एक्सप्लोरर

UPPSC Computer Assistant: यूपीपीएससी कंप्यूटर सहायक परीक्षा का एडमिट कार्ड हुआ जारी, यहां करें डाउनलोड

UPPSC Computer Assistant Exam Admit Card: यूपीपीएससी कंप्यूटर सहायक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. कैंडिडेट्स अपने एडमिट कार्ड यहां से डाउनलोड कर सकते हैं.

UPPSC Computer Assistant Exam Admit Card 2020 Link Active: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने कंप्यूटर सहायक परीक्षा 2019 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. इसके साथ ही, यूपीपीएससी ने कंप्यूटर सहायक परीक्षा की तारीख भी घोषित कर दी है. यह परीक्षा 23 अगस्त 2020 को आयोजित की जायेगी. इसकी घोषणा आयोग ने कल 17 अगस्त को की. जिन कैंडिडेट्स ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किये थे. वे अपने रजिस्ट्रेशन नम्बर एवं जन्मतिथि के आधार पर अपने एडमिट कार्ड तथा अनुदेश डाउनलोड कर सकते हैं. कैंडिडेट्स इस बात का ध्यान रखें कि वे परीक्षा देते जाते समय परीक्षा केंद्र पर नियत तिथि एवं समय पर दो फोटो एवं आईडी प्रूफ की मूल एवं फोटोकॉपी साथ में लेकर जाएं.

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सोमवार, 17 अगस्त 2020 को जारी नोटिस के मुताबिक़ विज्ञापन संख्या ए-3/ई-1/2019 के माध्यम से नोटिफाईड कंप्यूटर सहायक परीक्षा 2019 का आयोजन 23 अगस्त 2020 को किया जाएगा. परीक्षा की अवधि 1 घंटे एवं 30 मिनट की है. यह परीक्षा एक शिफ्ट में आयोजित की जायेगी. कंप्यूटर सहायक परीक्षा दोपहर 12.00 बजे से शुरू होकर 1.30 बजे ख़त्म होगी.

इन जिलों में बनाया गया है परीक्षा केंद्र

कंप्यूटर सहायक परीक्षा 2019 के लिए प्रदेश के दो जनपदों – प्रयागराज एवं लखनऊ में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इस परीक्षा का आयोजन इन जनपदों में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा.

कैंडिडेट्स को इन चीजों को ले जाना होगा अनिवार्य

कैंडिडेट्स को परीक्षा केंद्र पर फेस मास्क एवं सेनिटाइजर लेकर आना अनिवार्य है. आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र के अनुसार कैंडिडेट्स को परीक्षा कक्ष में एक घंटे पहले अर्थात 11 बजे से एंट्री दी जायेगी, तथा परीक्षा प्रारम्भ होने के 15 मिनट बाद तक यानि 12.15 बजे तक ही  परीक्षा कक्ष में जाने की अनुमति होगी.

यूपीपीएससी कंप्यूटर सहायक परीक्षा 2019 प्रवेश पत्र डाउनलोड के लिए लिंक

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी PET 2026 की एग्जाम सिटी जारी, ऐसे चेक करें किस शहर में पड़ेगा आपका सेंटर
यूपी PET 2026 की एग्जाम सिटी जारी, ऐसे चेक करें किस शहर में पड़ेगा आपका सेंटर
SSC GD रिजल्ट जारी, 1.97 लाख उम्मीदवार अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट
SSC GD रिजल्ट जारी, 1.97 लाख उम्मीदवार अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट
हायर एजुकेशन में 42.2% बढ़ा महिलाओं का एडमिशन, इस रिपोर्ट में खुलासा
हायर एजुकेशन में 42.2% बढ़ा महिलाओं का एडमिशन, इस रिपोर्ट में खुलासा
IIT बॉम्बे में काउंसलर के 30 पदों पर भर्ती, 1.60 लाख तक मिलेगी सैलरी
IIT बॉम्बे में काउंसलर के 30 पदों पर भर्ती, 1.60 लाख तक मिलेगी सैलरी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget