिसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए अपने चाचा के घर चले गए.

घर जाने के नहीं थे रुपये 

जब वह 12वीं क्लास में पढ़ते तबी उनके पिता का देहांत हो गया. रमेश के चाचा के घर से उनके घर तक के उस समय केवल 7 रुपये लगते थे लेकिन विकलांग होने के चलते उनका 2 रुपये ही किराया लगता था. मगर आर्थिक स्थिति ऐसी थी कि उनके पास 2 रुपये तक नहीं थे. 12वीं की पढ़ाई पूरी हो जाने के बाद उन्होंने डिप्लोमा में दाखिला लिया. इसके बाद उन्होंने शिक्षक के तौर पर पढ़ाना शुरू कर दिया. पढ़ाने के दौरान उन्होंने बीए की डिग्री भी प्राप्त की.

पहले प्रयास में असफल 

जिसके बाद उन्होंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करने का निर्णय लिया और उन्होंने 6 महीने के लिए अपनी नौकरी भी छोड़ दी. साल 2010 में पहली बार यूपीएससी का प्रयास किया लेकिन इसमें वह असफल रहे. फिर उनकी मां ने गांव के लोगों से कुछ पैसे उधार लिए और उन्हें पढ़ाई करने के लिए बाहर भेज दिया. पुणे जाने के बाद उन्होंने बिना कोचिंग के यूपीएससी की तैयारी शुरू की. अंतत: साल 2012 में सिविल सर्विस परीक्षा क्रैक की. इस एग्जाम में उन्होंने 287 रैंक हासिल की थी. विकलांग कोटा के तहत रमेश घोलप आईएएस कैटेगरी मिल गई.
 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bceceb B.Tech Lateral Entry: बी-टेक लेटरल एंट्री के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट, इस दिन जारी होगा रिजल्ट
Bceceb: बी-टेक लेटरल एंट्री के पहले राउंड का सीट अलॉटमेंट, इस दिन जारी होगा रिजल्ट
NEET 2026 Success Story: पेंटिंग कर परिवार चलाया, अब NEET में 583 अंक लाकर बूंदी के बेटे ने MBBS की सीट की पक्की
पेंटिंग कर परिवार चलाया, अब NEET में 583 अंक लाकर बूंदी के बेटे ने MBBS की सीट की पक्की
AISHE Report: देश में पहली बार घटे अंडरग्रेजुएट एडमिशन, आखिर क्यों कम हो रहे दाखिले और क्या हैं इसके मायने?
AISHE Report: देश में पहली बार घटे अंडरग्रेजुएट एडमिशन, आखिर क्यों कम हो रहे दाखिले और क्या हैं इसके मायने?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget