एक्सप्लोरर

UPSC Exam Preparation Tips: यूपीएससी परीक्षा करीब है, यहां एक्सपर्ट्स से जानें प्रीलिम्स में सफल होने के Tips

UPSC Exam: पढ़ाई के दौरान कुछ स्‍मार्ट टेक्निक को शामिल करने से IAS परीक्षाओं में सफल होने का भारी काम आसान हो सकता है. चलिए यहां जानते हैं एक्सपर्ट्स से यूपीएससी प्रीलिम्स में सफल होने के आसान टिप्स.

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 10 अक्‍टूबर 2021 को ऑफलाइन मोड में सिविल सर्विसेस (प्रीलिमिनरी) एग्जामिनेशन कराने के लिये तैयार है. इस परीक्षा में स्टूडेंट्स का प्रयास सफल हो, इसके लिये इस समय एक प्रभावशाली रिविजन प्लान बनाना बेहद जरूरी है.  आखिरकार,सिविल सर्विस एग्जामिनेशन देने वाले हर स्‍टूडेंट का सपना होता है कि वह देश की नीति-निर्माण एवं विनियमन प्रक्रिया का हिस्‍सा बने. दिन-रात की कड़ी मेहनत और युक्तिसंगत प्लानिंग जैसे फैक्टर  किसी भी स्‍टूडेंट के लिये परीक्षा की तैयारी की रीढ़ होते हैं. लेकिन पढ़ाई की कुछ स्‍मार्ट टेक्निक को शामिल करने से IAS परीक्षाओं में सफल होने का भारी काम आसान हो सकता है. चलिए यहां जानते हैं BYJU’S एक्सपर्ट्स से यूपीएससी प्रीलिम्स में सफल होने के आसान टिप्स

तैयारी का फोकस पढ़ाई से हटाकर रिविजन पर लाए

परीक्षा के लिये रिविजन करना पहले पढ़ी जा चुकी हर चीज को दोबारा जांचने और समेटने का एक बेहतरीन तरीका है. प्रारंभिक परीक्षा में कुछ ही दिन बाकी हैं, इसलिये तैयारी का फोकस पढ़ाई से हटाकर रिविजन पर लाना जरूरी है. ठोस और मजबूत तैयारी के आधार पर स्टडी मैटिरियल के रिविजन से स्‍टूडेंट्स द्वारा सीखी गई बातें पक्‍की हो जाएंगी. इसके अलावा, रिविजन से स्‍टूडेंट्स अपनी तैयारी पर आश्‍वस्‍त हो सकते हैं, ज्यादा आत्मविश्वास के साथ प्रश्नों के आंसर कर सकते हैं. इस कारण उन्हें परीक्षा सम्‍बंधी चिंता नहीं रहेगी.

पिछले वर्षों के UPSC प्रश्‍नपत्र सॉल्व करें

पिछले वर्षों के यूपीएससी प्रश्‍नपत्र हल करना एक दमदार टूल है, जिसके द्वारा स्‍टूडेंट्स अपने प्रदर्शन का मूल्‍यांकन कर सकते हैं. पिछले वर्षों के प्रश्‍नपत्रों को हल करने से स्‍टूडेंट्स जान सकते हैं कि उनकी तैयारी में क्या कमी है, वे अपनी ताकत और कमजोरियों का विश्‍लेषण कर सकते हैं और कमजोरियों को दूर करने का मौका पा सकते हैं. इसके अलावा, जब स्‍टूडेंट को यह समझ में आ जाता है कि सभी प्रश्‍नों के उत्‍तर लिखने में उसे कितना समय लगता है, तब समय-सीमा का दबाव कम करने में मदद मिलती है और प्रश्‍नपत्र के प्रकार और पैटर्न पर उसकी पकड़ मजबूत हो जाती है.

ज्‍यादा मॉक टेस्‍ट लें

परीक्षा की तैयारी करते समय कमजोरी वाले विषयों को जानने के लिये कई मॉक टेस्‍ट करना महत्‍वपूर्ण हैय बार-बार मॉक टेस्‍ट हल करने से परीक्षा के प्रति आपका नजरिया बेहतर होता है, क्‍योंकि इससे न केवल परीक्षा में सफल होने की संभावना बढ़ती है बल्कि स्‍टूडेंट्स अपनी पढ़ाई के विषयों की प्राथमिकता तय कर सकते हैं और दूसरों से आगे बढ़ सकते हैं.आत्‍म-मूल्‍यांकन आईएएस की तैयारी के सबसे जरूरी भागों में से एक है, जो कठोर अभ्‍यास से होता है.

योजना बनाएं और उसके अनुसार चलें

परीक्षा की तैयारी के लिये व्‍यवस्‍था और प्राथमिकता की योजना बनाना महत्‍वपूर्ण है. शुरूआत में लक्ष्‍य वास्‍तविक होने चाहिये, ताकि उन्हें हासिल  किया जा सके और आपका आत्‍मविश्‍वास बढ़े. फिर, धीरे-धीरे परीक्षा के लिये रोजाना के लक्ष्‍यों को बढ़ाया जा सकता है. अगर शुरूआत के लिये लक्ष्‍य बहुत बड़ा और चुनौतीपूर्ण है, तो उसे हासिल नहीं कर पाने पर स्‍टूडेंट का मनोबल गिर सकता है. इसी कारण कई स्‍टूडेंट्स हार मान लेते हैं. अच्‍छी तरह से सोच-समझकर बनाई गई योजना और विस्‍तृत समय-सारणी से परीक्षा की तैयारी आसान हो सकती है और सिविल सर्विसेस एग्जाम से जुड़ा तनाव और चिंता बहुत हद तक कम होने के साथ पढ़ाई बेहतर हो सकती है.

पॉजिटिव रहें, पर्याप्‍त भोजन और नींद लें

बायजू एक्सपर्ट सरमद मेहराज के मुताबिक स्‍टूडेंट्स को अपने दिमाग और शरीर के प्रति दया और सहानुभूति रखते हुए परीक्षा की तैयारी की पूरी प्रक्रिया के दौरान सकारात्‍मक रहना चाहिये. व्‍यायाम और दूसरे शौक रखते हुए शारीरिक और मानसिक रूप से स्‍वस्‍थ रहना यूपीएससी की तैयारी की पूरी अवधि के दौरान स्‍टूडेंट्स को स्‍वस्‍थ रखने के लिये महत्‍वपूर्ण है.  परीक्षा की तैयारी में सबसे बड़ी समस्‍याओं में शामिल हैं स्‍टूडेंट्स द्वारा नींद की उपेक्षा किया जाना, सेहत को खराब करने वाले तले हुए और जंक फूड खाना और अपने शारीरिक स्‍वास्‍थ्‍य को नजरअंदाज करना. एकाग्रता और ऊर्जा का स्‍तर बढ़ाने के लिये स्‍टूडेंट्स को पोष्टिक आहार लेना चाहिए, जैसे कि हरी पत्‍तेदार सब्जियाँ, दालें, साबूत अनाज, जो फाइबर, ओमेगा-3 फैट्स से प्रचुर हों, और सबसे महत्‍वपूर्ण है शरीर में पानी की कमी न होने देना. स्‍टूडेंट्स को जीएस 1 पेपर के बाद बहुत ज्यादा भोजन नहीं करना चाहिए, क्‍योंकि सीएसएटी लंचटाइम के बाद होता है और कई स्‍टूडेंट्स को ज्‍यादा खाने से परीक्षा के दौरान नींद आने लगती है. अपनी पढ़ाई की यात्रा में धैर्य रखना, लगातार अपने लक्ष्‍य पाने की दिशा में काम करना और ग‍लतियों से सीखना, सफलता के लिये जरूरी संतुलित मानसिक रूपरेखा बनाने में स्‍टूडेंट्स की सहायता करेगा.

क्‍या नहीं करें  इस समय में क्‍या करना चाहिए, यह याद रखने के बदले इसे भूल जाना आसान होता है कि क्‍या नहीं करना चाहिये यह महत्‍वपूर्ण है कि स्‍टूडेंट्स नई चीजें नहीं पढ़ें, क्‍योंकि नये कॉन्‍सेप्‍ट पहले पढ़े गये कॉन्‍सेप्‍ट्स को गड़बड़ कर सकते हैं. परीक्षा की तैयारी के अंतिम समय में स्‍टूडेंट्स को कोई कंफ्यूजन नहीं रखनी चाहिए, जरूरत से ज्‍यादा काम नहीं करना चाहिए और खुद पर बहुत बोझ नहीं डालना चाहिये. स्‍टूडेंट्स को अपने रिविजन प्‍लान पर भरोसा रखना चाहिये और परीक्षा की तैयारी के लिये उन्‍होंने जो काम और प्रयास किये हैं, उन पर विश्‍वास करना चाहिये. उन्‍हें यकीन होना चाहिये कि ईमानदारी से की गई कड़ी मेहनत का फल जरूर मिलेगा. 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Board 2028: 9वीं और 11वीं के छात्र अब इस तारीख तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन
Bihar Board 2028: 9वीं और 11वीं के छात्र अब इस तारीख तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन
Jee main 2026 का सिलेबस हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Jee main 2026 का सिलेबस हुआ जारी, ऐसे करें डाउनलोड
विदेश में पढ़ाई के लिए कैसे मिलती है स्कॉलरशिप, कैसे करें तैयारी?
विदेश में पढ़ाई के लिए कैसे मिलती है स्कॉलरशिप, कैसे करें तैयारी?
JEE Main 2027 जनवरी सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
JEE Main 2027 जनवरी सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
'शुरुआत आप लोगों ने की..'. खरगे के बाप वाले बयान पर आया कांग्रेस के असम प्रभारी का बयान
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget