एक्सप्लोरर

UPSC CSE Extra Attempt: नहीं मिलेगा UPSC कैंडिडेट्स को सिविल सेवा में अतिरिक्त मौका, पढ़ें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

UPSC Civil Services Exam additional chances: सुप्रीम कोर्ट ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में एक और अतिरिक्त मौका देने से इनकार करते हुए याचिका ख़ारिज कर दिया है.

UPSC Civil Services Exam additional chances: यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2020 में कोविड-19 महामारी के चलते शामिल ना हो पाने के कारण वंचित रह गये कैंडिडेट्स को वर्ष 2021 की यूपीएसी सिविल सेवा परीक्षा में अतिरिक्त मौके की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका आज, 24 फरवरी 2021 को खारिज कर दी गई. सुप्रीम कोर्ट ने इस पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया.

सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए इस फैसले के बाद यूपीएससी के उन कैंडिडेट्स को अब एक और अतिरक्त मौका नहीं मिलेगा जो कोविड -19 के चलते अक्टूबर 2020 में आयोजित यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल नही हो सके थे और उनकी आयु सीमा भी उसी साल समाप्त हो चुकी है. हालांकि सिविल सर्विसेज परीक्षा (प्रारंभिक) में अतिरिक्त मौका मांगने वाले परीक्षार्थियों में ऐसे अभ्यार्थी भी शामिल हैं जो कोरोना (COVID-19) महामारी के दौरान फ्रंटलाइन वर्कर्स की भूमिका में थे.

आपको बतादें कि इस याचिका की सुनवाई कर रही सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एएम खानविलकर, इंदु मल्होत्रा और अजय रस्तोगी की तीन सदस्यीय पीठ कर रही थी. पीठ ने इन सभी याचिकाओं को खारिज करते हुए कहा कि इस ऑर्डर की कॉपी सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर कुछ देर में अपलोड कर दी जाएगी. इससे पहले पीठ ने 9 फरवरी को याचिकाकर्ता, केंद्र सरकार और यूपीएससी की दलीलें सुनने के बाद फैसले को सुरक्षित रख लिया था. जिसे पीठ ने आज सुनाया.

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने उन उम्मीदवारों को एक और मौका देने के लिए राजी हो गया था जिन्होंने कोविड – 19 के चलते यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2020 में शामिल नहीं हो सके थे और यह उनका अंतिम अवसर था. लेकिन केंद्र सरकार उन उम्मीदवारों को एक और मौका देने पर सहमत नहीं थीं जिनकी अवसर के साथ ही अधिकतम आयु सीमा भी समाप्त हो गई थी.

 आपको बतादें कि यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 के नोटिफिकेशन के मुताबिक़, सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 32 वर्ष की आयु तक सिविल सेवा परीक्षा में भाग लेने के लिए 6 अवसर मिलते हैं जबकि ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 35 वर्ष की आयु तक 9 अवसर मिलते हैं. एससी-एसटी के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष निर्धारति है.  अवसर की कोई बाध्यता नहीं है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
UPSSSC कनिष्ठ सहायक भर्ती रिजल्ट जारी, 50 अभ्यर्थियों का चयन
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
BPSC LDC भर्ती परीक्षा रद्द, टंकण टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी निरस्त
IIM Bangalore में नया UG School शुरू, Tata Trusts ने साइन किया एमओयू
IIM Bangalore में नया UG School शुरू, Tata Trusts ने साइन किया एमओयू
NITI Aayog की रिपोर्ट में खुलासा, सिर्फ 8.25% ग्रेजुएट्स को ही पढ़ाई से जुड़ी नौकरी
NITI Aayog की रिपोर्ट में खुलासा, सिर्फ 8.25% ग्रेजुएट्स को ही पढ़ाई से जुड़ी नौकरी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget