एक्सप्लोरर

UPSC CSE 2025: यूपीएससी कैंडिडेट्स के लिए बेहद अहम खबर, आयोग ने जारी किया जरूरी नोटिस

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 को लेकर एक अहम जरूरी नोटिस जारी किया गया है. जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं.

अगर आपने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के लिए आवेदन किया है और परीक्षा के दौरान स्क्राइब की सहायता लेने वाले PwBD (Persons with Benchmark Disabilities) उम्मीदवार हैं, तो आपके लिए एक जरूरी खबर है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने ऐसे उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है, जो स्क्राइब बदलना चाहते हैं. इस बारे में जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर दी गई है.

किसके लिए है यह नोटिस?

यह नोटिफिकेशन उन PwBD उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने स्क्राइब की सहायता लेने का विकल्प चुना है – चाहे वह स्क्राइब उन्होंने खुद तय किया हो या आयोग द्वारा उपलब्ध कराया गया हो. अगर कोई उम्मीदवार अपने स्क्राइब को बदलना चाहता है, तो उसे 18 मई 2025 की शाम 4 बजे तक आयोग को ईमेल के जरिए अनुरोध भेजना होगा. ईमेल आईडी है: uscsp-upsc@nic.in.

ईमेल में देनी होगी ये जानकारी

स्क्राइब का पूरा नाम
उसकी शैक्षणिक योग्यता
स्थायी और संचार हेतु पता
मोबाइल नंबर और ईमेल
उम्मीदवार और स्क्राइब का संबंध (अगर हो)
एक स्वघोषणा (Declaration)

समय सीमा का सख्ती से पालन

UPSC ने साफ किया है कि सिर्फ उन्हीं अनुरोधों को स्वीकार किया जाएगा जो निर्धारित समय यानी 18 मई शाम 4 बजे से पहले दिए गए हों और सही ईमेल पते पर भेजे गए हों. देर से भेजे गए या किसी और ईमेल आईडी पर भेजे गए अनुरोधों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा.

परीक्षा शेड्यूल भी जान लें

यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 25 मई 2025 को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा दो पालियों में होगी. पेपर 1 सामान्य अध्ययन और पेपर 2 CSAT (सिविल सेवा एप्टीट्यूड टेस्ट) का होगा. दोनों पेपर ऑब्जेक्टिव होंगे और मेंस परीक्षा के लिए स्क्रीनिंग टूल के रूप में काम करेंगे.

यूपीएससी मेंस की संभावित डेट

मुख्य परीक्षा (Mains) की संभावित तारीख 22 अगस्त 2025 तय की गई है. हालांकि, बदलाव संभव हैं, इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे UPSC की वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें.

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद बढ़ी फाइटर पायलट बनने की चाहत, जानें कैसे बनें भारतीय वायुसेना के योद्धा

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MBA फ्रेशर्स के लिए LIC में नौकरी, ट्रेनिंग के दौरान मिलेगी 50 हजार तक सैलरी
MBA फ्रेशर्स के लिए LIC में नौकरी, ट्रेनिंग के दौरान मिलेगी 50 हजार तक सैलरी
UP पुलिस भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने लोगों का हुआ चयन
UP पुलिस भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने लोगों का हुआ चयन
RRB पैरामेडिकल भर्ती का आज आखिरी मौका, 590 पदों पर ऐसे भरें फॉर्म
RRB पैरामेडिकल भर्ती का आज आखिरी मौका, 590 पदों पर ऐसे भरें फॉर्म
साहित्य अकादमी की 30 पदों वाली भर्ती रद्द, वापस होगी अभ्यर्थी की फीस
साहित्य अकादमी की 30 पदों वाली भर्ती रद्द, वापस होगी अभ्यर्थी की फीस

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
Embed widget