एक्सप्लोरर

UPSC Prelims Exam 2024: कैसा रहा इस साल का यूपीएससी सीएसई प्री परीक्षा का पेपर, पिछली साल से कठिन था या सरल?

UPSC CSE 2024 Analysis: 16 जून के दिन यूपीएसससी सीएसई प्री परीक्षा आयोजित की गई थी. जानने की कोशिश करते हैं कि इस बार के जीएस और सीसैट पेपर का डिफिकल्टी लेवल क्या था.

UPSC CSE Prelims 2024 Analysis: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन ने बीती 16 जून को इस साल की सिविल सेवा प्री परीक्षा 2024 का आयोजन किया है. बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स ने परीक्षा में भाग लिया है. इस साल के जीएस पेपर की बात करें तो इस बार की परीक्षा के लेवल को मॉडरेट कहा जा सकता है जिसमें मिक्स्ड टाइप के सवाल थे. यानी कुछ सवाल काफी कठिन तो कुछ सामान्य थे और परीक्षा को न बहुत कठिन कहा जा सकता है न ही बहुत सरल.

पिछली साल की तुलना में कैसा था पेपर

रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2023 की यानी पिछले साल की तुलना में पेपर सरल कहा जा सकता है. जीएस और सीसैट का पेपर दो शिफ्ट में आयोजित किया गया था. इस साल 1056 वैकेंसी के लिए 13 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने एग्जाम दिया है. इस साल के ओवरऑल पेपर को एक्सपर्ट्स मॉडरेट मान रहे हैं.

स्टेटमेंट वाले कई सवाल थे

इस साल की परीक्षा में कई सारे स्टेटमेंट टाइप सवाल थे. इसके अलावा बहुत से सवाल करेंट अफेयर्स से पूछे गए थे. एनसीईआरटी की किताबों से पॉलिटी और ज्योग्राफी के कई प्रश्न आए. सेशन वन में पेपर वन यानी जीएस का पेपर आयोजित हुआ. इसके लिए दो घंटे का समय दिया गया था. शिफ्ट टू में पेपर टू यानी सीसैट का पेपर आयोजित हुआ, जिसे हल करने के लिए भी दो घंटे का समय दिया गया था.

पहले पेपर का एनालिसेस

इस सेक्शन में करेंट अफेयर्स, साइंस, टेक्नोलॉजी, हिस्ट्री जैसे विषयों से सवाल आए. पॉलिटी में 18 सवाल आए जो एप्लीकेशन बेस्ड थे, ये ईजी से मॉडरेट थे. इकोनॉमी में 15 एप्लीकेशन बेस्ड सवाल आए जो मॉडरेट थे. हिस्ट्री और साइंस एंड टेक्नोलॉजी से 9-9 सवाल आए, जिसमें इतिहास के एवरेज और साइंस के सवाल आसान थे.

ज्योग्राफी से 19 और करेंट अफेयर्स से 20 सवाल आए. ज्योग्राफी के स्टेटिक तो करेंट अफेयर्स के एप्लीकेशन बेस्ड थे. दोनों ही सेक्शन के सवाल ईजी से मॉडरेट थे. एनवायरमेंट से एप्लीकेशन बेस्ड 10 सवाल आए जो आसान से कुछ कठिन के बीच थे.

दूसरे पेपर का क्या रहा हाल

सीसैट क्वालीफाइंग पेपर होता है जिसमें 33 परसेंट अंक लाना जरूरी होता है. इसका हाल कुछ ऐसा रहा. रीजनिंग एबिलिटी से 35 से 40 सवाल आए और 21 से 26 किए हैं तो ये बढ़िया है. रीडिंग कॉम्प्रीहेंशन से 22 से 24 सवाल और 14 से 17 सवाल अटेम्प्ट करना बढ़िया है, न्यूमेरिकल एबिलिटी से 23 से 25 सवाल जिसमें 15 से 18 सवाल किए हैं तो बढ़िया है. सभी का लेवल मॉडरेट यानी मध्यम कहा जा सकता है.

कठिनाई का स्तर क्या था

पॉलिटी के ज्यादातर सवाल आसान थे केवल चार-पांच सवाल कठिनाई वाले माने जा सकते हैं. हिस्ट्री के सवाल पिछली साल की तुलना में कठिन थे, ज्योग्राफी में कॉन्सेप्ट पर आधारित सवाल आए थे जो मध्यम प्रकार के थे, इकोनॉमी के सवाल एवरेज से लेकर कठिन थे और गवर्नमेंट स्कीम्स पर कई सारे सवाल थे. एनवायरमेंट सेक्शन कठिन था और साइंस का कुछ कठिन.

यूपीएससी सीएसई का एक्सपेक्टेड कट-ऑफ

नतीजों के बाद ही इस बारे में कुछ जोरदारी से कहा जा सकता है पर एक्सपेक्टेड कट-ऑफ इतना रहने की उम्मीद है. जनरल कैटेगरी के लिए 95 से 100, ओबीसी के लिए जनरल से कुछ कम और एससी, एसटी के लिए उससे भी कुछ कम. 

यह भी पढ़ें: कब तक जारी होगा एसएससी सीजीएल परीक्षा का नोटिस

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCERT पॉलिटिकल साइंस किताबें होंगी अपडेट, नई टीम की गठित
NCERT पॉलिटिकल साइंस किताबें होंगी अपडेट, नई टीम की गठित
Makeup Course: मेकअप के लिए ये हैं 5 सबसे सस्ते कोर्स, आज ही करें अप्लाई
मेकअप के लिए ये हैं 5 सबसे सस्ते कोर्स, आज ही करें अप्लाई
हरियाणा पुलिस में 400 एसपीओ पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से करें आवेदन
हरियाणा पुलिस में 400 एसपीओ पदों पर भर्ती, 24 अगस्त से करें आवेदन
Marksheet: खो गई है सालों पुरानी मार्कशीट? जानिए नई निकलवाने की प्रक्रिया
खो गई है सालों पुरानी मार्कशीट? जानिए नई निकलवाने की प्रक्रिया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget